विश्व कप 2027 का रोडमैप तैयार कर रही BCCI, इस खिलाड़ी पर मंडरा रहा टीम से बाहर होने का खतरा
BCCI अभी से ही आगामी वनडे विश्व कप के लिए अपना रोडमैप तैयार कर रही है. जिसके तहत IPL में खराब फॉर्म से जूझ रहे ऋषभ पंत के भारतीय वनडे टीम में जगह खोने का गंभीर खतरा मंडरा रहा है.
नई दिल्ली: भारतीय टीम फिलहाल आईपीएल में व्यस्त है. इस लीग के समापन के बाद भारतीय टीम को अफगानिस्तान के खिलाफ तीन मैचों की वनडे सीरीज खेलनी है. बीसीसीआई अभी से ही उस सीरीज के लिए तैयारियों में जुट गई है. सीरीज में सेलेक्शन के लिए अभी से मैनेजमेंट हलचल देखने को मिल रही है.
इतना ही नहीं बल्कि बोर्ड अभी से ही आगामी वनडे विश्व कप के लिए अपना रोडमैप तैयार कर रही है. जिसके तहत IPL में खराब फॉर्म से जूझ रहे ऋषभ पंत के भारतीय वनडे टीम में जगह खोने का गंभीर खतरा मंडरा रहा है. कयास लगाए जा रहे हैं कि बोर्ड अभी से ही वनडे विश्व कप के टीम तैयार कर रही है. जिसमें पंत की जगह विकेटकीपर संजू सैमसन को जगह दी जा सकती है.
क्या ODI WC की स्कीम ऑफ थींग्स का हिस्सा नहीं हैं पंत!
दरअसल, कुछ मीडिया सूत्रों का कहना है कि ऋषभ पंत को वनडे टीम से ड्रॉप किया जा सकता है. वनडे टीम में दूसरे विकेटकीपर के तौर पर बीसीसीआई संजू सैमसन का रुख कर सकती है.
ऐसे में ये आशंका जताई जा रहा है कि ऋषभ पंत आगामी वनडे विश्व कप का हिस्सा नहीं होंगे. हालांकि इस बात की अभी तक कोई पुष्टि नहीं हुई है.
ODI WC 2027 के लिए अभी से रोडमैप तैयार कर रही BCCI
गौरतलब है कि वनडे विश्व कप को शुरु होने में अब लगभग एक साल का समय ही शेष रह गया तो ऐसे में बीसीसीआई अभी से ही आईसीसी टूर्नामेंट के लिए रोडमैप तैयार कर रही है.
कहा जा रहा है कि बोर्ड अभी से ही ऐसे टीम संयोजन बनाएगा जिसे वह 2027 वर्ल्ड कप में सीधा मैदान पर उतार सकें. ऐसा पहले भी देखने को मिला है कि टीम मैनेजमेंट और चयनकर्ता आईसीसी टूर्नामेंट के लिए पहले से ही तैयारियों में जुट जाती है.
वर्ल्ड कप से पहले 20 वनडे मैच खेलेगा भारत
आपकी जानकारी के लिए बता दें कि 2027 में होने वाला वनडे वर्ल्ड कप दक्षिण अफ्रीका में होने वाला है. विश्व कप से पहले भारत घरेलू मैदान पर और विदेश में 20 वनडे मैच खेलेगा.
इन 20 मैचों में टीम अपना सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन कर आगामी टूर्नामेंट में मजबूती के साथ उतरना चाहेगी. आईपीएल के ठीक बाद भारत को अफगानिस्तान के खिलाफ तीन मैचों की घरेलू श्रृंखला खेलनी है.