IPL 2026

PBKS vs RR: फरेरा-शुभम ने रोका PBKS का विजयी रथ, श्रेयस भी हुए कायल

28 अप्रैल की शाम राज्सथान रॉयल्स के लिए बेहद खास रही क्योंकि इस मैच में रियान पराग की सेना ने पंजाब किंग्स के विजयी रथ को पर लगाम लगाते हुए उनको पहली मात दी. मैच हारने के बाद भी पंजाब किंग्स के कप्तान श्रेयस अय्यर ने अपनी विपक्षी टीम के प्रदर्शन की खूब सराहना की.

X (@CricketCentrl)
Meenu Singh

नई दिल्ली: 28 अप्रैल की शाम राज्सथान रॉयल्स के लिए बेहद खास रही क्योंकि इस मैच में रियान पराग की सेना ने पंजाब किंग्स के विजयी रथ को पर लगाम लगाते हुए उनको पहली मात दी. हालांकि पंजाब किंग्स की शुरुआत काफी शानदार रही है. अय्यर की सेना ने पहले बल्लेबाजी करते हुए 222 रन बनाए.

लक्ष्य का पीछा करते हुए राजस्थान रॉयल्स ने अपनी शानदार बल्लेबाजी की बदौलत छह विकेट से मैच जीत लिया. हालांकि मैच हारने के बाद भी पंजाब किंग्स के कप्तान श्रेयस अय्यर ने अपनी विपक्षी टीम के प्रदर्शन की खूब सराहना की. 

फरेरा-शुभम की बल्लेबाजी के मुरीद हुए अय्यर

इस सीजन राजस्थान रॉयल्स पहली ऐसी टीम है जिसने पंजाब किंग्स को मात दी. इस जीत का श्रेय आरआर के खिलाड़ी डोनोवन फरेरा और शुभम दुबे को जाता है. दोनों खिालड़ियों ने शानदार प्रदर्शन करते हुए आरआर को जीत की दहलीज तक पहुंचाया. श्रेयस भी इन दोनों खिलाड़ियों की बल्लेबाजी के मुरीद हो गए.

उन्होंने खिलाड़ियों की तारीफ करते हुए कहा कि मैच के बीच में फरेरा और शुभम की साझेदारी काफी शानदार रही. बता दें शुभम ने 12 गेंदों पर 258.33 की स्ट्राइक रेट से 31 रनों की पारी खेली. वहीं डोनोवन फरेरा ने 26 गेंदों में 200 की स्ट्राइक रेट से 52 रन बनाए. 

3 मई को होगा अगला मुकाबला 

आपकी जानकारी के लिए बता दें कि पंजाब किंग्स का अगला मुकाबला 3 मई को गुजरात टाइटन्स के साथ होगा. आरआर के खिलाफ मिली हार के बाद अब पंजाब किंग्स 3 मई को अपनी पूरी तैयारी के साथ अहमदाबाद के मैदान पर उतरना चाहेगी.

भले ही पीबीकेएस को इस मैच में हार का सामना करना पड़ा हो लेकिन उसके बाद भी टीम अंक तालिका में शीर्ष पर ही काबिज है. पंजाब ने इस टूर्नामेंट में अब तक 8 मैच खेले हैं जिनमें उन्होंने 6 मैच में बाजी मारी है और महज मैच में हार का सामना करना पड़ा है.