India vs Pakistan Live Score, T20 World Cup: भारत ने पाकिस्तान को 61 रनों से हराया, सुपर-8 के लिए भी किया क्वालीफाई

टी20 वर्ल्ड 2026 के ग्रुप स्टेज के अहम मैच में भारत और पाकिस्तान की टीमें भिड़ रही हैं. ये मैच कोलंबो के आर. प्रेमदासा स्टेडियम में खेला जा रहा है. दोनों टीमें एशिया कप के बाद एक दूसरे के खिलाफ खेल रही हैं,

India Daily
Kanhaiya Kumar Jha

कोलंबो: India vs Pakistan Live Score, T20 World Cup: टी20 वर्ल्ड 2026 के ग्रुप स्टेज के अहम मैच में भारत और पाकिस्तान की टीमें भिड़ी और नतीजा एक बार फिर भारत के पक्ष में रहा. भारत ने पाकिस्तान को 61 रनों से हरा दिया है और इस जीत के साथ ही भारत की सुपर-8 में एंट्री भी सुनिश्चित हो गई है. 

भारत ने पहले खेलते हुए निर्धारित 20 ओवरों में सात विकेट पर 175 रन बनाए. भारत की तरफ से ईशान किशन ने 40 गेदों में 77 रनों की तूफानी पारी खेली.अभिषेक शर्मा ने फिर निराश किया और अपने दूसरे टी20 मैच में भी शून्य रन पर आउट हुए. पाकिस्तान की तरफ से सर्वाधिक तीन विकेट सईम अयूब ने लिए.

इससे पहले पाकिस्तान के कप्तान सलमान आगा ने टॉस जीतकर भारत को पहले बल्लेबाजी का आमत्रंण दिया. दोनों कप्तानों ने टॉस के वक्त हाथ नहीं मिलाया. भारत की प्लेइंग इलेवन में दो बदलाव हुए हैं. संजू सैमसन की अभिषेक शर्मा की वापसी हुई है. वो पेट में इंफेक्शन की वजह से नामीबिया के खिलाफ नहीं खेल पाए थे. वहीं स्पिनर कुलदीप यादव को अर्शदीप सिंह की जगह खिलाया गया है. भारत-पाकिस्तान दोनों ने अब तक  अपने दोनों मैचों में जीत हासिल की है. 

मैच की पल-पल की अपडेट के लिए इंडिया डेली के लाइव ब्लॉग से जुड़े रहें. 

10:19:31 PM

भारत ने पाकिस्तान को 61 रनों से हराया, सुपर-8 के लिए भी किया क्वालीफाई

पाकिस्तान के खिलाफ एक बार फिर जीत दर्ज कर ली है भारत ने, सुपर-8 के लिए भी किया क्वालीफाई

10:07:39 PM

चक्रवर्ती को दो लगातार गेंदों पर मिली दो सफलता

अबरार हुए एलबीडबल्यू, चक्रवर्ती की फिरकी में फंसे

10:05:30 PM

चक्रवर्ती ने अशरफ को किया आउट

पाकिस्तान ने खोया 8वां विकेट, रिंकू के हाथों हुए कैच

09:52:28 PM

जीत के करीब भारत, तिलक वर्मा ने दिलाई 7वीं सफलता

शिवम दुबे ने लपका शादाब का कैच, शादाब ने बनाए 14 रन

09:47:55 PM

कुलदीप ने मोहम्मद नवाज को शिवम दुबे के हाथों कराया कैच

लो फुल टॉस गेंद को नवाज ने खेला लेकिन रेंज नहीं मिली और कैच लपक लिया शिवम दुबे ने

09:44:05 PM

अक्षर पटेल की कमाल की गेंदबाजी, सेट बल्लेबाज उस्मान को किया आउट

किशन ने गेंद कलेक्ट करते ही स्टंप्स को हिट कर दिया और भारत को मिली 5वीं सफलता

09:21:52 PM

अक्षर पटेल ने बाबर आजम को किया बोल्ड, भारत को दिलाई चौथी सफलता

अक्षर की गेंद को पढ़ नहीं पाए बाबर और हुए बोल्ड, पाकिस्तान की हालत खस्ताहाल 

09:05:40 PM

मिडऑन पर लपके गए कप्तान आगा

बुमराह ने कप्तान को किया चलता, पहले ही ओवर में झटके 2 विकेट

09:02:17 PM

बुमराह ने सईम अयूब को किया चलता

जसप्रीत बुमराह ने अपने पहले ही ओवर में भारत को दिलाई सफलता

08:55:24 PM

साहिबजादा फरहान शून्य पर आउट

 साहिबजादा फरहान शून्य पर आउट हो गए हैं. हार्दिक पांड्या ने शून्य पर आउट कर पाकिस्तान को पहला झटका दिया है.

08:53:03 PM

पाकिस्तान की बैटिंग शुरू

पाकिस्तान की बैटिंग शुरू हो गई है.  उनकी तरफ से ओपनिंग करने फरहान और अयूब आए हैं.

08:34:08 PM

सूर्यकुमार यादव हुए आउट

पाकिस्तान ने भारत का पांचवां विकेट गिरा दिया है. सूर्यकुमार यादव 29 गेंदों में 32 रन बनाकर आउट हो गए.

08:27:51 PM

15 ओवर के बाद भारत का स्कोर 140/4

15 ओवर के बाद भारत का स्कोर 140/4 है. सूर्यकुमार यादव से भारत को बड़ी पारी की जरूरत है.

08:14:26 PM

एक ओवर में तिलक-पांड्या हुए आउट

 एक ओवर में तिलक और पांड्या को आउट कर पाकिस्तान ने वापसी कर ली है. अयूब ने दोनों को एक ओवर में निपटा दिया है. पांड्या खाता भी नहीं खोल सके.

08:12:56 PM

पाकिस्तान को तीसरी सफलता

पाकिस्तान को तीसरी सफलता मिल गई है. तिलक वर्मा अयूब ने 25 रन पर आउट किया, वो काफी धीमे खेल रहे थे.

07:54:34 PM

टीम इंडिया का स्कोर 100 रन पार

टीम इंडिया का स्कोर 100 रन पार हो गए हैं. 11.1 ओवर में दो विकेट गंवाकर टीम ने 104 रन बना लिए हैं. तिलक के बल्ले से पहला सिक्स निकला है.

07:42:39 PM

ईशान किशन 77 रन बनाकर आउट

ईशान किशन 40 गेंदों में 77 रन बनाकर आउट हो गए. उनका विकेट सईम अयूब ने लिया.

07:40:08 PM

8 ओवर के बाद टीम इंडिया का स्कोर 82/1

8 ओवर के बाद टीम इंडिया का स्कोर 82/1 है. ईशान किशन 73 और तिलक वर्मा 13 रन बनाकर खेल रहे हैं.

07:28:38 PM

ईशान किशन ने जड़ी तूफानी फिफ्टी

ईशान किशन ने पाकिस्तान के खिलाफ तूफानी फिफ्टी जड़ दी है. उन्होंने 27 गेंदों में ये रन बनाए हैं.

07:24:57 PM

पहले पावरप्ले के बाद भारत का स्कोर 52/1

पहले पावरप्ले के बाद भारत का स्कोर 52/1 है. ईशान किशन 42 और तिलक वर्मा 10 रन बनाकर खेल रहे हैं.

07:19:23 PM

ईशान किशन खेल रहे तूफानी पारी

पाकिस्तान के गेंदबाजों ने पहला विकेट जरूर ले लिया है लेकिन ईशान किशन की तूफानी पारी जारी है. उन्होंने 20 गेंदों में 35 रन बना लिए हैं.

07:03:47 PM

अभिषेक शर्मा फिर फ्लॉप

अभिषेक शर्मा फिर फ्लॉप हो गए हैं. पाकिस्तान के कप्तान सलमान आगा ने शून्य पर आउट किया.

07:02:29 PM

भारत की बैटिंग शुरू

भारत की बैटिंग शुरू हो गई है. पाकिस्तान के खिलाफ अहम मैच में ओपनिंग करने अभिषेक शर्मा और ईशान किशन आए हैं.

06:47:06 PM

भारत के खिलाफ पाकिस्तान की प्लेइंग इलेवन

पाकिस्तान की प्लेइंग इलेवन: सैम अयूब, साहिबजादा फरहान, सलमान आगा (कप्तान), बाबर आजम, मोहम्मद नवाज, उस्मान खान (विकेट कीपर), शादाब खान, फहीम अशरफ, शाहीन अफरीदी, अबरार अहमद, उस्मान तारिक.

06:46:19 PM

पाकिस्तान के खिलाफ भारत की प्लेइंग XI

भारत (प्लेइंग XI): अभिषेक शर्मा, ईशान किशन (विकेट कीपर), तिलक वर्मा, सूर्यकुमार यादव (कप्तान), हार्दिक पांड्या, शिवम दुबे, रिंकू सिंह, अक्षर पटेल, कुलदीप यादव, वरुण चक्रवर्ती, जसप्रीत बुमराह.

06:38:16 PM

भारत की टीम में दो बदलाव

भारत ने अपने प्लेइंग XI में दो बदलाव किए हैं. अर्शदीप की जगह कुलदीप यादव और संजू सैमसन की अभिषेक शर्मा आए हैं.

06:34:34 PM

पाकिस्तान के कप्तान सलमान आगा ने जीता टॉस, भारत को बल्लेबाजी का न्योता

 पाकिस्तान के कप्तान सलमान आगा ने टॉस जीतकर पहले भारत को बल्लेबाजी का न्योता दिया है.

06:18:34 PM

जम्मू में CRPF जवानों ने बढ़ाया भारतीय टीम का हौसला

जम्मू में CRPF जवानों ने ICC T20 वर्ल्ड कप 2026 में भारत-पाकिस्तान मैच से पहले भारतीय क्रिकेट टीम का हौसला बढ़ाया. 

05:59:44 PM

भारत-पाकिस्तान के कप्तान नहीं मिलाएंगे हाथ-सूत्र

भारत और पाकिस्तान की टीमें T20 वर्ल्ड कप मैच के दौरान हाथ नहीं मिलाएंगी. सूत्रों के हवाले से न्यूज एजेंसी पीटीआई ने ये खबर दी है.

05:22:45 PM

टीम इंडिया प्रेमदासा स्टेडियम पहुंची

भारतीय क्रिकेट टीम पाकिस्तान के खिलाफ मैच के लिए कोलंबो के आर. प्रेमदासा स्टेडियम पहुंची.

04:42:50 PM

पाक मुकाबले से बीसीसीआई ने शेयर किया वीडियो

पाकिस्तान के साथ मुकाबले से बीसीसीआई ने वीडियो शेयर किया है. इसमें कोलंबों मैच के लिए भारतीय टीम की तैयारियों को दिखाया गया है.

04:07:17 PM

श्रीलंका: कोलंबो के आर प्रेमदासा स्टेडियम के बाहर भारी भीड़

कोलंबो के आर प्रेमदासा स्टेडियम के बाहर भारी भीड़ है.भारत पाक मुकाबले को लेकर दर्शकों में काफी उत्साह हैं.

 

03:24:18 PM

टीम इंडिया कर सकती है दो बदलाव

टीम इंडिया अपनी प्लेइंग इलेवन में दो बदलाव कर सकते हैं, अभिषेक शर्मा, संजू सैमसन की जगह आ सकते हैं और  कुलदीप यादव, अर्शदीप सिंह की जगह ले सकते हैं.

02:59:48 PM

रिंकू सिंह रन बनाएंगे और भारत जीतेंगे-नेहा सिंह

रिंकू सिंह की बहन नेहा सिंह ने उम्मीद जताई कि भाई (रिंकू सिंह) रन बनाएंगे और भारत को पाकिस्तान के खिलाफ जीत दिलाने में मदद करेंगे.

02:25:33 PM

IND vs PAK: क्रिकेट फैंस कर रहे जीत के लिए खास पूजा

IND vs PAK: नोएडा में क्रिकेट फैंस मेन इन ब्लू की जीत के लिए प्रार्थना करने के लिए खास धार्मिक रस्में कर रहे हैं.

 

02:05:41 PM

दोस्तों के साथ खेले जाते हैं, दुश्मनों के साथ नहीं-राशिद अल्वी

भारत बनाम पाकिस्तान ICC T-20 मैच पर कांग्रेस नेता राशिद अल्वी ने कहा, "हम ऐसे देश के साथ कैसे खेल सकते हैं जो आतंकवाद फैलाता है, और जिसने हमारे देश में इतने सारे आतंकी हमले किए हैं? खेल दोस्तों के साथ खेले जाते हैं, दुश्मनों के साथ नहीं... जब आपको उनके साथ क्रिकेट मैच खेलना ही था तो ऑपरेशन सिंदूर की क्या ज़रूरत थी? 

01:31:47 PM

IND vs PAK: नयन मोंगिया ने क्यों कहा-हमें सावधान रहना होगा

भारत के पूर्व विकेटकीपर नयन मोंगिया ने भारत-पाकिस्तान मुकाबले को लेकर कहा कि T20 फॉर्मेट ऐसा है कि एक ही बॉल में मैच बदल सकता है, इसलिए हमें सावधान रहना होगा.

12:58:16 PM

भारत-पाक मैच के लिए जुड़े फैंस

भारत पाकिस्तान मैच के लिए क्रिकेट फैंस R. Premadasa Stadium में जुटने लगे हैं, जहां आज शाम 7 बजे भारत-पाकिस्तान का मुकाबला होगा.

12:24:47 PM

'100% कॉन्फिडेंस, इंडिया आज जीतेगा'-किरण मोरे

ICC T20 वर्ल्ड कप 2026: पूर्व क्रिकेटर किरण मोरे ने कहा, "आज एक बड़ा मैच है और मैं 100 परसेंट कॉन्फिडेंस के साथ कहता हूं, इंडिया आज जीतेगा. उन्होंने कहा कि हार्दिक पांड्या एक बड़ा प्लेयर है, और बड़े मौकों पर, वह पूरी तरह से हावी हो जाता है..आप आज यह देखेंगे."

10:09:45 AM

कोलंबो में छाए काले बादल

खबरों की मानें तो आसमान में बादल छाए हुए हैं, लेकिन कल रात से बारिश नहीं हुई है. आज मौसम पर सबकी निगाहें टिकी रहेंगी क्योंकि ऐसी खबरें आ रही हैं कि भारत बनाम पाकिस्तान मैच बारिश से प्रभावित हो सकता है. 

11:54:21 AM

सूर्यकुमार ने उस्मान तारिक के खिलाफ भारत को किया तैयार

सूर्यकुमार यादव रविवार को कोलंबो में होने वाले भारत-पाकिस्तान मुकाबले से पहले उस्मान तारिक को पाठ्यक्रम से बाहर की एक बड़ी समस्या की तरह मान रहे हैं. शनिवार के प्रशिक्षण सत्र में, कप्तान ने विशेष अभ्यास कराए और यहां तक ​​कि तारिक की विचित्र, विराम-प्रधान एक्शन को स्वयं करके दिखाया, जिससे भारत के बल्लेबाजों को उस अराजकता का प्रत्यक्ष पूर्वावलोकन मिला. जियोहॉटस्टार के फुटेज में अभिषेक शर्मा को सूर्या की नकल करते हुए दिखाया गया, जिससे एक रोमांचक मुकाबले का संकेत मिलता है. तारिक के बारे में सूर्या का क्या कहना है? “परीक्षा में अगर पाठ्यक्रम से बाहर का कोई प्रश्न आता है, तो उसे छोड़ो मत. उसका उत्तर देने की कोशिश करो.” भारत में पाठ्यक्रम संशोधन का काम जोंरों से चल रहा है.

07:48:36 AM

अभिषेक शर्मा से जुड़ी भारत के लिए बड़ी खबर

भारत के लिए अच्छी खबर, और पाकिस्तान के लिए एक कड़ी चेतावनी. शनिवार को अभिषेक शर्मा ने प्रेमदासा स्टेडियम में पेट की खराबी से उबरते हुए शानदार बल्लेबाजी की. इस हफ्ते की शुरुआत में अस्पताल में भर्ती हुए इस बल्लेबाज ने 30 मिनट तक बल्लेबाजी की और कुलदीप यादव और वरुण चक्रवर्ती की गेंदों को चारों ओर चौकों पर पहुंचाया.

सूर्यकुमार यादव ने चुटकी लेने से खुद को नहीं रोका और कहा , 'अगर आप चाहते हैं कि वह खेले, तो हम उसे कल खिला देंगे!' ऐसा लग रहा है कि संजू सैमसन को ही बाहर का रास्ता दिखाना पड़ सकता है.