menu-icon
India Daily

LIVE IND vs NZ Live Cricket Score,T20 World Cup Final: न्यूजीलैंड को हराकर विश्व विजेता बना भारत

टी20 वर्ल्ड कप 2026 का फाइनल भारत और न्यूजीलैंड के बीच खेला जा रहा है. टीम इंडिया ने सेमीफाइनल में इंग्लैंड को हराकर खिताब की मजबूत दावेदारी पेश की है, जबकि न्यूजीलैंड ने साउथ अफ्रीका को हराकर जगह बनाई.

Anuj
Edited By: Anuj
IND vs NZ Live Cricket Score,T20 World Cup Final: न्यूजीलैंड को हराकर विश्व विजेता बना भारत
Courtesy: India daily

T20 World cup 2026, IND vs NZ Final Live: टी20 वर्ल्ड कप का फाइनल भारत और न्यूजीलैंड के बीच खेला गया. फाइनल मैच में भारत ने न्यूजीलैंड को हराकर खिताब पर कब्जा जमा लिया है. भारत ने पहले बल्लेबाजी करते हुए निर्धारित 20 ओवरों में 5 विकेट पर 255 रन बनाए. लक्ष्य का पीछा करते हुए न्यूजीलैंड की टीम 19 ओवर में 159 पर सिमट गई.

इस मैच में संजू सैमसन 89 रन बनाने के साथ ही भारत की तरफ से टी20 वर्ल्ड कप फाइनल में सर्वाधिक व्यक्तिगत स्कोर बनाने वाले खिलाड़ी बने. अभिषेक शर्मा 21 गेंदों में 52 रन बनाकर आउट हुए. फाइनल में उन्होंने शानदार वापसी की. वहीं ईशान किशन ने 25 गेंदों में 54 रन बनाए. कीवी टीम की तरफ से नीशम ने सर्वाधिक तीन विकेट लिए. इस मैच में मेहमान टीम के कप्तान सेंटनर ने टॉस जीता. उन्होंने भारत को पहले बल्लेबाजी का न्यौता दिया है. भारतीय टीम ने अपने प्लेइंग इलेवन में कोई बदलाव नहीं किया है.

वहीं न्यूजीलैंड ने अपनी टीम में एक बदलाव किया है. मैककॉन्ची की जगह डफी खेल रहे हैं. टीम इंडिया ने सेमीफाइनल में इंग्लैंड को कांटे की टक्कर में हराकर फाइनल में एंट्री की, वहीं न्यूजीलैंड ने साउथ अफ्रीका को 8 विकेट से मात देकर अपना टिकट कन्फर्म किया. भारत की बात करें तो वो चौथी बार टी20 वर्ल्ड कप के फाइनल में पहुंचा है.

उसने साल 2007 और फिर साल 2024 में वर्ल्ड कप अपने नाम किया. न्यूजीलैंड की टीम व्हाइट बॉल के किसी भी फॉर्मेट में वर्ल्ड कप ट्रॉफी अपने नाम नहीं कर पाई है. दुनिया के सबसे बड़े क्रिकेट स्टेडियम में यह मैच न सिर्फ ट्रॉफी के लिए होगा, बल्कि भारत के लिए लगातार दूसरी बार (या इतिहास रचने) का मौका भी बनेगा, क्योंकि वे डिफेंडिंग चैंपियन हैं. क्रिकेट प्रेमियों के लिए यह शाम ऐतिहासिक साबित होने वाली है, जहां बल्लेबाजों की तूफानी पारी और गेंदबाजों की धारदार गेंदबाजी सब कुछ तय करेगी. पल-पल की अपडेट्स के लिए Indiadaily से जुड़े रहें.  

10:43:40 PM

न्यूजीलैंड को हराकर विश्व विजेता बना भारत

न्यूजीलैंड को हराकर भारत ने टी20 विश्व कप 2026 का खिताब जीत लिया है.
 

10:39:22 PM

न्यूजीलैंड का 9वां विकेट गिरा, बुमराह को मिली सफलता

न्यूजीलैंड का 9वां विकेट गिर चुका है.

10:29:26 PM

न्यूजीलैंड का 8वां विकेट गिरा, बुमराह को मिली सफलता

न्यूजीलैंड का 8वां विकेट गिर गया है.

10:11:30 PM

न्यूजीलैंड का छठा विकेट गिरा

 न्यूजीलैंड की पारी का छठा विकेट गिर चुका है, डेरिल मिशेल को अक्षर पटेल ने 17 रन पर आउट कर दिया.

09:58:23 PM

लक्ष्य का पीछा करते हुए 100 के पार पहुंचा न्यूजीलैंड का स्कोर

लक्ष्य का पीछा करते हुए न्यूजीलैंड का स्कोर 100 के पार पहुंच गया है.

09:47:53 PM

न्यूजीलैंड की आधी टीम पवेलियन लौटी, साइफर्ट हुए आउट; ईशान किशन ने पकड़ा हैरतअंगेज कैच

न्यूजीलैंड के पांच विकेट गिर चुके हैं.

09:44:04 PM

न्यूजीलैंड को लगा चौथा झटका, हार्दिक पांड्या ने लिया विकेट

न्यूजीलैंड का चौथा विकेट गिर गया है.

09:41:25 PM

टिम सीफर्ट ने संभाला मोर्चा, विकेट की तलाश में भारत

टिम सीफर्ट ने अर्धशतक लगा दिया है.

09:30:37 PM

संकट में न्यूजीलैंड, अक्षर ने ग्लेन फिलिप्स का किया शिकार

अक्षर पटेल ने ग्लेन फिलिप्स को आउट किया.

09:23:14 PM

न्यूजीलैंड को तगड़ा झटका, रचिन रविंद्र हुए आउट, ईशान किशन ने पकड़ा घातक कैच

रचिन रविंद्र आउट हो चुके हैं.

09:18:29 PM

न्यूजीलैंड को तगड़ा झटका, अक्षर पटेल को मिली सफलता

लक्ष्य का पीछा करते हुए न्यूजीलैंड का पहला विकेट गिर गया है.

09:04:42 PM

न्यूजीलैंड की बल्लेबाजी शुरू, क्रीज पर सलामी बल्लेबाज

लक्ष्य का पीछा करते हुए न्यूजीलैंड की बल्लेबाजी शुरू हो गई है.

08:46:00 PM

न्यूजीलैंड को भारत ने दिया 256 रनों का लक्ष्य

न्यूजीलैंड को भारत ने टी20 वर्ल्ड कप 2026 के फाइनल में 256 रनों का लक्ष्य दिया है. टीम इंडिया ने पहले बल्लेबाजी करते हुए निर्धारित 20 ओवरों में 5 विकेट पर 255 रन बनाए.

08:23:02 PM

भारत को नीशम से दिए एक ओवर में तीन झटके

 भारत को नीशम ने एक ओवर में तीन झटके दिए. उन्होंने संजू, ईशान किशन और सूर्यकुमार यादव को आउट किया.

08:17:19 PM

संजू सैमसन 89 रन बनाकर आउट

संजू सैमसन 89 रन बनाकर आउट हो गए हैं. फाइनल में वो शतक से चूक गए. उनका विकेट जेम्स नीशम ने लिया.

08:13:40 PM

ईशान किशन ने जड़ी फिफ्टी

ईशान किशन ने 23 गेंदों में फिफ्टी जड़ दी है.15 ओवर के बाद टीम का स्कोर 203/1 है.

08:10:06 PM

संजू सैमसन ने विराट का रिकॉर्ड तोड़ा

संजू सैमसन ने विराट कोहली का रिकॉर्ड तोड़ दिया है. वो टी20 वर्ल्ड कप के फाइनल में सर्वाधिक व्यक्तिगत रन बनाने वाले भारतीय खिलाड़ी बन गए हैं.

07:55:49 PM

संजू सैमसन ने जड़ी लगातार तीसरी फिफ्टी

 संजू सैमसन ने जड़ी तीसरी फिफ्टी जड़ी है. फाइनल में 33 बॉलों में उन्होंने 50 रन बनाए.

07:52:09 PM

10 ओवर के बाद स्कोर 127/1

टीम इंडिया का 10 ओवर के बाद स्कोर एक विकेट पर 127 रन है. संजू सैमसन 48 और ईशान किशन 20 रन बनाकर खेल रहे हैं.

07:41:07 PM

अभिषेक शर्मा 52 रन बनाकर आउट

अभिषेक शर्मा 21 गेंदों में 52 रन बनाकर आउट हो गए हैं. उनका विकेट रचिन रविंद्र ने लिया.

07:34:16 PM

पावरप्ले में भारत का स्कोर 92/0

पावरप्ले में भारत का स्कोर 92/0 है. अभिषेक शर्मा ने 18 गेंदों में फिफ्टी जड़ दी है.

07:22:49 PM

4 ओवर के बाद 50 रन

टीम इंडिया ने 4 ओवर में 50 रन बना लिए हैं. लॉकी फर्गुसन के  ओवर में 23 रन आए.

07:15:37 PM

3 ओवर के बाद भारत का स्कोर 27 रन

3 ओवर के बाद भारत का स्कोर 27 रन है. अभिषेक शर्मा 12 और संजू सैमसन 14 रन बनाकर खेल रहे हैं.

07:02:48 PM

भारत की बल्लेबाजी शुरू

टी 20 वर्ल्ड कप के फाइनल में भारत की बल्लेबाजी शुरू हो गई है. संजू सैमसन-अभिषेक शर्मा ओपनिंग करने आए हैं. मेट हैनरी कीवी टीम की तरफ से ओवर की शुरुआत कर रहे हैं.

06:49:54 PM

कीवी टीम में एक बदलाव

कीवी टीम की प्लेइंग इलेवन: टिम सेफर्ट, फिन एलन, रचिन रवींद्र, ग्लेन फिलिप्स, मार्क चैपमैन, डेरिल मिशेल, जेम्स नीशम, मिचेल सैंटनर (कप्तान), डफी, मैट हेनरी. लॉकी फर्ग्यूसन.

06:40:54 PM

कीवी टीम में एक बदलाव

कीवी टीम में एक बदलाव किया गया है. मैककॉन्ची की जगह डफी खेल रहे हैं.

06:39:51 PM

भारत की टीम में कोई बदलाव नहीं

भारत-सूर्यकुमार यादव (कप्तान), अभिषेक शर्मा, संजू सैमसन, इशान किशन (विकेटकीपर), तिलक वर्मा, हार्दिक पंड्या, अक्षर पटेल, शिवम दुबे, वरूण चक्रवर्ती, जसप्रीत बुमराह, अर्शदीप सिंह.

06:40:59 PM

न्यूजीलैंड ने टॉस जीता

टी20 वर्ल्ड कप के फाइनल में न्यूजीलैंड ने टॉस जीतकर पहले भारत को बल्लेबाजी करने को कहा है.

06:25:00 PM

क्लोजिंग सेरेमनी में थिरके फैंस

गुजरात के नरेंद्र मोदी स्टेडियम पर टी20 वर्ल्ड कप के सेमीफाइनल की क्लोजिंग सेरेमनी चल रही है. इस दौरान कई बड़े कलाकारों ने अपनी प्रस्तुति से फैंस का मनोरंजन किया. अब से कुछ ही देर में महामुकाबले का टॉस होगा.

05:40:51 PM

रोहित पत्नी संग फाइनल खेलने पहुंचे

टी20 वर्ल्ड कप फाइनल देखने के लिए भारतीय क्रिकेट टीम के पूर्व कप्तान रोहित शर्मा और उनकी पत्नी रितिका सजदेह नरेंद्र मोदी स्टेडियम में मैच देखने के लिए अहमदाबाद पहुंच गए हैं.

05:29:54 PM

टीम इंडिया नरेंद्र मोदी स्टेडियम पहुंची

न्यूजीलैंड के खिलाफ फाइनल खेलने के के लिए टीम इंडिया गुजरात के अहमदाबाद के नरेंद्र मोदी स्टेडियम पहुंच गई है.

03:53:06 PM

'हम फाइनल जीतेंगे'

टीम इंडिया के कैप्टन सूर्यकुमार यादव के बचपन के कोच अशोक असवालकर ने कहा कि टी20 वर्ल्ड कप फाइनल में टीम इंडिया जीतेगी. मुझे इसे लेकर पूरा भरोसा है. यह पूरी टीम का गेम है; हर कोई अपना योगदान देगा.
 

03:14:52 PM

रिक्की मार्टिन पहुंचे अहमदाबाद, क्लोजिंग सेरेमनी में करेंगे परफॉर्म

क्लोजिंग सेरेमनी में परफॉर्म करने के लिए रिक्की मार्टिन अहमदाबाद पहुंच गए हैं.

02:01:14 PM

न्यूजीलैंड को हल्के में नहीं ले सकते-शमी के बचपन के कोच

इंडिया और न्यूजीलैंड के बीच टी20 वर्ल्ड कप के फाइनल मैच पर मोहम्मद शमी के बचपन के कोच बदरुद्दीन सिद्दीकी ने कहा, "इंडिया अब तक जिस तरह से खेल रहा है, उम्मीद है कि हम जीतेंगे, लेकिन हम न्यूज़ीलैंड को हल्के में नहीं ले सकते.न्यूज़ीलैंड ने पिछले मैच में शानदार खेल दिखाया. उनकी बैटिंग और फ़ील्डिंग भी ज़बरदस्त है."

01:26:13 PM

अभिषेक शर्मा की फॉर्म भारत के लिए टेंशन

अभिषेक शर्मा ने टी20 वर्ल्ड कप में आठ मैचों में सिर्फ 89 रन बनाए हैं. इस बात की संभावना कम है कि चक्रवर्ती को रिप्लेस किया जाएगा, सूर्यकुमार के बयानो से ही ये ही लगता है. टीम इंडिया उन पर पूरा भरोसी दिखाएगी.

06:49:35 PM

न्यूजीलैंड की संभावित प्लेइंग XI

टी20 वर्ल्ड कप फाइनल में कीवी टीम की संभावित प्लेइंग इलेवन- टिम सेफर्ट, फिन एलन, रचिन रवींद्र, ग्लेन फिलिप्स, मार्क चैपमैन, डेरिल मिशेल, जेम्स नीशम, मिचेल सैंटनर (कप्तान), कोल मैककॉन्ची, मैट हेनरी. लॉकी फर्ग्यूसन.

06:39:25 PM

वरुण चक्रवर्ती की होगी छुट्टी!

भारत-सूर्यकुमार यादव (कप्तान), अभिषेक शर्मा, संजू सैमसन, इशान किशन (विकेटकीपर), तिलक वर्मा, हार्दिक पंड्या, अक्षर पटेल, शिवम दुबे, कुलदीप यादव, जसप्रीत बुमराह, अर्शदीप सिंह.

11:33:31 AM

IND vs NZ: 2023 की हार का बदला आज लेगा भारत 

अहमदाबाद का नरेंद्र मोदी स्टेडियम आज बहुत बड़े मुकाबले के लिए पूरी तरह से तैयार है. आज भारत को 2023 का बदला लेने है. साल 2023 में भारत को वनडे विश्व कप फाइनल में ऑस्ट्रेलिया से हार मिली थी. वह भी इसी मैदान में. उस सीजन की सबसे खास बात यह रही थी कि पूरे टूर्नामेंट में रोहित शर्मा की अगुवाई वाली टीम एक भी मैच नहीं हारी थी. लेकिन अंत में जोरदार हार का सामना करना पड़ा था. 

11:21:35 AM

IND vs NZ: 'स्पिनर्स या बल्लेबाज'आज कौन करेगा राज?

नरेंद्र मोदी स्टेडियम की सतह इस टूर्नामेंट में बल्लेबाजों के लिए सबसे आसान मानी गई है, जबकि स्पिन गेंदबाजों को यहां खास मदद नहीं मिलती. ऐसे में भारत और न्यूजीलैंड दोनों के कप्तानों के सामने बड़ा सवाल है कि स्पिन का इस्तेमाल कितनी सावधानी से किया जाए. खासकर वरुण चक्रवर्ती और मिचेल सैंटनर की भूमिका इस मैदान पर काफी दिलचस्प होने वाली है.

11:16:06 AM

IND vs NZ: डीके पूरी तरह तैयार

पूर्व भारतीय विकेटकीपर दिनेश कार्तिक ने टी20 विश्व कप फाइनल से पहले अपनी शर्ट प्रेस कर ली है और पूरी तरह से तैयार हैं. कार्तिक ने X पर पोस्ट किया, 'शर्ट प्रेस हो गई है. माहौल बन गया है. अब लड़कों पर निर्भर है,' इस तरह उन्होंने पूरे देश के उस मूड को बयां किया जो इस बड़े मुकाबले के शुरू होने का बेसब्री से इंतजार कर रहा है.

09:48:54 AM

IND vs NZ: बुमराह का सामना कैसे करें?

मीडिया रिपोर्ट के अनुसार फाइनल में फिन एलन का सामना जसप्रीत बुमराह से होगा, लेकिन वो इस बात को लेकर काफी शांत नजर आ रहे हैं. एलन ने बताया कि वो बुमराह के वीडियो नहीं देखते और अपने साथी टिम सीफर्ट के साथ कॉफी पीते हैं. 


 

09:35:56 AM

IND vs NZ: अहमदाबाद एक रोमांचक मुकाबले के लिए तैयार

नरेंद्र मोदी स्टेडियम को इस खास मौके के लिए सजाया जा रहा है. अहमदाबाद से सामने आ रहे वीडियो में दुनिया के सबसे बड़े क्रिकेट स्टेडियम को एक शानदार शाम के लिए तैयार होते हुए दिखाया गया है, जहां भारत और न्यूजीलैंड के बीच आईसीसी टी20 विश्व कप फाइनल से पहले 100,000 दर्शकों के स्वागत के लिए लाइट शो और आतिशबाजी की व्यवस्था की गई है. यह एक बेहद खूबसूरत नजारा होने वाला है.

09:11:14 AM

IND vs NZ: गावस्कर और इरफान पठान पहुंचे अहमदाबाद

क्रिकेट के दिग्गज सुनील गावस्कर और इरफान पठान आईसीसी टी20 विश्व कप के फाइनल से पहले अहमदाबाद पहुंच चुके हैं. भारत और न्यूजीलैंड के बीच फाइनल होने वाला है. भारतीय क्रिकेट जगत की कई जानी-मानी हस्तियां फाइनल देखने के लिए स्टेडियम की ओर रवाना हो रही हैं.

08:44:35 AM

IND vs NZ: टीम इंडिया के लिए प्रार्थनाएं

आईसीसी टी20 विश्व कप 2026 के फाइनल में न्यूजीलैंड का सामना करने के लिए भारत की तैयारियों के बीच, उत्तर प्रदेश के कानपुर में भारतीय क्रिकेट टीम की जीत के लिए विशेष प्रार्थनाएं की जा रही हैं. 

08:41:33 AM

IND vs NZ: क्या संजू दिखाएंगे कमाल

शशि थरूर, संजू सैमसन के उतार-चढ़ाव में उनके हमेशा साथ रहे हैं और वेस्ट इंडीज और इंग्लैंड के खिलाफ नॉकआउट मैचों में विकेटकीपर के रूप में सैमसन की शानदार पारी देखकर बेहद खुश हैं. थरूर को उम्मीद है कि सैमसन शतक बनाकर भारत को जीत दिलाएंगे. 

08:40:07 AM

IND vs NZ: संभावित प्लेइंग XI

सुनील गावस्कर ने सुझाव दिया है कि टी20 विश्व कप फाइनल से पहले भारत को दो बड़े बदलाव करने चाहिए. उनका कहना है कि खराब फॉर्म से जूझ रहे अभिषेक शर्मा और वरुण चक्रवर्ती को इस मुकाबले के लिए टीम से बाहर रखा जाना चाहिए. उन्होंने कहा कि वरुण इस समय थोड़े निराश लग रहे हैं और उनकी जगह कुलदीप यादव को मौका दिया जा सकता है. 

हालांकि वरुण की जगह खतरे में दिख रही है, लेकिन अभिषेक को रिप्लेस किए जाने की संभावना कम ही है. 

दूसरी ओर, न्यूजीलैंड अपनी टीम में कई बदलाव करने की कोशिश करेगा. शायद नीशम या डफी को अतिरिक्त तेज गेंदबाजी विकल्प के रूप में शामिल किया जा सकता है. 

भारत-

सूर्यकुमार यादव (कप्तान), अभिषेक शर्मा, संजू सैमसन, इशान किशन (विकेटकीपर), तिलक वर्मा, हार्दिक पंड्या, अक्षर पटेल, शिवम दुबे, वरुण चक्रवर्ती/कुलदीप यादव, जसप्रित बुमरा, अर्शदीप सिंह.

न्यूज़ीलैंड-

टिम सीफर्ट (विकेटकीपर), फिन एलन, रचिन रविंद्र, ग्लेन फिलिप्स, मार्क चैपमैन, डैरिल मिशेल, जेम्स नीशम/जैकब डफी, मिशेल सैंटनर (कप्तान), कोल मैककॉन्ची, मैट हेनरी, लॉकी फर्ग्यूसन.

08:39:09 AM

IND vs NZ: MS धोनी पहुंचे अहमदाबाद

एमएस धोनी टी20 विश्व कप के फाइनल के लिए अहमदाबाद पहुंच चुके हैं, जो भारत और न्यूजीलैंड के बीच खेला जाएगा. प्रशंसकों का कहना है कि इंग्लैंड के खिलाफ सेमीफाइनल में धोनी की मौजूदगी ही जीत का कारण बनी. भला उन्हें दोष क्यों दिया जाए? आखिर में भारत ने वह मैच  7 रनों  से जीता था. अगर रविवार को भी ऐसा ही होता है, तो भारत तीसरी बार चैंपियन बन जाएगा.