menu-icon
India Daily

बांग्लादेश के खिलाफ पहले टेस्ट मैच के लिए टीम इंडिया का हुआ ऐलान, चौंकाने वाले नाम शामिल

India Vs Bangladesh: BCCI ने बांग्लादेश के खिलाफ होने वाली 2 टेस्ट मैचों की सीरीज के पहले टेस्ट मैच के लिए टीम इंडिया का ऐलान कर दिया गया है. टेस्ट क्रिकेट में केएल राहुल और ऋषभ पंत की वापसी हुई है. ऐसा लग रहा था कि केएल राहुल का चयन नहीं होगा.

India Daily Live
बांग्लादेश के खिलाफ पहले टेस्ट मैच के लिए टीम इंडिया का हुआ ऐलान, चौंकाने वाले नाम शामिल
Courtesy: @BCCI

India Vs Bangladesh: बांग्लादेश से होने वाली 2 टेस्ट मैचों की सीरीज के पहले टेस्ट मैच के लिए भारतीय क्रिकेट कंट्रोल बोर्ड ने टीम इंडिया की घोषणा कर दी है.  इसमें कुछ चौंकाने वाले नाम भी शामिल है. के.एल. राहुल और ऋषभ पंत की टीम में वापसी हुई है, जबकि यश दयाल को पहली बार टीम में शामिल किया गया है. रोहित शर्मा की कप्तानी वाली टीम 2 मैचों की टेस्ट सीरीज में बांग्लादेश से खेलेगी. टेस्ट के बाद दोनों टीमें 3 मैचों की टी20 सीरीज में आमने-सामने होंगी.

19 सितंबर से भारत और बांग्लादेश के खिलाफ टेस्ट सीरीज की शुरुआत हो रही है. पहले टेस्ट मैच में के लिए BCCI ने जिन नामों का ऐलान किया है उसमें सरफराज खान का भी नाम शामिल है. वहीं, ओपनिंग के लिए यशस्वी जायसवाल को चुना गया है. वह रोहित शर्मा के साथ ओपनिंग करते नजर आ सकते हैं. टीम में शुभमन गिल भी हैं. शुभमन और यशस्वी दोनों ही ओपनिंग कर सकते हैं. अब देखना होगा कि गंभीर किसे रोहित करने के साथ ओपनिंग करने का मौका देते हैं. पहला टेस्ट मुकाबसा चेन्नई के एमए चिदंबरम स्टेडियम में खेला जाएगा. 

बांग्लादेश के खिलाफ पहले टेस्ट मैच के लिए टीम इंडिया

रोहित शर्मा (कप्तान), यशस्वी जयसवाल, शुबमन गिल, विराट कोहली, केएल राहुल, सरफराज खान, ऋषभ पंत (विकेटकीपर), ध्रुव जुरेल (विकेटकीपर), आर अश्विन, आर जड़ेजा, अक्षर पटेल, कुलदीप यादव, मोहम्मद, सिराज, आकाश दीप, जसप्रित बुमरा, यश दयाल.

पंत की वापसी

विकेटकीपर बल्लेबाज ऋषभ पंत की टेस्ट टीम में वापसी हुई है. कार दुर्घटना में लगी चोटों के बाद वह लगभग 20 महीने बाद भारत के लिए टेस्ट क्रिकेट में वापसी करेंगे. जसप्रीत बुमराह भी उपलब्ध रहेंगे. विराट कोहली भी टेस्ट टीम में लौटे हैं जो इस साल की शुरुआत में इंग्लैंड के खिलाफ घरेलू सीरीज में नहीं खेल पाए थे. वहीं, केएल राहुल को भी मौका दिया गया है. मोहम्मद शमी टेस्ट टीम में जगह बनाने में असफल रहे, हालांकि चयन समिति के अध्यक्ष अजीत अगरकर ने पहले कहा था कि दाएं हाथ का यह तेज गेंदबाज बांग्लादेश के खिलाफ पहले टेस्ट में वापसी का लक्ष्य बना रहा है.

यश दयाल को मिला मौका

बांग्लादेश के खिलाफ पहले टेस्ट मैच के लिए यश दयाल को भी मौका मिला है. पहली बार उन्हें टेस्ट टीम में चुना गया है. अब प्लेइंग 11 में जगह बनाकर उन्हें खुद को साबित करना होगा. 

बांग्लादेश के बाद कीवीयों से मिलेगी भारत को चुनौती

बांग्लादेश सीरीज के बाद टीम इंडिया न्यूजीलैंड से सीरीज खेलीगी. न्यूजीलैंड की टीम आखिरी बार 2021 में द्विपक्षीय मैचों के लिए भारत आई थी. 16 अक्टूबर से टीम इंडिया और न्यूजीलैंड के बीच तीन टेस्ट मैचों की सीरीज की शुरुआत होगी. ब्लैक कैप्स सीरीज़ के बाद, भारत को बहुप्रतीक्षित पाँच मैचों की टेस्ट सीरीज़ के लिए ऑस्ट्रेलिया की यात्रा करनी है.

भारत अगले साल इंग्लैंड के खिलाफ अपने घर में अपनी पहली सीरीज़ खेलेगा, जिसने इस साल की शुरुआत में भारत में पांच टेस्ट मैचों की सीरीज़ खेली थी. थ्री लायंस जनवरी और फरवरी 2025 में पाँच T20I और तीन ODI के लिए भारत का दौरा करेंगे.