menu-icon
India Daily

LIVE IND W vs PAK W LIVE, Women's T20 World Cup 2026: भारत ने 64 रनों से जीता मैच, पाकिस्तान को चटाई धूल

महिला टी20 वर्ल्ड कप 2026 का सबसे चर्चित मुकाबला आज बर्मिंघम के एजबेस्टन मैदान पर भारत और पाकिस्तान के बीच खेला जा रहा है. हरमनप्रीत कौर की अगुवाई में टीम इंडिया शानदार हेड-टू-हेड रिकॉर्ड (16 मैचों में 13 जीत) के साथ अपने अभियान की शुरुआत करने उतर गई है. यह मैच भारतीय समयानुसार शाम 7:00 बजे से शुरू हो गया है. हरमनप्रीत ने टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करने का निर्णय लिया.

Ashutosh
Edited By: Ashutosh Rai
IND W vs PAK W LIVE, Women's T20 World Cup 2026: भारत ने 64 रनों से जीता मैच, पाकिस्तान को चटाई धूल
Courtesy: AI

IND W vs PAK W LIVE, Women's T20 World Cup 2026: ICC महिला टी20 वर्ल्ड कप 2026 का सबसे हाई-वोल्टेज मुकाबला शुरू हो गया है. ऐतिहासिक रूप से टी20 अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट में भारतीय टीम का पलड़ा हमेशा भारी रहा है. दोनों टीमों के बीच खेले गए 16 मुकाबलों में भारत ने 13 बार शानदार जीत दर्ज की है. वहीं पाकिस्तान को सिर्फ 3 बार सफलता मिली है. यह मैच शाम 7:00 बजे से शुरू हो गया है. हरमनप्रीत ने टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करने का निर्णय लिया है.

भारतीय टीम की सबसे बड़ी ताकत उसकी बल्लेबाजी की गहराई है. स्मृति मंधाना और शैफाली वर्मा की विस्फोटक सलामी जोड़ी के अलावा जेमिमा रोड्रिग्स, ऋचा घोष और कप्तान हरमनप्रीत कौर खुद मौजूद हैं. दूसरी तरफ, पाकिस्तानी टीम पूरी तरह से अपनी स्पिन गेंदबाजी यूनिट, विशेषकर अनुभवी निदा डार और सादिया इकबाल पर निर्भर करेगी. पिच संतुलित रहने की उम्मीद है जहां शुरुआती ओवरों में बादलों की मौजूदगी के कारण तेज गेंदबाजों को मदद मिल सकती है.

10:31:58 PM

भारत ने पाकिस्तान को चटाई धूल

भारत ने पाकिस्तान को 106 रनों पर ऑल आउट कर दिया. यह मैच भारत ने 64 रनों से जीतकर वर्ल्ड कप का शंकनाथ किया. इस जीत के साथ एक बार फिर पाकिस्तान पर भारत का दबदबा कायम है.

10:28:00 PM

जीत की कगार पर टीम इंडिया

पाकिस्तन के लगातर विकट चटकते जा रहे हैं. 9 विकेट गिरने के बाद टीम इंडिया जीत की कगार पर पहुंच चुकी है.

10:20:53 PM

श्रेयंका पाटिल का हैरतअंगेज कैच

चरानी की गेंद पर बड़ा शॉट खेलने के प्रयास में रमीन (4) हवा में मार बैठीं. इसे श्रेयंका पाटिल ने बेहद शानदार डाइव लगाकर लपका. पाकिस्तान की हार अब बिल्कुल तय है.

10:12:23 PM

पाकिस्तान को लगा छठा झटका

चरानी की शानदार स्पिन गेंद पर बड़ा शॉट खेलने के प्रयास में नतालिया (7) कप्तान हरमनप्रीत कौर को आसान कैच थमा बैठीं. 79 रन पर 6 विकेट गंवाकर पाकिस्तान पूरी तरह बैकफुट पर पहुंच गई है.

10:04:13 PM

पाकिस्तानी कप्तान फातिमा सना बिना खाता खोले पवेलियन लौटीं

ऑफ स्टंप के बाहर शैफाली की गेंद पर बड़ा शॉट मारने के चक्कर में फातिमा सना (0) कवर पर खड़ी स्मृति मंधाना को सीधा कैच दे बैठीं. पाकिस्तान की आधी टीम डगआउट में लौट गई.

09:42:14 PM

चरानी को मिली पहली सफलता

चरानी की मिडिल स्टंप पर आती गेंद को लेग साइड में खेलने के चक्कर में ज़बीन (2) लीडिंग एज दे बैठीं. कवर पर खड़ी कप्तान हरमनप्रीत कौर ने लपका आसान कैच. पाकिस्तान ने तीसरा विकेट गंवाया.

09:38:53 PM

दीप्ति शर्मा ने दिया पाकिस्तान को दूसरा झटका

लेग स्टंप के बाहर दीप्ति की हवा में तैरती गेंद पर स्वीप मारने के चक्कर में जफर (12) शॉर्ट फाइन लेग पर स्मृति मंधाना को सीधा कैच दे बैठीं. दीप्ति को मिली दूसरी सफलता.

09:29:59 PM

पाकिस्तान का पहला विकेट गिरा

दीप्ति की चतुराई भरी गेंद पर रिवर्स स्वीप मारने के चक्कर में फिरोजा (12) बैकवर्ड पॉइंट पर भारती फुलमाली को आसान कैच दे बैठीं. भारत को मिली पहली सफलता.

09:22:25 PM

शुरुआती विकेट की तलाश में भारतीय गेंदबाज

एजबेस्टन में लक्ष्य का पीछा करने उतरी पाकिस्तान के लिए मुनीबा अली और गुल फिरोज ने पारी की शुरुआत की है. टीम इंडिया पावरप्ले में ही बड़े झटके देकर दबाव बनाने के इरादे से गेंद थाम चुकी है.

08:47:48 PM

भारत ने पाकिस्तान को दिया 171 रनों का लक्ष्य

आईसीसी महिला टी20 विश्व कप में भारत ने पहले बल्लेबाजी करते हुए 20 ओवरों में 6 विकेट के नुकसान पर 170 रन बनाए. पाकिस्तान को इस मैच को जीतने के लिए 171 रन बनाने होंगे.

09:27:20 PM

भारत ने लगातार दो विकेट खोए

स्मृति मंधाना के बाद बैटिंग करने आई फुलमली आगे बढ़कर शॉट मारने गई और कीपर ने आसान तरीके से आउट कर दिया. पाकिस्तान ने इस मैच में वापसी कर ली है.

08:15:10 PM

India vs Pakistan Live Cricket Score: भारत को लगा बड़ा झटका

स्मृति मंधाना और हरमनप्रीत का दबदबा बनाया हुआ था. तभी मंधाना ने 68 रनों पर बल्ला घुमाया और कैच आउट हो गई. भारत का स्कोर 110 पर 3 विकेट हैं.

08:06:50 PM

India vs Pakistan Live Cricket Score: भारतीय टीम के 100 रन पूरे

स्मृति-हरमनप्रीत पाकिस्तान के गेंदबाजों की जमकर पिटाई कर रही हैं. मंधाना ने 41 गेंदों पर 64 रन बनाए हैं. वहीं हरमनप्रीत 28 गेंदों में 31 रन बनाकर पारी को संभालती दिखी.

07:58:48 PM

India vs Pakistan Live Cricket Score: स्मृति मंधाना ने जड़ा जबरदस्त अर्धशतक

रामीन शमीम की हवा में तैरती गेंद पर मंधाना ने बेहतरीन इनसाइड-आउट शॉट खेलते हुए एक्स्ट्रा कवर के ऊपर से चौका जड़ा और महज 34 गेंदों में अपनी शानदार फिफ्टी पूरी की.

07:48:33 PM

India vs Pakistan Live Cricket Score: स्मृति-हरमनप्रीत की साझेदारी जारी

मंधाना और हरमनप्रीत की शानदार साझेदारी जारी है. मंधाना 34 रन और हरमनप्रीत 17 बनाकर मैदान पर टिकी हैं. भारत के 50 रन पूरे.

07:39:03 PM

India vs Pakistan Live Cricket Score: स्मृति मंधाना का शानदार ड्राइव

कप्तान फातिमा के रोकने की नाकाम कोशिश के बीच मंधाना (25*) ने बॉलर के दाईं ओर से बेहतरीन चौका निकाला. भारत को बड़ी साझेदारी की उम्मीद है.

07:29:44 PM

India vs Pakistan Live Cricket Score: स्मृति मंधाना का काउंटर-अटैक

रमीन की खराब गेंदों का फायदा उठाते हुए मंधाना ने पहले स्क्वायर लेग के पीछे बेहतरीन स्वीप शॉट लगाया. फिर अगली ही गेंद पर शानदार पुल मारकर लगातार दो चौके बटोरे.

07:20:02 PM

India vs Pakistan Live Cricket Score: भारत को लगा दूसरा झटका

भारतीय टीम को कुछ ही ओवरों के खेल में दूसरा झटका लग गया. जेमिमा रोड्रिग्स 7 गेंदों में 1 रन बनाकर आउट हो गई. तस्मिया रुबाब ने यह विकेट लिया. वहीं अब पाकिस्तान ने मैच को अपनी मुठ्ठी में कर लिया है.

07:07:19 PM

India vs Pakistan Live Cricket Score: भारत को लगा पहला झटका

पहले ही ओवर में शेफाली वर्मा 5 गेंदों में 6 रन बनाकर आउट हो गई. पहली गेंद पर छक्का जड़ने के बाद उन्होंने फिर एक रिस्की शॉट खेला और पीछे विकेटकीपर को गेंद थमा बैठी. सादिका इकबाल ने पहला विकेट झटका. 

07:03:15 PM

India vs Pakistan Live Cricket Score: शेफाली ने पहली ही गेंद पर जड़ा छक्का

भारत की ओर से शेफाली वर्मा और स्मृति मंधाना मैदान पर उतर गई हैं. बल्लेबाजती करते हुए शेफाली ने पहली ही गेंद पर 6 जड़ दिया.

06:59:10 PM

India vs Pakistan Live Cricket Score: दोनों टीम के खिलाड़ियों ने राष्ट्रगान गाया

भारत और पाकिस्तान के खिलाड़ी मैदान पर उतर गए हैं. दोनों टीम के खिलाड़ियों ने अपने-अपने देशों का राष्ट्रगान गाया.

06:59:56 PM

India vs Pakistan Live Cricket Score: भारत-पाकिस्तान प्लेइंग XI

IND XI:  स्मृति मंधाना, शैफाली वर्मा, जेमिमा रोड्रिग्स, हरमनप्रीत कौर (कप्तान), भारती फुलमाली, ऋचा घोष (डब्ल्यू), दीप्ति शर्मा, अरुंधति रेड्डी, श्रेयंका पाटिल, चरणी, क्रांति गौड़

PAK XI: गुल फिरोजा, मुनीबा अली (विकेटकीपर), आयशा जफर, सायरा जबीन, आलिया रियाज, नतालिया परवेज, फातिमा सना (कप्तान), रमीन शमीम, नशरा संधू, तस्मिया रुबाब, सादिया इकबाल

06:36:44 PM

India vs Pakistan Live Cricket Score: भारत ने जीता टॉस

हरमनप्रीत ने टॉस जीत लिया है. उन्होंने बल्लेबाजी करने का फैसला किया है.