Champions Trophy 2025: पाकिस्तान जाएंगे भारतीय कप्तान रोहित शर्मा! बड़ी अपडेट आई सामने
Champions Trophy 2025: आईसीसी चैंपियंस ट्रॉफी 2025 के लिए भारत के कप्तान रोहित शर्मा पाकिस्तान के दौरे पर नहीं जाने वाले हैं. रोहित को कप्तानों की प्रेस कॉन्फ्रेंस में हिस्सा लेना था और ऐसा खबर सामने आई थी कि रोहित पाकिस्तान जाने वाले हैं.
Champions Trophy 2025: आईसीसी चैंपियंस ट्रॉफी 2025 के लिए भारत के कप्तान रोहित शर्मा पाकिस्तान के दौरे पर नहीं जाने वाले हैं. रोहित को कप्तानों की प्रेस कॉन्फ्रेंस में हिस्सा लेना था और ऐसा खबर सामने आई थी कि रोहित पाकिस्तान जाने वाले हैं. हालांकि, अब ऐसा नहीं होगा और टीम इंडिया के कप्तान पाकिस्तान नहीं जाएंगे.
बता दें कि जब भी कोई टूर्नामेंट खेला जाता है तो मेजबान देश में सभी कप्तानों की एक प्रेस कॉन्फ्रेंस होती है. इस मीडिया मीट में सभी कप्तानों से सवाल किए जाते हैं. इसके लिए पहले ऐसी खबर सामने आई थी कि टीम इंडिया के कप्तान रोहित शर्मा भी इसके लिए पाकिस्तान जाने वाले हैं. हालांकि, अब ऐसा नहीं होगा और भारतीय क्रिकेट कंट्रोल बोर्ड (BCCI) ने ICC से एक अलग मांग की है.
पाकिस्तान नहीं जाएंगे रोहित शर्मा
दरअसल, टाइम्स ऑफ इंडिया की एक रिपोर्ट सामने आई है. इस रिपोर्ट के मुताबिक रोहित कप्तानों की प्रेस कॉन्फ्रेंस के लिए पाकिस्तान नहीं जाने वाले हैं. इसके लिए भरतीय क्रिकेट बोर्ड ने ICC दो मीटिंग कराने का अनुरोध किया है. ऐसे में पाकिस्तान के बाद दुबई में एक प्रेस कॉन्फ्रेंस का आयोजन किया जाना चाहिए, जिसमें रोहित शर्मा भी हिस्सा ले सकेंगे.
बता दें कि भारत ने पाकिस्तान जाने से इनकार कर दिया था और इसके बाद ही इस टूर्नामेंट को हाइब्रिड मॉडल पर कराया जा रहा है. टीम इंडिया अपने सभी मैच दुबई में खेलेगी और अगर सेमीफानल और फाइनल के लिए क्वालीफाई करती है तो फाइनल मैच भी दुबई में ही खेला जाएगा.
भारत की जर्सी पर लिखा जाएगा पाकिस्तान का नाम
चैंपियंस ट्रॉफी को लेकर इससे पहले एक और विवाद सामने आया था कि टीम इंडिया अपनी जर्सी पर पाकिस्तान का नाम नहीं लिखने वाली है. हालांकि, अब इंटरनेशनल क्रिकेट काउंसिल ने ऐसा करने से मना कर दिया है. भारत को इस टूर्नामेंट में अपनी जर्सी पर पाकिस्तान का नाम लिखना होगा और ICC के नियम का सभी को पालन करना होगा.