IND vs NZ 3rd ODI Live: न्यूजीलैंड ने जीती सीरीज, भारत को 41 रनों से हराया
IND vs NZ 3rd ODI Live: भारत और न्यूजीलैंड के बीच तीन मैचों की वनडे सीरीज का तीसरा मुकाबला इंदौर के होल्कर स्टेडियम में खेला जा रहा है. ये सीरीज फिलहाल 1-1 की बराबरी पर खड़ी है. ऐसे में दोनों टीमें मुकाबले को जीतकर सीरीज अपने नाम करना चाहेगी.
इंदौर: भारत और न्यूजीलैंड के बीच इंदौर के होल्कर स्टेडियम में खेले गए सीरीज के तीसरे और आखिरी मुकाबले में न्यूजीलैंड ने भारत को 41 रनों से हरा दिया. भारत को इस मैच को जीतने के लिए 338 रनों का लक्ष्य दिया था लेकिन भारत की पूरी टीम 46 ओवरों में 296 रनों पर ही सिमट गई.
09:28:05 PM
न्यूजीलैंड के खिलाफ भारत की हार
इंदौर में खेले गए तीसरे मुकाबले में न्यूजीलैंड ने भारत को 41 रनों से हराकर सीरीज पर जमाया कब्जा.
09:25:09 PM
विराट कोहली 124 रन बनाकर आउट
न्यूजीलैंड के खिलाफ चल रहे सीरीज के आखिरी मुकाबले में भारत की आखिरी उम्मीद खत्म हो चुकी है. विराट कोहली 124 रन बनाकर आउट हो चुके हैं.
09:16:04 PM
भारत का 8वां विकेट गिरा
भारत का 8वां विकेट गिर चुका है. हर्षित राणा के बाद क्रीज पर आए मोहम्मद सिराज बिना खाता खोले ही चलते बने.
09:14:07 PM
हर्षित राणा 52 रन बनाकर आउट
हर्षित राणा 52 रन बनाकर आउट हो चुके हैं और अब भारत को इस मुकाबले को जीतने के लिए 38 गेंदों में 61 रनों की दरकार है.
08:55:34 PM
विराट कोहली का दमदार शतक
विराट कोहली ने दमदार शतक लगा दिया है. ये वनडे में उनका 54वां शतक है.
08:20:54 PM
भारत का छठा विकेट गिरा
भारत का छठा विकेट गिर गया है. जडेजा 12 रन बनाकर आउट हुए.
08:07:54 PM
नीतीश कुमार रेड्डी फिफ्टी बनाकर आउट
नीतीश कुमार रेड्डी फिफ्टी बनाकर आउट हो गए हैं. उनका विकेट क्लार्क ने 53 रन पर लिया.
07:58:56 PM
नीतीश कुमार रेड्डी ने तूफानी फिफ्टी जड़ी
नीतीश कुमार रेड्डी ने तूफानी 52 गेंदों में फिफ्टी जड़ दी है.उन्होंने सिक्स मारकर अपनी पहली फिफ्टी लगाई.
07:42:10 PM
कोहली ने फिफ्टी जड़ी
कोहली ने फिफ्टी जड़ दी है. 50 गेंदों में उन्होंने ये रन बनाए. भारत की उम्मीदें उन पर टिकी हैं.
07:16:23 PM
15 ओवर के बाद टीम इंडिया का स्कोर 82/4
15 ओवर के बाद टीम इंडिया का स्कोर 82/4 है. कोहली 35 रन बनाकर नाबाद हैं.
07:04:43 PM
केएल राहुल भी आउट
केएल राहुल भी आउट हो गए हैं. इसी के साथ भारत का चौथा विकेट गिर गया है. राहुल को जेडन लेनोक्स 1 रन बनाकर आउट हुए.
06:59:11 PM
भारत का तीसरा विकेट गिरा, अय्यर भी आउट
भारत का तीसरा विकेट गिर गया है. अय्यर को क्लार्क ने 3 रन पर आउट किया.
06:43:38 PM
टीम इंडिया का स्कोर 50 के पार
टीम इंडिया का स्कोर 50 के पार हो गया है. टीम ने 8 ओवर में दो विकेट खोकर ये आंकड़ा छू लिया है.
06:38:27 PM
रोहित के बाद गिल हुए आउट
रोहित के बाद कप्तान गिल भी आउट हो गए हैं. उन्हें जैमीसन ने 23 रन पर आउट किया.
06:25:24 PM
रोहित 11 रन बनाकर आउट
रोहित शर्मा 11 रन बनाकर आउट हो गए. इसी के साथ 28 रन पर भारत को पहला झटका लग गया है. उनका विकेट फाउलकेस ने लिया.
06:07:54 PM
भारत की पारी शुरू
भारत की पारी शुरू हो गई है. सीरीज जीतने के लिए भारत को 338 रन का लक्ष्य मिला है.
05:37:14 PM
भारत को मिला 338 रनों का विशाल लक्ष्य
भारत को सीरीज जीतने के लिए 338 रनों का विशाल लक्ष्य मिला है. कीवी टीम ने निर्धारित 50 ओवर में 8 विकेट पर 337 रन बनाए.
05:30:22 PM
कीवी टीम का आठवां विकेट गिरा
कीवी टीम का आठवां विकेट गिर गया है. टीम का स्कोर इस समय 327 रन पर 8 है.
06:25:13 PM
अर्शदीप ने झटका दूसरा विकेट
अर्शदीप सिंह ने दूसरा विकेट ले लिया है. उन्होंने ज़कारी फाउलकेस को 10 रन पर आउट किया.
05:12:06 PM
मिचेल हे को कुलदीप ने किया आउट
मिचेल हे को कुलदीप यादव ने आउट कर दिया है. इसी के साथ कीवी टीम का छठा विकेट गिर गया है.
05:04:35 PM
डेरिल मिचेल शतक बनाकर हुए ऑउट
डेरिल मिचेल ने इस मुकाबले में शतकीय पारी खेली और वे ऑउट हो गए हैं. मिचेल इस मुकाबले में 131 गेंदों पर 137 रन बनाकर ऑउट हुए. उन्हें मोहम्मद सिराज ने अपना शिकार बनाया है.
04:58:32 PM
न्यूजीलैंड ने गंवाया चौथा विकेट
न्यूजीलैंड ने इस मुकाबले में चौथा विकेट गंवा दिया है. ग्लेन फिलिप्स 88 गेंदों पर 106 रन बनाकर ऑउट हुए हैं. फिलिप्स को अर्शदीप सिंह ने मैदान से बाहर का रास्ता दिखाया है.
04:51:33 PM
ग्लेन फिलिप्स ने लगाया शतक
ग्लेन फिलिप्स ने भारत के खिलाफ इंदौर में खेलते हुए शतक लगाया है. उन्होंने 84 गेंदों पर अपनी सेंचुरी पूरी कर ली है.
04:42:17 PM
इंदौर में न्यूजीलैंड के 250 रन पूरे
भारत के खिलाफ इंदौर में खेले जा रहे तीसरे वनडे मैच में न्यूजीलैंड ने 250 रन पूरे कर लिए हैं. टीम के लिए डेरिल मिचेल और ग्लेन फिलिप्स क्रीज पर मौजूद हैं.
04:26:04 PM
न्यूजीलैंड के 200 रन हुए पूरे
न्यूजीलैंड ने इस मुकाबले में अपने 200 रन पूरे कर लिए हैं और टीम बड़े स्कोर की तरफ बढ़ रही है.
04:25:26 PM
डेरिल मिचेल ने लगाया अर्धशतक
डेरिल मिचेल ने इंदौर में खेले जा रहे तीसरे वनडे मैच में शानदार बल्लेबाजी की है. उन्होंने 106 गेंदों पर अपनी सेंचुरी पूरी की. इससे पहले दूसरे मुकाबले में भी मिचेल ने शतकीय पारी खेली थी.
04:11:39 PM
ग्लेन फिलिप्स ने लगाया अर्धशतक
इंदौर में भारत के खिलाफ खेले जा रहे तीसरे वनडे मैच में ग्लेन फिलिप्स ने बेहतरीन बल्लेबाजी की है. उन्होंने 53 गेदों पर अपना अर्धशतक पूरा कर लिया है.
03:59:33 PM
मिचेल-फिलिप्स के बीच 100 रनों की साझेदारी
इस मुकाबले में 3 विकेट गंवाने के बाद डेरिल मिचेल और ग्लेन फिलिप्स ने मोर्चा संभाल लिया है. दोनों के बीच चौथे विकेट के लिए 100 रनों की साझेदारी पूरी हो गई है.
03:53:45 PM
न्यूजीलैंड के 150 रन हुए पूरे
न्यूजीलैंड ने इस मुकाबले में शानदार बल्लेबाजी की है और उन्होंने 150 रन पूरे कर लिए हैं.
03:22:16 PM
डेरिल मिचेल ने लगाया अर्धशतक
डेरिल मिचेल ने भारत के खिलाफ इस सीरीज में बेहतरीन बल्लेबाजी की है. उन्होंने दूसरे मैच में शतक के बाद तीसरे मुकाबले में भी अर्धशतक लगाया है.
02:33:12 PM
न्यूजीलैंड को लगा तीसरा झटका
न्यूजीलैंड को इस मुकाबले में तीसरा झटका लगा है और हर्षित राणा ने विल यंग को मैदान से बाहर का रास्ता दिखाया है. यंग 41 गेंदों पर 30 रन बनाकर ऑउट हुए.
02:25:00 PM
न्यूजीलैंड ने पार किया 50 रनों का आंकड़ा
न्यूजीलैंड की टीम ने इस मुकाबले में 50 रनों का आंकड़ा पार कर लिया है और उनके लिए विल यंग और डेरिल मिचेल बल्लेबाजी कर रहे हैं. हालांकि, टीम ने 2 विकेट भी गंवा दिए हैं.
01:40:31 PM
अर्शदीप के बाद हर्षित ने दिखाया दम
अर्शदीप के बाद हर्षित राणा ने दम दिखाया. पारी के दूसरे और अपने पहले ओवर में उन्होंने कॉन्वे को 5 रन पर आउट कर दिया.
01:35:31 PM
हेनरी निकोल्स को अर्शदीप सिंह ने किया बोल्ड
हेनरी निकोल्स को अर्शदीप सिंह ने बोल्ड कर कीवी टीम को पहला झटका दिया है. निकोल्स बिना खाता खोले आउट हो गए हैंय
01:34:15 PM
न्यूजीलैंड की बैटिंग शुरू
: न्यूजीलैंड की बैटिंग शुरू हो गई है. इस समय क्रीज पर डेवोन कॉन्वे-हेनरी निकोल्स है. भारत की तरफ से अर्शदीप सिंह गेंदबाजी कर रहे हैं.
01:33:30 PM
भारत के खिलाफ तीसरे वनडे के लिए न्यूजीलैंड की प्लेइंग 11
डेवोन कॉन्वे, हेनरी निकोल्स, विल यंग, डेरिल मिचेल, ग्लेन फिलिप्स, मिचेल हे (विकेटकीपर), माइकल ब्रेसवेल (कप्तान), जाकरी फॉक्स, काइल जैमीसन, क्रिस्टियन क्लार्क, जेडन लेनोक्स.
01:07:07 PM
तीसरे वनडे मैच के लिए भारत की प्लेइंग 11
रोहित शर्मा, शुभमन गिल (कप्तान), विराट कोहली, श्रेयस अय्यर, केएल राहुल (विकेटकीपर), रवींद्र जडेजा, नीतीश कुमार रेड्डी, हर्षित राणा, कुलदीप यादव, अर्शदीप सिंह, मोहम्मद सिराज
01:06:13 PM
भारतीय टीम में एक बदलाव
भारतीय टीम ने तीसरे मुकाबले के लिए अपनी प्लेइंग 11 में एक बदलाव किया है. प्रसिद्ध कृष्णा की जगह अर्शदीप सिंह को मौका मिला है.
01:02:25 PM
भारत ने जीता टॉस
भारत ने इस मुकाबले में टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी करने का फैसला किया है.
12:27:25 PM
इंदौर में आज तीसरा वनडे मैच
भारत और न्यूजीलैंड के बीच तीसरा वनडे मैच आज इंदौर के होल्कर स्टेडियम में खेला जाना है. फिलहाल वनडे सीरीज 1-1 की बराबरी पर खड़ी है.