GT vs RCB, IPL 2026 Final Live: 31 मई यानी रविवार को रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु और गुजरात टाइटंस के बीच आईपीएल के 19वें सीजन का खिताबी मुकाबला खेला गया. ये मुकाबला अहमदाबाद के नरेंद्र मोदी स्टेडियम में हुआ. दोनों टीमें अपने दूसरे आईपीएल खिताब की खोज में उतरी थी. आईपीएल 2026 के फाइनल में रजत पाटीदार ने टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी चुनी. आरसीबी के गेंदबाजों ने गुजरात के बल्लेबाजों के छक्के छुड़ा दिए. उन्होंने पूरी टीम को 155 रनों पर ऑलआउट कर दिया. इसके बाद मैदान पर कोहली और वेंकटेश की जोड़ी ने कहर बरपाया. कोहली ने रबाडा के एक ओवर में 3 चौके और 1 छक्के लगाए. आरसीबी ने यह लक्ष्य आसानी से हासिल कर लिया. बता दें इस सीजन दोनों टीमें 3 मैच में भिड़ी हैं, जिसमें आरसीबी ने 3 मैच में शुभमन गिल की सेना को हराया है. वहीं जीटी ने एक मैच में जीत हासिल की है.
11:45:41 PM
कप्तान के तौर पर रजत पाटीदार अपने पहले दो सीजन में ही IPL ट्रॉफी जीतने वाले पहले कप्तान बन गए हैं.
No Rohit Sharma.
— 𝑺𝒉𝒆𝒃𝒂𝒔 (@Shebas_10dulkar) May 31, 2026
No MS Dhoni.
No Gautam Gambhir.
𝗥𝗮𝗷𝗮𝘁 𝗣𝗮𝘁𝗶𝗱𝗮𝗿 becomes 1st ever captain to win IPL Trophy in his first two seasons as captain 🏆🔥 pic.twitter.com/R0HoEkYcsP
11:42:14 PM
अरशद खान ने विराट कोहली को गेंद डाली. SIX! कोहली ने जीत के रन बनाकर मैच का शानदार अंत किया. मैच को खत्म करने के लिए यह एक जोरदार छक्का था.
VIRAT KOHLI FINISHES OFF IN STYLE. 😍❤️
— Mufaddal Vohra (@mufaddal_vohra) May 31, 2026
- Back to back IPL trophies for RCB. 🥶 pic.twitter.com/ZZXrS0fAHi
11:40:52 PM
IPL FINAL 2026 में आरसीबी ने अहमदाबाद में गुजरात को 5 विकेट से रौंद दिया है. कोहली की विराट पारी की बदौलत वह बैक टू बैक चैंपियन बन गए हैं.
𝘾.𝙃.𝘼.𝙈.𝙋.𝙄.𝙊.𝙉.𝙎 🏆🏆@RCBTweets have done it again ❤️#TATAIPL | #Final | #TheFinalLeap | #RCBvGT pic.twitter.com/ww2zB98Xb8
— IndianPremierLeague (@IPL) May 31, 2026
11:06:17 PM
अरशद खान ने आरसीबी का पांचवां विकेट चटका दिया. उन्होंने टिम डेविड को आउट किया. टिम ने 16 गेंदों में 24 रन बनाए.
10:52:38 PM
विराट कोहली ने आईपीएल फाइनल में 25 गेंदो में 50 रन बनाए. उन्होंने 7 चौके और 2 छक्के जड़े. एक छोर संभालकर वह आरसीबी को दूसरा खिताब जीतने की ओर ले जा रहे हैं.
10:45:42 PM
आरसीबी ने 100 का आंकड़ा किया पार. गुजरात ने 4 विकेट चटकाए. कोहली 23 गेंदों पर 48 नाबाद हैं. वहीं वेंकटेश अय्यर ने 16 गेंदों में 32 रनों की पारी खेलकर उनका साथ दिया था.
10:36:48 PM
क्रुणाल पांड्या को भी राशिद खान ने आउट कर दिया. 2 गेंद में सिर्फ 1 रन बनाए. मैच अब गुजरात के पाले में जाता दिख रहा है. राशिद ने एक ओवर में 2 विकेट चटका दिए.
10:34:17 PM
रजत पाटीदार को राशिद खान ने कैगिसो रबाडा के हाथों कैच आउट कराया. यह बहुत बड़ा विकेट है. मैच का रूख पलट सकता है. रजत ने 13 गेंदों में 15 रन बनाए. उनकी सिर्फ 115.38 की स्ट्राइक रेट थी.
10:20:08 PM
आरसीबी ने पावरप्ले में 70 रन बनाए और 2 विकेट खोए. कगिसो रबाडा ने 1 रन पर देवदत्त पडिक्कल को आउट किया. वहीं मोहम्मद सिराज ने वेंकटेश अय्यर को 32 रनों पर आउट किया. कोहली और रजत अभी भी टिके हुए है.
10:16:44 PM
मैच के छठें ओवर में कगिसो रबाडा ने देवदत्त पडिक्कल का विकेट ले लिया. पडिक्कल 4 गेंदों में सिर्फ 1 रन बनाकर पवेलियन लौट गए. RCB को मैच का दूसरा झटका लगा.
10:12:07 PM
मैच के पांचवें ओवर में मोहम्मद सिराज ने वेंकटेश अय्यर को 32 रनों पर आउट कर दिया. उन्होंने अपनी पारी में 4 चौके और 2 छक्के लगाए.
10:06:24 PM
मैच के चौथे ओवर में विराट कोहली ने 6 गेंदों में 4,4,6,4,1,0 ने रबाडा का भूत बना दिया. उन्होंने एक ही ओवर में 19 रन बनाए. इस ओवर में जबरदस्त छक्का और तीन चौके लगे.
10:02:37 PM
मैच के तीसरे ओवर में 13 रन आए. कोहली ने 2 चौके और वंकटेश ने एक चौका लगाया. दोनों गेंदबाजों पर कहर बरपा रहे हैं.
09:56:11 PM
वेंकटेश अय्यर ने कगिसो रबाडा के ओवर में 18 रन पीटे. उन्होंने अपनी ताबड़तोड़ बल्लेबाजी का मुजाहिरा पेश किया.
09:51:02 PM
विराट कोहली और वेंकटेश अय्यर बल्लेबाजी करने उतरे हैं. मोहम्मद सिराज गेंदबाजी कर रहे. पहले ओवर में 5 रन आए.
09:44:43 PM
IPL FINAL में कैलाश खेर ने पहली इनिंग्स के बाद अपना जादू बिखेरा. उनकी सुरीली आवाज ने लोगों को खुश कर दिया.
Kailash Kher During Innings Break
— Bagad Billa (@maitweethoon) May 31, 2026
Tandav at Motera 🔱#RCBvsGT pic.twitter.com/MEG9rFi4hu
09:20:02 PM
गुजरात ने 20 ओवर में 155 रन बनाए. उन्होंने 7 विकेट खोए. RCB के गेंदबाजों ने उगली आग
09:17:12 PM
उन्नीसवें ओवर में भुवनेश्वर कुमार ने जेसन होल्डर को आउट कर दिया. जोश हेजलवुड ने कैप लपका. होल्डर ने 5 गेंदों में 7 रन बनाए. गुजरात 7 विकेट खो चुकी है.
09:18:15 PM
अठारहवें ओवर में जोश हेजलवुड की खूब पिटाई हुई. उन्होंने इस ओवर में 16 रन दिया. कुल 4 ओवरों में 37 रन देकर 2 विकेट लिए और अपना स्पेल खत्म किया.
09:04:02 PM
रसिख दार ने अब IPL 2026 में 18 विकेट ले लिए है. उनके लिए यह यह जबरदस्त सीजन रहा है. उन्होंने उस खिलाड़ी से कहीं ज्यादा बेहतर प्रदर्शन किया है, जिसकी जगह उन्होंने ली थी.
09:45:28 PM
सत्रहवें में रसिख सलाम ने बखूबी गेंदबाजी की. उन्होंने 1 विकेट लेकर सिर्फ 6 रन दिए. GT का अभी 121-6 स्कोर है.
09:45:48 PM
GT ने अपना छठा विकेट खो दिया है. रसिख सलाम गेंदबाजी करने उतरे थे. राहुल तेवतिया ने फुल स्पीड से बल्ला घुमाया और गेंद हवा में उड़ गई. कप्तान रजत पाटीदार ने आसानी से कैच लपक लिया.
08:49:52 PM
पंद्रहवें ओवर में जोश हेजलवुड ने अरशद खान को अपना दूसरा शिकार बनाया. इस ओवर में सिर्फ 6 रन आए. GT के 105-5 हो गए.
08:46:26 PM
पंद्रहवें ओवर में अरशद खान हुए आउट. जोश हेजलवुड ने लिया अपना दूसरा विकेट. अरशद खान 6 गेंदों में 15 रन बनाकर आउट हो गए. GT की आधी टीम पवेलियन लौट गई है.
08:42:44 PM
चौदहवें ओवर में जैकब डफी की खूब पिटाई हुई. इस ओवर में 16 रन आए. रनों की बारिश के बीच 99 के स्कोर पर गुजरात खड़ी है.
08:38:11 PM
तेरहवें ओवर में क्रुणाल पांड्या ने एक विकेट लिया. उन्होंने जोस बटलर को आउट किया. इस ओवर में कुल 10 रन आए. गुजरात का स्कोर 83-4 है.
08:36:08 PM
क्रुणाल पांड्या ने जोस बटलर को आउट कर दिया है. जितेश शर्मा ने स्टंपिंग की. बटलर ने 23 गेंद में 19 रन बनाए.
08:32:32 PM
बारहवें ओवर में जैकब डफी गेंदबाजी करने उतरे. इस ओवर में सिर्फ 6 रन आए. गुजरात 73-3 के स्कोर पर है.
08:29:17 PM
ग्यारहवें ओवर में क्रुणाल पांड्या गेंदबाजी करने उतरे. इस ओवर में सिर्फ 4 रन आए. गुजरात 67-3 के स्कोर पर है.
08:27:05 PM
दसवें ओवर में जॉर्डन कॉक्स ने जैकब डफी की गेंदबाजी पर वाशिंगटन सुंदर का कैच छोड़ दिया है. ओवर में कुल 4 रन आए.
08:21:23 PM
नौवें ओवर में कुणाल पांड्या गेंदबाजी करने उतरे थे. इस ओवर में सिर्फ 4 रन आए. स्कोर 59-3 पर है.
08:18:27 PM
आठवें ओवर में रसिख सलाम ने ताबड़तोड़ गेंदबाजी की है. इस ओवर में सिर्फ 4 रन और 1 विकेट आए. निशांत सिंधु 18 गेंद में 20 रन बनाकर वापिस लौट गए.
08:16:28 PM
रसिख सलाम डार ने निशांत सिंधु को किया आउट. उन्होंने 18 गेंदों पर 20 रनों की पारी खेली
08:09:30 PM
IPL 2026 के फाइनल मुकाबले का पावरप्ले खत्म हो गया है. 6 ओवरों में कुल 45 रनों पर 2 बड़े विकेट आए. आरसीबी ने अच्छी गेंदबाजी कर शुभमन और साई को आउट कर दिया. भुवनेश्वर और हेजलवुड को 1-1 विकेट मिले.
08:06:23 PM
छठे ओवर में रसिख सलाम गेंदबाजी करने उतरे थे. इस ओवर में सिर्फ 6 रन आए.
08:04:23 PM
RCB ने IPL 2026 में तीसरी बार गुजरात की सलामी जोड़ी को पावरप्ले में आउट कर दिया है. उनके अलावा सिर्फ मुंबई ऐसा एक बार कर पायी थी.
08:01:46 PM
जोश हेजलवुड के दूसरे ओवर में गुजरात की रन गति बढ़ी. जोस बटलर ने दो चौंके लगाए. पांचवें ओवर में कुल 9 रन आए.
07:57:34 PM
भवुनेश्वर कुमार के दूसरे ओवर में एक विकेट और 6 रन आए. साई सुदर्शन 12 गेंदों में सिर्फ 12 रन बनाकर वापिस लौट गए.
07:54:29 PM
भवुनेश्वर कुमार ने एक बार फिर अपना जादू दिखाया. उन्होंने साई सुदर्शन को 12 रनों पर आउट कर दिया.
07:51:19 PM
तीसरे ओवर के बाद GT ने 24 रन पर 1 विकेट खुए हैं. जोश हेजलवुड का ये पहला ओवर फायदेमंद रहा. उन्होंने इस ओवर में शुभमन गिल को आउट किया और सिर्फ 6 रन दिए.
07:47:21 PM
शुभमन गिल 8 गेंद में 10 रन बनाकर आउट. जोश हेजलवुड की गेंद पर रजत पाटीदार ने ली कैच.
07:44:28 PM
भवुनेश्वर कुमार के ओवर में एक चौका लगा. दूसरे ओवर में कुल 5 रन आए.
07:39:21 PM
जैकब डफी के पहले ओवर में साई सुदर्शन ने 2 चौकें लगाए. ओवर में कुल 13 रन आए.
07:37:14 PM
IPL 2026 FINAL के पहले ओवर में साई सुदर्शन आउट होने से बाल-बाल बचे. जैकब डफी की गेंद पर उन्होंने शॉट लगाया था.
07:34:47 PM
IPL 2026 FINAL शुरू हो गया. साई सुदर्शन ने पहला चौका लगा दिया है. वहीं जैकब डफी गेंदबाजी कर रहे हैं.
07:29:31 PM
IPL 2026 FINAL शुरू होने वाला है. दोनों टीम के खिलाड़ी मैदान पर आ गए हैं. मैदान पर नेशनल एंथम भी हो चुकी है.
07:22:44 PM
IPL 2026 के फाइनल मुकाबले में गुजरात टाइटंस ने पूरे पेस अटैक से जाने का फैसला लिया है. टीम में अरशद खान ने साई किशोर की जगह ली.
07:19:19 PM
गुजरात टाइटंस इम्पैक्ट सब: प्रसिद्ध कृष्णा, ग्लेन फिलिप्स, अनुज रावत, कुमार कुशाग्र, साई किशोर
रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु इम्पैक्ट सब: वेंकटेश अय्यर, कनिष्क चौहान, स्वप्निल सिंह, अभिनंदन सिंह, जॉर्डन कॉक्स
07:16:41 PM
IPL 2026 के फाइनल में RCB से टॉस हारने के बाद शुभमन गिल ने कहा कि वह पहले बल्लेेबाजी ही करते.
07:13:47 PM
गुजरात टाइटंसः साई सुदर्शन, शुबमन गिल (कप्तान), जोस बटलर (विकेटकीपर), वाशिंगटन सुंदर, राहुल तेवतिया, निशांत सिंधु, जेसन होल्डर, राशिद खान, कैगिसो रबाडा, अरशद खान, मोहम्मद सिराज.
07:11:09 PM
रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु टीम: विराट कोहली, देवदत्त पडिक्कल, रजत पाटीदार (कप्तान), जितेश शर्मा (विकेटकीपर), टिम डेविड, क्रुणाल पंड्या, रोमारियो शेफर्ड, भुवनेश्वर कुमार, जैकब डफी, जोश हेजलवुड, रसिख सलाम डार.
07:07:01 PM
IPL 2026 के फाइनल में रजत पाटीदार ने टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी चुनी. उन्होंने कहा, "यह एक काफी अच्छी विकेट है. मुझे नहीं लगता कि इसमें ज्यादा बदलाव आएगा. पिछले साल की बहुत सारी यादें जुड़ी हैं.
07:04:07 PM
IPL 2026 के फाइनल में अहमदाबाद में RCB से जीता टॉस. उन्होंने पहले गेंदबाजी चुनी.
06:52:29 PM
IPL 2026 फाइनल का टॉस कुछ ही देर में होने वाला है. साथ ही दोनों टीमों की प्लेइंग XI भी रिवील होगी.
06:39:22 PM
IPL 2026 फाइनल मैच में सबसे ज्यादा लोगों की नजरें एक ही खिलाड़ा पर होगी 'किंग कोहली'. अहमदाबाद में कोहली ने GT के खिलाफ नाबाद 70 रनों की ताबड़तोड़ पारी खेली थी, इसलिए आज भी उनसे वैसी ही बड़ी पारी की उम्मीद है.
KING KOHLI AT NARENDRA MODI STADIUM 🔥 pic.twitter.com/jD7ibpOIek
— Johns. (@CricCrazyJohns) May 31, 2026
06:21:10 PM
यह पहली बार नहीं है जब अहमदाबाद में IPL फाइनल पर बारिश का साया मंडरा रहा है. GT और CSK के बीच 2023 के IPL फाइनल में बारिश की वजह से एक भी गेंद नहीं फेंकी जा सकी थी. इसके चलते मैच रद्द हो गया था. फिर मैच रिजर्व डे पर हुआ था. इस मैच में चैन्नई सुपर किंग्स ने DLS METHOD से 5 विकेट से जीत दर्ज की थी.
05:48:30 PM
अहमदाबाद के नरेंद्र मोदी स्टेडियम में Shubman Gill आरसीबी के लिए बड़ा खतरा बन सकते हैं. इस स्टेडियम में गिल ने 32 पारियों में 1500 रन बनाए हैं और उनका औसत 165.36 का है. इस दौरान उन्होंने 4 शतक और 7 अर्धशतक भी जड़े हैं.
05:22:07 PM
भारतीय क्रिकेट टीम के पूर्व कप्तान सौरव गांगुली भी IPL फाइनल देखने पहुंच गए हैं. उन्होंने कहा कि, "यह एक अच्छा मैच होने वाला है, आप यह अंदाजा नहीं लगा सकते कि कौन जीतेगा."
#WATCH | Ahmedabad, Gujarat | IPL 2026 Finals RCB vs Gujarat Titans | Former Captain of the Indian Cricket Team, Sourav Ganguly says, "It is going to be a good game. You can't predict who can win. Whoever plays well wins..." pic.twitter.com/i1XPWenllX
— ANI (@ANI) May 31, 2026
05:09:57 PM
IPL 2026 का फाइनल देखने पहुंची RCB की एक फैन ने बताया कि, "मुझे हर जगह RCB की जर्सी नजर आ रही हैं... हमें उम्मीद है कि इस साल भी हम कप घर ले आएंगे."
#WATCH | Ahmedabad, Gujarat | IPL 2026 Finals RCB vs Gujarat Titans | A supporter of RCB says, "I can see RCB jerseys everywhere... We are hoping to bring the cup home this year too... The batting line of RCB is better than that of Gujarat Titans, we are confident about our… pic.twitter.com/Tzen8GByAz
— ANI (@ANI) May 31, 2026
04:50:56 PM
IPL में अपने बल्ले से गदर मचाने वाले वैभव को क्वालीफायर-2 में GT से हार का सामना करना पड़ा था. अब 15 साल का ये युवा सुपरस्टार आईपीएल 2026 का फाइनल देखने अहमदाबाद पहुंच गया है.
Vaibhav Sooryavanshi in Ahmedabad for IPL Final. pic.twitter.com/LEsnVvvwpI
— Mufaddal Vohra (@mufaddal_vohra) May 31, 2026
04:12:31 PM
ऑरेंज कैप की रेस में तीन खिलाड़ियों के बीच जंग देखी जा रही है. जिसमें सबसे ऊपर RR के युवा प्लेयर वैभव सूर्यवंशी 776 रनों के साथ शीर्ष पर हैं. वहीं साई सुदर्शन (710 रन) और शुभमन गिल (722 रन) भी इस सूची में विराटमान है.
04:08:01 PM
IPL 2026 में पर्पल कैप जीतने की रेस में जीटी के कगिसो रबाडा और भुवनेश्वर कुमार दोनों के बीच ही कांटे की टक्कर देखने को मिल रही है. जहां मौजूदा समय में रबाडा 28 विकेट के साथ सूची में सबसे ऊपर विराजमान हैं तो वहीं भुवी भी 26 विकेट के साथ उनके ठीक नीचे हैं.
04:04:06 PM
IPL इतिहास में विराट कोहली और कगिसो रबाडा के बीच जंग देखने को मिली है. कगिसो रबाडा IPL में विराट कोहली को सबसे ज्यादा बार आउट करने वाले नॉन-इंडियन (विदेशी) गेंदबाज बन चुके हैं. उन्होंने 10 पारियों में किंग कोहली को 4 बार आउट किया है.
03:44:10 PM
RCB VS GT का ये हाई वोल्टेज मुकाबला नरेंद्र मोदी के स्टेडियम के पिच नंबर 6 पर खेला जाएगा. इसी पिच पर पिछले साल भी आईपीएल फाइनल खेला गया है. इस पिच पर उतने रन नहीं बनते हैं जितने बाकी पिच पर बनते हैं. ऐसे में यह मैच बेहद रोमांच होने वाला है. इस मैदान पर 16 मैच खेले गए हैं जिनमें से 11 मैच में पहले बल्लेबाजी करने वाली टीम ने जीते है.
03:36:27 PM
ऑस्ट्रेलियाई तेज गेंदबाज जोश हेजलवुड ने आज तक खेले किसी भी IPL फाइनल में हार का सामना नहीं किया है. तो ऐसे में क्या RCB के लिए खेलने वाले हेजलवुड अपना छठा IPL फाइनल खिताब जीत पाएंगे या नहीं?
02:53:07 PM
आज RCB और GT के बीच अपने दूसरे आईपीएल टाइटल के लिए भिड़ंत होगी. दोनों टीमें इससे पहले एक-एक आईपीएल ट्रॉफी जीत चुकी हैं. जहां GT ने अपना पहला टाइटल साल 2022 में जीता था तो वहीं RCB ने अपना पहला टाइटल पिछले साल नरेंद्र मोदी स्टेडियम में ही जीता था.
02:23:44 PM
IPL इतिहास में RCB और GT अब तक कुल 9 बार भिड़ चुकी हैं. जिसमें RCB ने 9 में से 5 मैच में बाजी मारी है तो वहीं GT ने 4 मैच अपने नाम किए हैं.
02:08:36 PM
RCB: रजत पाटीदार (कप्तान), वेंकटेश अय्यर, विराट कोहली, देवदत्त पडिक्कल, जितेश शर्मा (विकेटकीपर/उपकप्तान), टिम डेविड, रोमारियो शेफर्ड, क्रुणाल पंड्या, भुवनेश्वर कुमार, सुयश शर्मा, जोश हेजलवुड, रसिख सलाम डार, फिलिप साल्ट, अभिनंदन सिंह, स्वप्निल सिंह, जॉर्डन कॉक्स, कनिष्क चौहान, जैकब डफी, रिचर्ड ग्लीसन, विकी ओस्टवाल, विहान मल्होत्रा, मंगेश यादव, सात्विक देसवाल
GT: शुभमन गिल (कप्तान), जोस बटलर (विकेटकीपर), साई सुदर्शन, कुमार कुशाग्र, शाहरुख खान, ग्लेन फिलिप्स, राशिद खान (उपकप्तान), मानव सुथार, निशांत सिंधु, राहुल तेवतिया, वाशिंगटन सुंदर, मोहम्मद सिराज, प्रसिद्ध कृष्णा, कैगिसो रबाडा, रविश्रीनिवासन साई किशोर, ईशांत शर्मा, जेसन होल्डर, ल्यूक वुड, कॉनर एस्टरहुइज़न, अनुज रावत, जयंत यादव, कुलवंत खेजरोलिया, अरशद खान, अशोक शर्मा, गुरनूर बरार