Delhi Malviya Nagar Fire Live Update: मालवीय नगर अग्निकांड: होटल मालिक लवकेश को पुलिस ने हिरासत में लिया
दिल्ली के मालवीय नगर इलाके में स्थित लेमन ग्रीन रेस्टोरेंट में आग लगने के बाद करीब 40 लोगों को बचाया गया और उन्हें अस्पताल पहुंचाया गया. इस घटना को बुझाने के लिए दिल्ली अग्निशमन सेवा ने बड़े पैमाने पर अभियान चलाया.
Delhi Restaurant Fire Live Update: मंगलवार सुबह दिल्ली के मालवीय नगर इलाके में स्थित लेमन ग्रीन रेस्तरां में आग लगने से 21 लोगों की मौत हो गई, जबकि कई लोगों को बचा लिया गया. दिल्ली अग्निशमन सेवा (डीएफएस) के अधिकारियों को सुबह 8:50 बजे आग लगने की सूचना मिली, जिसके बाद कई अग्निशमन दल मौके पर भेजे गए. हौज रानी की संकरी गलियों में स्थित इस इमारत में रेस्टोरेंट के ऊपर एक पांच मंजिला होटल था. सूत्रों के अनुसार, होटल में अधिकतर विदेशी नागरिक ठहरे हुए थे जो चिकित्सा उपचार के लिए भारत आए थे. अपडेट जारी है.
10:56:35 PM
मालवीय नगर हादसे में दिल्ली सरकार ने बनाई जॉइंट कमेटी
मालवीय नगर अग्निकांड की जांच के लिए दिल्ली सरकार ने जॉइंट कमेटी गठित की है.
10:46:32 PM
मालवीय नगर अग्निकांड: होटल मालिक लवकेश को पुलिस ने हिरासत में लिया
मालवीय नगर अग्निकांड में पुलिस ने होटल मालिक लवकेश को हिरासत में ले लिया है.
08:18:03 PM
'नियमों का उल्लंघन करने वाले होटल होंगे सील', बोले दिल्ली के गृह मंत्री
मालवीय नगर अग्निकांड के बाद दिल्ली के गृह मंत्री आशीष सूद ने कहा है कि नियमों का उल्लंघन करने वाले सभी होटलों को सील किया जाएगा.
07:54:45 PM
दिल्ली मेयर प्रवेश वाही ने दिए सभी बिल्डिंगों की जांच के आदेश
मालवीय नगर हादसे के बाद दिल्ली मेयर प्रवेश वाही ने राज्य की सभी बिल्डिंगों की जांच के आदेश दिए हैं.
06:35:21 PM
मालवीय नगर अग्निकांड मामले में गैर इरादतन हत्या का मामला दर्ज
मालवीय नगर अग्निकांड मामले में पुलिस ने गैर इरादतन हत्या का मामला दर्ज किया है.
05:57:46 PM
मालवीय नगर अग्निकांड मामले में FIR दर्ज
मालवीय नगर अग्निकांड मामले में एफआईआर दर्ज हो चुकी है. इसके साथ ही रेस्क्यू ऑपरेशन को भी अब बंद कर दिया गया है.
04:56:22 PM
मालवीय नगर अग्निकांड पर एक्शन मोड में LG, शाम 5 बजे बुलाई हाई लेवल बैठक
दिल्ली के मालवीय नगर स्थित होटल में हुए भीषण अग्निकांड के मद्देनजर उपराज्यपाल तरनजीत सिंह संधू ने आज शाम 5 बजे उच्चस्तरीय बैठक बुलाई है. इस बैठक में दिल्ली सरकार के गृहमंत्री आशीष सूद, मुख्य सचिव, एमसीडी आयुक्त, अग्निशमन विभाग के प्रमुख, मंडलायुक्त समेत संबंधित विभागों के वरिष्ठ अधिकारी शामिल होंगे. बैठक में घटना की समीक्षा के साथ-साथ सुरक्षा व्यवस्थाओं और भविष्य में ऐसी घटनाओं की रोकथाम के उपायों पर चर्चा की जाएगी.
03:36:58 PM
बिना परमिशन बनाई गई बिल्डिंग: चीफ फायर ऑफिसर
मालवीय नगर अग्निकांड पर चीफ फायर ऑफिसर ने बड़ा खुलासा किया है. उन्होंने कहा कि जिस बिल्डिंग में आग लगी वह बिना परिसीमन के बनाई गई थी.
02:15:31 PM
यह बहुत दुर्भाग्यपूर्ण घटना है- पूर्व अग्निशमन निदेशक अतुल गर्ग
दिल्ली के पूर्व अग्निशमन निदेशक अतुल गर्ग ने कहा, "यह बहुत दुर्भाग्यपूर्ण घटना है. यह जगह बहुत संकीर्ण है, जहां पर दमकल विभाग की गाड़ियों का पहुंचना मुश्कल होता है."
02:14:21 PM
फॉरेंसिक टीम मालवीय नगर में आग लगने वाली जगह पहुंची
02:13:42 PM
मालवीय नगर विधायक सतीश उपाध्याय ने क्या कहा?
मालवीय नगर विधायक सतीश उपाध्याय ने कहा, "सुबह 8.51 की यह घटना है. सूचना मिलते ही हमने पूरे सिस्टम को सक्रिय किया था... सभी लोग यहां समय पर आ गए थे."
02:12:22 PM
हमारा खोज और बचाव अभियान 12:12 पर खत्म हो चुका है- SDM जितेंद्र कुमार
मालवीय नगर के SDM जितेंद्र कुमार ने बताया, "हमारा खोज और बचाव अभियान 12:12 पर खत्म हो चुका है. कुल 47 लोगों को रेस्क्यू किया गया है और 21 लोगों की मृत्यु हुई है... 2-3 लोगों की हालत गंभीर है."
02:10:10 PM
केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने मालवीय नगर अग्निकांड में हुई जनहानि पर शोक किया व्यक्त
केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने मालवीय नगर अग्निकांड में हुई जनहानि पर शोक व्यक्त किया. उन्होंने कहा, "स्थानीय प्रशासन राहत और बचाव कार्यों में जुटा हुआ है. इस हृदयविदारक त्रासदी में जिन लोगों ने अपने प्रियजनों को खोया है, उनके प्रति मेरी गहरी संवेदनाएं हैं. ईश्वर शोक संतप्त परिवारों को इस दुख को सहन करने की शक्ति प्रदान करें."
02:09:05 PM
सभी कागजों को इक्ट्ठा किया जा रहा है- आशीष सूद
दिल्ली सरकार में मंत्री आशीष सूद ने मालवीय नगर में आग लगने की घटना में 21 लोगों की मौत पर कहा, "इनके पास रेस्टोरेंट-होटल चलाने की अनुमति थी या नहीं, सभी कागजों को इकट्ठा किया जा रहा है और जिनकी लापरवाही के कारण यह हुआ है."
02:07:37 PM
ये बहुत दर्दनाक हादसा है- मनोज तिवारी
भाजपा सांसद मनोज तिवारी ने कहा, "... ये बहुत दर्दनाक हादसा है. हमें सूचना मिली कि होटल के रेस्टोरेंट में भीषण आग लग गई. अभी तक जो सूचना आ रही है उसके अनुसार 21 लोगों की मृत्यु की खबर है."
01:56:40 PM
हम इमारत के मालिक के बारे में जांच कर रहे हैं."- विजय कुमार
मालवीय नगर में आग लगने की घटना में 21 लोगों की मौत पर संयुक्त पुलिस आयुक्त विजय कुमार ने कहा, "हम इमारत के मालिक के बारे में जांच कर रहे हैं."
01:46:56 PM
AAP दिल्ली अध्यक्ष सौरभ भारद्वाज ने दिल्ली की आग मामले पर क्या कहा-
AAP दिल्ली अध्यक्ष सौरभ भारद्वाज ने मालवीय नगर के एक रेस्टोरेंट में लगी आग की घटना पर कहा, "फरवरी के अंदर पालन में आग लगी, 9 लोग जलकर मर गए... सरकार ने कहा जांच करवाएंगे लेकिन जांच की रिपोर्ट 3 महीने बाद भी नहीं आई."
01:20:45 PM
मालवीय नगर हादसे पर दिल्ली एलजी ने जताया दुख
'मालवीय नगर के हौज रानी स्थित एक होटल में लगी भीषण आग की दुखद घटना से मैं अत्यंत व्यथित हूं.- दिल्ली एलजी
01:14:30 PM
दिल्ली सीएम ने घटना पर जताया दुख
दिल्ली की सीएम रेखा गुप्ता ने मालवीय नगर में आग की घटना में हुई जान-माल की दुखद क्षति पर दुख जताया है.
01:05:38 PM
मृतक के परिजनों को 2 लाख रुपये की घोषणा
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने मालवीय नगर आग की घटना में हुई जानमाल की हानि पर शोक व्यक्त किया; प्रत्येक मृतक के परिजनों को 2 लाख रुपये और घायलों को 50,000 रुपये की अनुग्रह राशि देने की घोषणा की.
01:03:34 PM
राजनाथ सिंह ने मारे गए लोगों के प्रति संवेदना व्यक्त की
रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने मालवीय नगर के एक रेस्टोरेंट में लगी आग में अपने प्रियजनों को खोने वाले लोगों के प्रति संवेदना व्यक्त की है और घायलों के शीघ्र स्वस्थ होने की कामना की है.
01:02:38 PM
अब तक 21 लोगों की हुई मौत
01:02:08 PM
ज्यादातर विदेशी नागरिक मारे गए- दिल्ली पुलिस
01:01:39 PM
फ्लोरिश स्टे B&B' में आग लगने की सूचना- DCP साउथ अनंत मित्तल
12:58:55 PM
आग लगने का कारण नहीं चला पता: SDM जितेंद्र कुमार
मालवीय नगर के SDM जितेंद्र कुमार ने बताया, "जैसे ही मुझे सुबह सूचना मिली, हमने अपने सेल को सक्रिय किया और वहां से सभी बलों को सूचित करके यहां के लिए रवाना किया गया.इस इमारत के नीचे कोई होटल चलाया जा रहा था. अभी कारणों का पता नहीं चला है लेकिन उस होटल के कारण ही आग लगी है. अभी 4 शव निकालकर अस्पताल भेजे जा चुके हैं और 7-8 लोग अन्य भी घायल हुए हैं.