IPL 2026 West Bengal Assembly Election 2026 Assembly Election 2026

IND vs PAK: अगर बारिश में धुल गया फाइनल मुकाबला तो बनेगा चैंपियन, रिजर्व डे को लेकर क्या है नियम?

Asia Cup 2025 Final, IND vs PAK: एशिया कप के फाइनल में भारत और पाकिस्तान की टीम एक-दूसरे का सामना करने वाली हैं. इस मुकाबले से पहले आइए जानते हैं कि अगर बारिश की वजह से मैच नहीं होता है, तो कौन-सी टीम चैंपियन बनेगी.

X
Praveen Kumar Mishra

Asia Cup 2025 Final, IND vs PAK: एशिया कप 2025 का फाइनल मुकाबला रविवार को दुबई में भारत और पाकिस्तान के बीच होने जा रहा है. यह पहली बार है जब एशिया कप के 41 साल के इतिहास में फाइनल में भारत और पाकिस्तान आमने-सामने होंगे. सुर्यकुमार यादव की अगुवाई वाली भारतीय टीम इस टूर्नामेंट में पहले ही पाकिस्तान को दो बार हरा चुकी है. पहले ग्रुप स्टेज में सात विकेट से और फिर सुपर फोर में छह विकेट से जीत हासिल की थी. लेकिन अगर फाइनल में बारिश खलल डाल दे तो क्या होगा? 

एशिया कप 2025 में अब तक मौसम ने कोई रुकावट नहीं डाली है. पूरे टूर्नामेंट में बारिश का कोई असर नहीं हुआ. लेकिन फाइनल के दिन मौसम का मिजाज बदल सकता है. मौसम विभाग के अनुसार रविवार को दुबई में तापमान 38 डिग्री सेल्सियस तक पहुंच सकता है और 'रियल फील' 42 डिग्री तक हो सकता है. अगर बारिश ने फाइनल को प्रभावित किया तो प्रशंसकों को निराशा हो सकती है.

क्या है रिजर्व डे का नियम?

एशिया क्रिकेट काउंसिल (ACC) के नियमों के अनुसार अगर फाइनल मुकाबला बारिश या किसी अन्य कारण से पूरा नहीं हो पाता और नो-रिजल्ट होता है, तो ट्रॉफी को दोनों टीमों के बीच बांट दिया जाएगा. हालांकि, इसके लिए एक रिजर्व डे भी रखा गया है, जो 29 सितंबर को है. इसका मतलब है कि अगर रविवार को मैच पूरा नहीं हो पाता, तो अगले दिन इसे पूरा करने की कोशिश की जाएगी. एशिया कप के इतिहास में आज तक कभी ट्रॉफी साझा नहीं की गई है, इसलिए रिजर्व डे के कारण ट्रॉफी बंटने की संभावना कम है.

भारत-पाकिस्तान का रोमांचक मुकाबला

फाइनल में भारत के सलामी बल्लेबाज अभिषेक शर्मा पर सबकी नजरें होंगी. अभिषेक इस टूर्नामेंट में 6 मैचों में 309 रन बनाकर सबसे ज्यादा रन बनाने वाले बल्लेबाज हैं. उनकी स्ट्राइक रेट 204.64 की है और उन्होंने तीन अर्धशतक भी जड़े हैं, जिसमें उनका सर्वश्रेष्ठ स्कोर 75 रन है. दूसरी ओर पाकिस्तान के तेज गेंदबाज शाहीन अफरीदी ने 9 विकेट लेकर टूर्नामेंट में अपनी धाक जमाई है. वे टूर्नामेंट के तीसरे सबसे ज्यादा विकेट लेने वाले गेंदबाज हैं.