AUS vs ENG 4th Test: बॉक्सिंग डे टेस्ट के पहले दिन गिरे 20 विकेट, 124 साल बाद बना इतिहास
ऑस्ट्रेलिया और इंग्लैंड के बीच एशेज सीरीज का चौथा मुकाबला मेलबर्न क्रिकेट ग्राउंड पर खेला जा रहा है. इस मुक़ाबले में पहले दिन पूरे 20 विकेट गिरे और सिर्फ 266 बने...
मेलबर्न : ऑस्ट्रेलिया और इंग्लैंड के बीच एशेज सीरीज का चौथा मुकाबला मेलबर्न क्रिकेट ग्राउंड पर खेला जा रहा है. इस मुक़ाबले में पहले दिन पूरे 20 विकेट गिरे और सिर्फ 266 बने. हालांकि दिन का खेल ऑस्ट्रेलिया के नाम रहा जिन्होंने मेहमान टीम इंग्लैंड पर 46 रनों की बढ़त बना ली. आज तेज गेंदबाजों का दबाबदा देखने को मिला.
1902 में गिरे थे 25 विकेट
पहले दिन के खेल में कुल 20 बल्लेबाज आउट हुए. 124 साल बाद ऐसा देखने को मिला की पहले दिन एशेज टेस्ट में 20 या उससे ज़्यादा विकेट गिरे हूं. इससे पहले जनवरी 1902 में इसी मैदान पर पहले दिन के खेल में कुल 25 विकेट गिरे थे. चौथी बार ऐसा देखने को मिला है कि टेस्ट मैच के किसी दिन मेलबर्न क्रिकेट ग्राउंड पर 20 या उससे ज्यादा विकेट गिरे.
मुकाबले में टॉस हारकर पहले बल्लेबाजी करने उतरी ऑस्ट्रेलियाई टीम अपनी पहली पारी में महज 152 रन ही बना सकी. ऑस्ट्रेलिया की पूरी टीम 45.2 ओवर ही मैदान पर टिक पाई और 152 रनों के स्कोर पर ऑल आउट हुई. ऑस्ट्रेलिया के लिए माइकल नेसर ने सबसे ज्यादा रन बनाए और 49 गेंदों पर 35 रनों की पारी खेली. वहीं इंग्लिश तेज़ गेंदबाज़ जोश टंग ने तूफानी बॉलिंग करते हुए 5 विकेट अपने नाम किए.
110 रन पर सिमटी इंग्लैंड की पारी
इसके जवाब में इंग्लैंड की पहली पारी भी ज्यादा देर नहीं टिक पाई और पूरी टीम 110 रन पर सिमट गई. पहली पारी के आधार पर ऑस्ट्रेलिया को 42 रनों की लीड मिली. इंग्लैंड की तरफ से हैरी ब्रूक ने 41 रन की सर्वाधिक पारी खेली. ऑस्ट्रेलिया के लिए माइकल नेसर ने गेंद से धमाका किया और 10 ओवर में 45 रन देकर 4 विकेट चटकाए।
उनके अलावा स्कॉट बोलैंड ने 3 विकेट, मिचेल स्टार्क ने 2 विकेट और कैमरून ग्रीन ने 1 विकेट लिया। बता दें कि कंगारू टीम टेस्ट सीरीज में 3-0 की अजेय बढ़त लेने के साथ-साथ एशेज रिटेन कर चुकी है. दोनों टीमों की बल्लेबाजी की यह साफ दिखाती है कि मुकाबले में गेंदबाजों का दबदबा रहेगा.