T20 World Cup 2026

Pakistan vs New Zealand LIVE Cricket Score: पहले मैच में पाकिस्तान के छूटे पसीने, 60 रन से मिली करारी हार

चैंपियंस ट्रॉफी का आगाज आज बुधवार को पाकिस्तान और न्यूजीलैंड के बीच मुकाबले के साथ हो गया. टूर्नामेंट के पहले मैच में ही पाकिस्तान को करारी हार मिली है. पाकिस्तान की टीम 47.2 ओवर में 260 रन पर ऑलआउट हो गई.

Social media
Gyanendra Sharma

PAK vs NZ Champions Trophy Live Cricket Score: चैंपियंस ट्रॉफी का आगाज बुधवार को पाकिस्तान और न्यूजीलैंड के बीच मुकाबले के साथ हुआ. पहले मैच में ही मेजबान टीम को हार मिली है. न्यूजीलैंड ने पाकिस्तान को 60 रनों से हरा दिया. न्यूजीलैंड की टीम ने पहले बल्लेबाजी करते हुए 50 ओवर में 5 विकेट खोकर 320 रन बनाए, जवाब में पाकिस्तान की टीम सभी विकेट खोकर 47.2 ओवर में 260 रन ही बना सकी.

 

 

10:25:20 PM

पाकिस्तान की करारी हार

पाकिस्तान की टीम अपने पहले मैच में ही हार गई है. न्यूजीलैंड ने 5 विकेट पर 320 रन बनाए. पाकिस्तान ने 47.2 ओवर में 260 रन पर ऑलआउट हो गई.

10:09:04 PM

खुशदिल भी हुए आउट

खुशदिल 49 गेंद में 69 रन बनाकर पवेलियन लौट गए हैं. शाह ने अपनी पारी में 10 चौके और एक छक्का लगाया.

09:37:36 PM

पाकिस्तान का छठा विकेट गिरा

पाकिस्तान का छठा विकेट गिर गया है. बाबर आजम 64 रन की पारी खेलकर आउट हो गए. 

09:16:59 PM

बाबर आजम की फिफ्टी

पाकिस्तान ने 31 ओवर में 4 विकेट पर 128 रन बना लिए हैं. बाबर आजम और तैयब ताहिर नाबाद हैं. बाबर आजम फिफ्टी पूरी कर चुके हैं.
 

08:38:51 PM

पाकिस्तान को लगा तीसरा झटका

सऊद शकील और मोहम्मद रिजवान के बाद अब फखर जमान भी ऑउट हो गए हैं. वे 41 गेंदों पर 24 रन बनाकर ऑउट हो गए हैं. उन्हें माइकल ब्रेसवेल ने मैदान से बाहर का रास्ता दिखाया.

08:01:13 PM

मोहम्मद रिजवान 3 रन बनाकर आउट

टारगेट का पिछा करते हुए पाकिस्तान की शुरुआत खराब हुई है. विलियम ओरोर्के ने रिजवान को आउट कर दिया है. कप्तान मोहम्मद रिजवान 3 रन बनाकर आउट हुए. ग्लेन फिलिप्स ने विलियम ओरूर्क की बॉल पर उनका शानदार कैच पकड़ा.  

07:26:42 PM

पाकिस्तान को लगा पहला झटका

321 रनों के लक्ष्य का पीछा करते हुए पाकिस्तान की टीम की खराब शुरूआत रही है. टीम ने 8 रनों के स्कोर पर ही सउद शकील के रूप में पहला झटका लगा है. शकील ने 19 गेंदों पर 6 रन बनाए और विलियम ओरूक ने उन्हें अपना शिकार बनाया है.

07:08:03 PM

पाकिस्तान की बल्लेबाजी शुरू

न्यूजीलैंड द्वारा दिए गए 321 रनों के लक्ष्य का पीछा करने के लिए पाकिस्तानी टीम मैदान पर उतर चुकी है. टीम के लिए बाबर आजम और सउद शकील पारी की शुरूआत करने के लिए मैदान पर उतरे हैं.

06:39:04 PM

न्यूजीलैंड ने खड़ा किया 320 रनों का पहाड़

पाकिस्तान के खिलाफ शानदार बल्लेबाजी करते हुए न्यूजीलैंड ने निर्धारित 50 ओवरों में 5 विकेट के नुकसान पर 320 रन बना लिए हैं. इसी के साथ अब पाकिस्तानी टीम को जीत के लिए 321 रनों का लक्ष्य दिया है.

06:30:06 PM

ग्लेन फिलिप्स ने लगाया अर्धशतक

ग्लेन फिलिप्स ने भी पाकिस्तान के खिलाफ शानदार बल्लेबाजी करते हुए मात्र 34 गेंदों पर अर्धशतक जड़ दिया है. इस दौरान उनके बल्ले से 1 चौका और 4 छक्का निकला है.

06:15:13 PM

टॉम लैथम ने लगाया शतक

न्यूजीलैंड के विकेटकीपर बल्लेबाज टॉम लैथम ने शानदार बल्लेबाजी करते हुए शतक लगा दिया है. लैथम ने 95 गेंदों का सामना करते हुए सेंचुरी ठोकी है. इस दौरान उनके बल्ले से 9 चौके और 2 छक्के निकले हैं.

06:02:22 PM

250 रनों के करीब न्यूजीलैंड की टीम

पाकिस्तान के खिलाफ इस मुकबले में फिलहाल न्यूजीलैंड की पकड़ मजबूत नजर आ रही है. कीवी टीम ने 44.3 ओवरों में 4 विकेट के नुकसान पर 247 रन बना लिए हैं.

05:47:54 PM

न्यूजीलैंड का स्कोर 200 के पार

विल यंग के शानदार शतक और टॉम लैथम के अर्धशतक की बदौलत कीवी टीम ने इस मुकाबले में 200 रनों के स्कोर को पार कर लिया है.

05:35:19 PM

न्यूजीलैंड को लगा चौथा झटका

शतकीय साझेदारी करने के बाद विल यंग 107 रन बनाकर ऑउट हो गए. यंग को पाकिस्तान के तोज गेंदबाज नसीम शाह ने अपना शिकार बनाया. वे 113 गेंदों पर 107 रन बनाकर ऑउट हो गए.

05:30:33 PM

टॉम लैथम ने लगाया अर्धशतक

विल यंग के शानदार शतक के बाद टॉम लैथम ने भी अर्धशतक जड़ दिया है. वे फिलहाल 68 गेदों पर 57 रन बनाकर नाबाद हैं.

05:18:42 PM

विल यंग ने जड़ा शतक

न्यूजीलैंड के लिए खेलते हुए स्टार बल्लेबाज विल यंग ने शानदार बल्लेबाजी करते हुए शतक लगा दिया है. यंग ने 107 गेंदों पर 11 चौके और एक छक्के की मदद से अपना शतक पूरा किया. इसी के साथ वे इस टूर्नामेंट के पहले शतकवीर बने.

04:54:53 PM

150 के पार पहुंची न्यूजीलैंड

विल यंग की शानदार बल्लेबाजी के दम पर न्यूजीलैंड की टीम ने 31 ओवरों में 3 विकेट के नुकसान पर 150 रन बना लिए हैं. 

04:34:24 PM

शतक के करीब पहुंचे विल यंग

विल यंग ने इस मुकाबले में शानदार बल्लेबाजी करते हुए अपनी टीम के लिए दीवार बनकर खड़े हो गए हैं. वे फिलहाल 76 रन बनाकर क्रीज पर मौजूद हैं.

04:21:13 PM

न्यूजीलैंड का स्कोर 100 के पार

पाकिस्तान ने अब तक शानदार गेंदबाजी की है लेकिन न्यूजीलैंड ने 100 रन पूरे कर लिए हैं. कीवी टीम ने 22.3 ओवरों में 3 विकेट के नुकसान पर 100 रन बना लिए हैं.

04:02:55 PM

विल यंग ने लगाया अर्धशतक

न्यूजीलैंड ने इस मुकाबले में लगातार अंतराल पर विकेट गंवाए हैं लेकिन इसके बावजूद विल यंग दीवार बनकर खड़े हो गए हैं. यंग ने 59 गेंदों पर अपना अर्धशतक पूरा किया है. इस दौरान उनके बल्ले से 5 चौके और एक छक्का निकला है.

03:57:50 PM

हारिस रउफ ने डेरिल मिचेल को मैदान से भेजा बाहर

न्यूजीलैंड के लिए अब मुश्किलें बढ़ गई हैं क्योंकि डेरिल मिचेल को तेज गेंदबाज हारिस रउफ ने अपना शिकार बना लिया है. मिचेल ने इस मुकाबले में 24 गेंदों पर 10 रन बनाए और ऑउट हो गए.

03:36:13 PM

न्यूजीलैंड का स्कोर 50 के पार

कीवी टीम ने लगातार 2 विकेट गंवाने के बाद 50 रनों का स्कोर पार कर लिया है. टीम ने 12.4 ओवरों तक 2 विकेट के नुकसान पर 62 रन बना लिए हैं.

03:17:05 PM

केन विलियम्सन 1 रन बनाकर ऑउट

न्यूजीलैंड के दिग्गज बल्लेबाज केन विलियम्सन इस मुकाबले में 2 गेंदों पर 1 रन बनाकर ऑउट हो गए. उन्हें पाकिस्तानी पेसर नसीम शाह ने अपना शिकार बनाया है.

03:13:42 PM

न्यूजीलैंड को लगा पहला झटका

इस मुकाबले में न्यूजीलैंड को पहला झटका लगा है और डेवोन कॉन्वे ऑउट हो गए हैं. कॉन्वे ने 17 गेंदों पर 10 रन बनाए और उन्हें पाकिस्तान के स्पिनर अबरार अहमद ने मैदान से बाहर का रास्ता दिखाया है.

03:03:59 PM

न्यूजीलैंड की शानदार शुरूआत

इस मुकाबले में न्यूजीलैंड ने पहले बल्लेबाजी करते हुए 6.2 ओवरों में बिना कोई विकेट गंवाए 33 रन बना लिए हैं. कीवी टीम के लिए विल यंग और डेवोन कॉन्वे ने बेहतरीन शुरूआत की है.

02:48:45 PM

दोनों टीमों की प्लेइंग इलेवेन

न्यूजीलैंड की प्लेइंग 11

डेवोन कॉनवे, विल यंग, ​​केन विलियमसन, डेरिल मिशेल, टॉम लैथम (विकेटकीपर), ग्लेन फिलिप्स, माइकल ब्रेसवेल, मिशेल सेंटनर (कप्तान), नाथन स्मिथ, मैट हेनरी, विलियम ओरूक.

पाकिस्तान की प्लेइंग 11

फखर जमान, बाबर आजम, सऊद शकील, मोहम्मद रिजवान (विकेटकीपर/कप्तान), सलमान आगा, तैय्यब ताहिर, खुशदिल शाह, शाहीन अफरीदी, नसीम शाह, हारिस रऊफ, अबरार अहमद.

02:45:28 PM

पाकिस्तान का पहले गेंदबाजी का फैसला

कराची में खेले जा रहे चैंपियंस ट्रॉफी के पहले मुकाबले में पाकिस्तान ने न्यूजीलैंड के खिलाफ टॉस जीतकर पहले गेंजबाजी करने का फैसला किया है.

01:42:43 PM

PAK vs NZ Champions Trophy: थोड़ी देर में होगा टॉस

पाकिस्तान और न्यूजीलेंड के बीच मुकाबले के साथ ही चैंपियंस ट्रॉफी 2025 का आगाज हो जाएगा. टॉस थोड़ी देर में होगा.