West Bengal Assembly Election 2026 Assembly Election 2026

इस मैदान पर शिफ्ट हुआ IPL 2026 फाइनल, टिकट विवाद के बाद BCCI ने लिया यू टर्न

आईपीएल 2026 अपने आखिरी और सबसे रोमांचक पड़ाव पर पहुंच चुका है, जहां हर मैच बेहद खास होता है. लीग स्टेज के बीच ही फैंस की निगाहें प्लेऑफ मुकाबलों पर टिकी हैं. इसी बीच BCCI ने प्लेऑफ के शेड्यूल का ऐलान कर दिया है.

X (@mufaddal_vohra)
Meenu Singh

नई दिल्ली: आईपीएल 2026 अपने आखिरी और सबसे रोमांचक पड़ाव पर पहुंच चुका है, जहां हर मैच बेहद खास होता है. लीग स्टेज के बीच ही फैंस की निगाहें प्लेऑफ मुकाबलों पर टिकी हैं,  जिनमें तय होगा कि इस सीजन की ट्रॉफी किसके नाम होगी. इसी उत्साह के बीच भारतीय क्रिकेट कंट्रोल बोर्ड (BCCI) ने बुधवार को प्लेऑफ के पूरा कार्यक्रम की घोषित कर दिया है, जो 26 से 31 मई के बीच आयोजित किए जाएंगे. 

3 अलग-अलग शहरों में आयोजित होंगे प्लेऑफ मैच

70 मुकाबलों से भरे लीग चरण के बाद टूर्नामेंट अब निर्णायक दौर में प्रवेश कर रहा है. जिसके लिए फैंस पहले ले ही काफी उत्साहित है. इस बार प्लेऑफ मैच तीन अलग-अलग शहरों में आयोजित किए जाएंगे. टीमों के बीच प्लेऑफ की रेस 26 मई से शुरु होगी और 31 मई को टूर्नामेंट का अगला विजेता मिलेगा. 

 

आईपीएल 2026 प्लेऑफ का शेड्यूल

क्वालीफायर 1 – 26 मई – एचपीसीए स्टेडियम, धर्मशाला
एलिमिनेटर – 27 मई – न्यू इंटरनेशनल क्रिकेट स्टेडियम, न्यू चंडीगढ़
क्वालीफायर 2 – 29 मई – न्यू इंटरनेशनल क्रिकेट स्टेडियम, न्यू चंडीगढ़
फाइनल – 31 मई – नरेंद्र मोदी स्टेडियम, अहमदाबाद

क्यों बदला गया फाइनल का वेन्यू?

शुरुआत में फाइनल की मेजबानी बेंगलुरु को सौंपी गई थी, लेकिन कुछ प्रशासनिक और लॉजिस्टिक कारणों के चलते इसे बदलना पड़ा. बताया जा रहा है कि स्थानीय स्तर पर कुछ ऐसी शर्तें सामने आईं, जो बीसीसीआई के नियमों के अनुरूप नहीं थीं. इसी वजह से अंतिम मुकाबले को अहमदाबाद के नरेंद्र मोदी स्टेडियम में स्थानांतरित कर दिया गया है.

जारी है प्लेऑफ की जंग

आपकी जानकारी के लिए बता दें कि प्लेऑफ की रेस में सबसे आगे श्रेयस अय्यर की पंजाब किंग्स है जोकि 13 अंको के साथ अंक तालिका के शीर्ष पर विराजमान है. पंजाब के अलावा आरसीबी प्लेऑफ की सबसे प्रबल दावेदार है, जोकि 12 अंको के साथ दूसरे पायदान पर है. हालांकि सनराइजर्स हैदराबाद, राजस्थान रॉयल्स और गुजरात टाइटंस भी 12-12 पॉइंट्स के साथ पॉइंट्स टेबल में क्रमशः तीसरे, चौथे और पांचवें स्थान पर है.