दलीप ट्रॉफी के मैच में कई स्टार खिलाड़ी मैदान में उतरे. पहले राउंड के मुकाबले में इंडिया-बी ने इंडिया-ए को हराया. बांग्लादेश सीरीज से पहले टीम इंडिया के प्लेयर तैयारी में जुट गए हैं. विकेटकीपर बल्लेबाज ऋषभ पंत लंबे वक्त के बाद रेड बॉल क्रिकेट में लौटे. पंत ने मैच में खूब मजे लिए.
ऋषभ पंत ने दूसरी पारी में ताबड़तोड़ बैटिंग से तो एंटरटेन किया. वहीं अपनी स्लेजिंग से सबको खूब हंसाया. पंत ने कुलदीप को खूब परेशान किया. यहां तक कि पंत ने तो कुलदीप को कसम खाने की चुनौती दे डाली और फिर जल्दी आउट होने के लिए भी धमका दिया.
कुलदीप यादव जब बल्लेबाजी कर रहे थे तब पंत ने उन्हें काफी परेशान किया. विकेट से पीछे वो कुछ न कुछ बोले जा रहे थे. एक बार फिर पंत ने कहा कि कुलदीप को सिंगल लेने दिया जाए क्योंकि उनके लिए तगड़ा प्लान बनाया है. इस पर कुलदीप ने पंत से पूछ लिया कि वो क्यों इतने परेशान हैं. इसके बाद पंत ने कुलदीप को धमकाते हुए बोल दिया- जल्दी आउट हो जाओ. ये सुनकर आसपास के खिलाड़ी हंस पड़े.
Rishabh - isko single lene de , bhaut tagda plan banaya hai
— Harsh shekhawat (@wordofshekhawat) September 8, 2024
Kuldeep- thi h yaar , kyu pareshaan ho rha
Rishabh - Toh phir out ho jaa na 😂
Funniest banter you ever listen
Rishabh pant Tha character #RishabhPant pic.twitter.com/gZLYQGXsD3
बेंगलुरु में इंडिया-ए और इंडिया-बी के बीच खेले गए दलीप ट्रॉफी के मुकाबले में पंत ने धमाकेदार बल्लेबाजी की. 34 गेंदों में ही अर्धशतक जमा दिया था. पंत ने कुल मिलाकर 47 गेंदों में 61 रन बनाए, जिसमें 9 चौके और 2 छक्के उड़ाए. इसके साथ ही स्टंप्स के पीछे हमेशा कुछ न कुछ बोलकर मनोरंजन किया. बता दें कि दलीप ट्रॉफी के चौथे दिन इंडिया बी ने इंडिया ए को 76 रन से हरा दिया.