Assembly Election 2026 West Bengal Assembly Election 2026

दुनिया की सबसे सुंदर छवि... देखें रामलला की पहली झलक

अयोध्या के राम मंदिर से भगवान राम के बाल स्वरूप की पहली झलक सामने आ गई है. बाल स्वरूप रामलला के मनोरम रूप देख कर खुद प्रधानमंत्री भी भावुक हो गए.

Aparajita Singh

भगवान श्रीराम

करीब 500 सालों के इंतजार के बाद अब आखिरकार भगवान श्रीराम अपने मंदिर में विराज चुके हैं.

पहली झलक

श्याम वर्ण, सुंदर मुख , दशरथ नंदन श्रीराम की पहली झलक देख कर हर राम भक्त का मन विभोर हो गया है

मंगल ध्वनि-शंख घोष

मंगल ध्वनि, मंत्रोचार, शंखघोष के बीच प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी द्वारा विधिवत रामलला का प्राण प्रतिष्ठा किया गया

बाल स्वरूप

भगवान राम का बाल स्वरूप इतना मनोरम है कि उनके दर्शन करके खुद प्रधानमंत्री भी भावुक हो गए.

रामलला भाइयों के साथ

राम मंदिर के गर्भ गृह में रामलला सभी भाइयों भरत, लक्ष्मण और शत्रुघ्न के साथ विराजमान हैं. उनके साथ ही उनकी एक बड़ी मूर्ति की स्थापना की गई है

चरणों में पुष्प अर्पित

प्राण-प्रतिष्ठा के पूजन के समय पीएम मोदी के साथ सीएम योगी और मोहन भागवत भी मौजूद थे. पीएम मोदी ने रामलला के चरणों में पुष्प अर्पित कर पूजा-अर्चना की.