भारत U19 की टीम अफगानिस्तान U19 को हराकर अंडर-19 वर्ल्ड कप 2026 के फाइनल में पहुंच गई. भारत ने 311 रनों के लक्ष्य को 41.1 ओवर में सात विकेट खोकर हासिल कर लिया. भारत की तरफ एरोन जॉर्ज ने 115 रन की शतकीय पारी खेली. उनके अलावा कप्तान आयुष म्हात्रे ने 62 और वैभव सूर्यवंशी ने तेजी से 68 रन बनाए. अफगानिस्तान की तरफ से नूरिस्तानी उमरजई ने सर्वाधिक दो विकेट लिए.
इससे पहले अफगान टीम ने टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करते हुए निर्धारित 50 ओवरों में 4 विकेट खोकर 310 रन बनाए. उनकी तरफ से उजैरउल्लाह नियाजी और फैसल शिनोजादा ने शानदार शतक जड़े. भारत की तरफ से दीपेश देवेंद्रन और कनिष्क चौहान ने 2-2 विकेट लिए.
आप जानते होंगे कि भारत ने U19 वर्ल्ड कप 2026 के फाइनल तक का सफर बिना हारे तय किया है. उन्होंने ग्रुप स्टेज में USA, बांग्लादेश और न्यूजीलैंड को हराकर टॉप पर जगह बनाई, और फिर सुपर सिक्स राउंड में जिम्बाब्वे और पाकिस्तान को हराकर सेमीफाइनल के लिए क्वालिफाई किया. 2016 में मिली हार के बाद से भारत U19 वर्ल्ड कप में कभी भी सेमीफाइनल से पहले बाहर नहीं हुआ है. टूर्नामेंट के पिछले पांच एडिशन में, भारत कम से कम एक बार फाइनल में पहुंचा है और दो बार साल 2018 और 2022 में ट्रॉफी जीती है.
08:18:42 PM
भारत अफगानिस्तान को 7 विकेट से रौंदकर फाइनल में पहुंच गया है. भारत ने 311 रन के लक्ष्य को 41.1 ओवर में हासिल किया.
08:08:34 PM
एरोन जॉर्ज सेंचुरी बनाकर आउट हो गए हैं. वो 115 रन बनाकर पवेलियन लौटे.
07:57:12 PM
एरोन जॉर्ज ने सेंचुरी जड़ दी है.उन्होंने 95 गेंदों में ये रन बनाए. टीम इंडिया फाइनल मे ंपहुंचने के और करीब पहुंच गई है.
07:51:22 PM
टीम इंडिया का तीसरा विकेट गिर गया है.
07:32:59 PM
टीम इंडिया का स्कोर 250 रन के पार हो गया है. 33 ओवर में टीम इंडिया का स्कोर 251/2 है. एरोन शतक की ओर बढ़ रहे हैं.
07:04:20 PM
कप्तान आयुष म्हात्रे 62 रन पर आउट हो गए हैं. इसी के साथ भारत का दूसरा विकेट गिर गया है.
06:54:03 PM
आयुष म्हात्रे-एरोन के बीच 100 रन की पार्टनरशिप हो गई हैं. दोनों ने 85 गेंदों में ये शतकीय साझेदारी की है.
06:49:50 PM
आयुष म्हात्रे ने जड़ी शानदार फिफ्टी जड़ दी है. कप्तान ने 43 गेंदों में ये रन बनाए. अफगानिस्तान को दूसरे विकेट की तलाश है.
06:41:42 PM
20 ओवर के बाद भारत का स्कोर 168/1 है. आयुष म्हात्रे और एरोन जॉर्ज के बीच शानदार साझेदारी हो रही है.
06:02:21 PM
लक्ष्य का पीछा करते हुए भारतीय टीम का स्कोर 100 के पार पहुंच गया है.
05:49:36 PM
भारत का पहला विकेट गिर चुका है. वैभव सूर्यवंशी 68 रन बनाकर आउट हुए.
05:37:45 PM
वैभव सूर्यवंशी ने 24 गेदों पर अर्धशतक लगा दिया है.
05:34:02 PM
सलामी बल्लेबाजों ने भारत को मजबूत शुरूआत दिलाई है. टीम का स्कोर 50 रन के पार पहुंच गया है.
05:10:47 PM
भारत की बैटिंग शुरू हो गई है. उसे फाइनल में पहुंचने के लिए 311 रन चाहिए.
04:41:15 PM
अफगानिस्तान ने सेमीफाइनल में भारत को 311 रनों का लक्ष्य दिया है. उसने निर्धारित 50 ओवरों में 4 विकेट खोकर 310 रन बनाए.
04:33:32 PM
अफगानिस्तान का स्कोर 300 रन के पार हो गया है. अभी एक ओवर बचा है.
04:15:08 PM
फैसल शिनोजादा शतक बनाकर आउट हो गए हैं. इसी के साथ अफगानिस्तान की तीसरा विकेट गिर गया है. उन्हें 110 रन पर दीपेश ने आउट किया.
04:13:12 PM
अफगानिस्तान का स्कोर 250 रन के पार हो गया है.
03:59:43 PM
अफगानिस्तान का स्कोर 200 रन के पार पहुंच गया है. फैसल शिनोजादा ने शानदार शतक जड़ दिया है.
03:49:13 PM
अफगानिस्तान का स्कोर 41 ओवर के बाद 204 रन पर दो विकेट हैं. भारत को विकेट की तलाश लंबे समय से है.
03:39:29 PM
राज्यसभा में विपक्ष के नेता मल्लिकार्जुन खड़गे ने कहा कि मौजूदा सरकार में सामाजिक न्याय की स्थिति खराब हुई है: उन्होंने कहा कि राष्ट्रपति का भाषण कुछ पहलुओं पर चुप था, और वह सदन के सामने ये मुद्दे रखेंगे. ये हैं सामाजिक न्याय, सामाजिक सद्भाव, संवैधानिक संस्थानों पर हमला, अर्थव्यवस्था, किसानों और मजदूरों का संघर्ष, और विदेश नीति में कमियां. उन्होंने आगे कहा कि मौजूदा सरकार में स्थिति खराब हुई है. उन्होंने कहा कि महिलाएं बीजेपी के लिए सिर्फ वोट बैंक बन गई हैं, और सरकार से पूछा कि वह महिलाओं के लिए आरक्षण क्यों लागू नहीं कर रही है. उन्होंने इस बात पर ज़ोर दिया कि RSS में सालों से कोई महिला नेता नहीं है.
03:32:14 PM
अफगानिस्तान मजबूत स्थिति में दिख रही है और भारत की टेंशन बढ़ रही है. 37 ओवर के बाद टीम का स्कोर 182/2 है.
02:55:41 PM
फैसल शिनोजादा ने सेमीफाइनल में फिफ्टी जड़ दी है. 49 गेंदों में उन्होंने ये रन बनाए हैं.
02:32:42 PM
अफगानिस्तान का स्कोर 100 रन के पार हो गया है. 22 ओवर में टीम ने एक विकेट के नुकसान पर 110 रन बना लिए हैं.
02:12:26 PM
15 ओवर में अफगानिस्तान का स्कोर 66/1 है. भारत को दूसरे विकेट की तलाश है.
02:00:47 PM
अफगानिस्तान का पहला विकेट गिर गया है. खालिद अहमदजई को दीपेश देवेंद्रन ने 31 रन पर आउट किया.
01:23:18 PM
अफगानिस्तान की बल्लेबाजी शुरू हो गई है. उनकी तरफ से उस्मान सादात और खालिद अहमदजई ओपनिंग करने आए हैं.
🚨 Toss and Playing XI 🚨
— BCCI (@BCCI) February 4, 2026
India U19 have been put into field by Afghanistan U19 in the semi-final of the #U19WorldCup 🙌
Updates ▶️ https://t.co/rM2IsqevMZ pic.twitter.com/f8p8d5ks1i