France vs Senegal FIFA World Cup 2026 Live Updates: फीफा वर्ल्ड कप 2026 के ग्रुप-I में आज रात फ्रांस और सेनेगल की टीमें आमने-सामने हैं. किलियन एम्बाप्पे की अगुवाई वाली फ्रांस की टीम और सादियो माने की सेनेगल के बीच इस महामुकाबले का लाइव टेलीकास्ट भारत में रात के 12:30 बजे शुरू हो गया है. वहीं भारत में इस मैच का लाइव स्ट्रीमिंग ZEE5 ऐप और लाइव टेलीकास्ट Unite8 Sports चैनल पर देख सकते हैं. क्या किलियन एम्बाप्पे की रफ्तार के आगे टिक पाएगी सादियो माने की सेना या एक बार फिर फ्रांस अपनी धमाकेदार शुरूआत के साथ अपने आप को वर्ल्ड कप का सबसे बड़ा दावेदार घोषित कर देगी? यह मैच दोनों टीमों के लिए किसी जंग से कम नहीं होगा और दोनों ही 'करो या मरो' का सोचकर ही मैदान पर अपना दबदबा बना रही है.
02:39:12 AM
सेनेगल ने 66वें मिनट तक फ्रांस को रोके रखा. म्बाप्पे के पहले गोल और बारकोला के वार के बाद जब म्बाये ने गोल दागकर सेनेगल की वापसी कराई, तो म्बाप्पे ने आखिरी पलों में 'टूर्नामेंट का सर्वश्रेष्ठ गोल' दागकर फ्रांस को 3-1 की जादुई जीत दिला दी.
🚨 FULL-TIME: FRANCE WIN! 🇫🇷
— World Cup 2026 (@ofootball__) June 16, 2026
MBAPPÉ SHOWED HIS CLASS.
BARCOLA SHINED.
SENEGAL FOUGHT.
LES BLEUS TAKE ALL THREE POINTS AND SEND A WARNING TO THE WORLD! 🔥🏆 pic.twitter.com/N4RkGNif36
02:34:18 AM
गोल!!!!!! और क्या शानदार स्ट्राइक सेनेगल के गोल के कुछ ही सेकंड बाद. क्या स्ट्राइक थी, फ्रांसीसी कप्तान का कमाल का खेल. एमबाप्पे ने नेट से लगभग 27 गज की दूरी से शॉट लिया और वह रॉकेट की तरह था.
02:32:51 AM
शानदार गोल!!!!! सेनेगल के युवा खिलाड़ी एमबाये का बेहतरीन खेल. स्कोर 1-2
02:27:55 AM
चौथे अंपायर ने बोर्ड हवा में उठा दिया है. अब खेल में पूरे 8 मिनट का स्टॉपेज टाइम जोड़ा गया है.
02:24:26 AM
सेनेगल ने इद्रिसा ग्वैये को बाहर बुलाकर पाथे सिस को मैदान पर उतारा है. वहीं फ्रांस के कोच ने भी बड़ा दांव खेलते हुए फ्लॉप रहे डेसिरे डुए की जगह रेयान चेर्की को मोर्चे पर लगा दिया है.
02:23:10 AM
रैबियोट ने एक शानदार थ्रू बॉल दी. बारकोला ने उसे लिया और गोलकीपर के आमने-सामने आ गए. उन्होंने मेंडी के ग्लव्स के ऊपर से गेंद को चिप करके गोल कर दिया. फ्रांस 2:0 सेनेगल और नतीजा लगभग तय हो गया है.
02:18:52 AM
रैबियोट ने एक शानदार 'थ्रू बॉल' दी. बारकोला ने उसे लिया और गोलकीपर के आमने-सामने आ गए. उन्होंने मेंडी के ग्लव्स के ऊपर से गेंद को चिप करके गोल कर दिया. फ्रांस 2:0 सेनेगल और नतीजा लगभग तय हो गया है.
02:17:48 AM
उस्मान डेम्बेले बाहर जा रहे हैं, उनकी जगह ब्रैडली बारकोला आए हैं.
02:16:03 AM
इस्माइला सार और लैमिन कैमरा को बाहर बुलाया गया है. उनकी जगह डियारा और मबाये मैदान पर आए हैं.
02:14:29 AM
सेनेगल ने बिजली की रफ्तार से गेंद को नेट में डाल दिया और पूरा स्टेडियम गूंज उठा. रेफरी की सीटी बजी और लाइंसमैन का झंडा उठ गया यह खिलाड़ी ऑफसाइड था. स्कोर 1-0 है.
02:15:18 AM
गोल!!!! एमबाप्पे!!!!! आखिरकार, फ्रांस को कामयाबी मिली. ओलिस ने एक और मौका बनाया और एमबाप्पे बिना किसी रुकावट के आगे बढ़े. उन्होंने गेंद को निचले दाएं कोने में मारा और यह मैच का पहला गोल था। सुपरस्टार ने कमाल कर दिखाया.
1-0 FRANCE. 🇫🇷
— World Cup 2026 (@ofootball__) June 16, 2026
KYLIAAAAAAAN MBAPPÉEEEEEEEEEEEEEEEEEEEEEEEEEEEEEE!!!!!!!!!!!! 🤯🔥🔥🔥
THE PRINCE OF PARIS HAS ARRIVED AT THE WORLD CUP! MBAPPÉ FIRES FRANCE INTO THE LEAD! ⚽🇫🇷💫 pic.twitter.com/7n3ZSe5stA
01:47:40 AM
डिफेंस से मिले एक कड़क पास पर डेसिरे डुए ने चीते जैसी रफ्तार से गेंद को आगे बढ़ाया और जोरदार शॉट दागा. गेंद गोलपोस्ट से कुछ गज की दूरी से मिस हो गई.
01:42:52 AM
खिलाड़ी टनल से बाहर आ चुके हैं और अगले 45 मिनट के महासंग्राम के लिए मैदान पूरी तरह सज चुका है. कोच डेसचैम्प्स ने ड्रेसिंग रूम में जरूर जीत का कोई गुरुमंत्र दिया होगा.
01:31:23 AM
पहले हाफ का खेल खत्म हो चुका है. सेनेगल ने अपने खेल से फ्रांस को 24 साल पुराना वो खौफनाक भूत याद दिला दिया है. स्कोर अभी भी 0-0 है.
0-0 at HALF-TIME. 😭
— World Cup 2026 (@ofootball__) June 16, 2026
FIFA Ranking:
🇫🇷 France: #3
🇸🇳 Senegal: #15
Watching this game, you'd have a hard time figuring out which team is ranked 3rd. 👀🔥 pic.twitter.com/YdkYh3cUD8
01:26:18 AM
बॉक्स के ठीक बाईं ओर सेनेगल के हैंडबॉल ने फ्रांस को बड़ा मौका दिया. ओस्मान डेम्बेले ने गेंद को हवा में कर्ल करते हुए बॉक्स के अंदर डाला लेकिन सेनेगल की चट्टानी डिफेंस ने बचा लिया.
01:18:05 AM
खेल इस समय पूरी तरह मिडफील्ड में सिमट कर रह गया है और दोनों ही टीमें बॉक्स में सेंध लगाने के लिए संघर्ष कर रही हैं.
01:13:46 AM
ओस्मान डेम्बेले और डेसिरे डुए मैदान पर बिल्कुल बेअसर नजर आ रहे हैं. फ्रांस की टीम चाहेगी कि ये दोनों खिलाड़ी जल्द से जल्द लय पकड़कर टीम के गेम प्लान में शामिल हों ताकि गोल का मौका बन सके.
01:10:19 AM
इस्माइल सार को बॉक्स के ठीक ऊपर एक बेहतरीन मौका मिला. शॉट दागने की कोशिश में उनका पैर फिसल गया और गेंद गोलपोस्ट के बहुत ऊपर से निकल गई. सेनेगल ने फ्रांस पर लगातार अटैक करके उनको डरा दिया है.
01:03:54 AM
निकोलस जैक्सन को एक बेहतरीन पास मिला और उन्होंने अपनी जादुई रफ्तार से आगे बढ़कर एक बेहद दमदार शॉट दागा. बहुत बढ़ा मिस, फ्रांस के मुस्तैद गोलकीपर माइक मैगनन ने एक बार फिर शानदार सेव कर लिया.
12:59:43 AM
फ्रांस की टीम खेल में अपनी लय पकड़ने की कोशिश कर रही है. वहीं सेनेगल के हौसले पूरी तरह बुलंद हैं. मैदान पर दो अलग-अलग जबरदस्त मुकाबला देखने को मिल रहा है.
12:55:34 AM
ओस्मान डेम्बेले ने किलियन एम्बाप्पे की तरफ एक शानदार पास बढ़ाया. एम्बाप्पे का टच थोड़ा भारी रहा और सेनेगल के डिफेंडर्स ने तेजी से रिकवरी करते हुए इस बड़े खतरे को टाल दिया.
12:53:21 AM
शॉट सीधा फ्रांस के गोलकीपर माइक मैगनन के बूट्स पर जा लगा, जिसके बाद रेफरी ने फ्रांस के पक्ष में फ्री-किक का फैसला सुनाया और खतरा टल गया.
12:52:05 AM
मैच के पहले ही मिनट में सेनेगल ने तूफानी काउंटर अटैक करते हुए कॉर्नर हासिल कर लिया है. फ्रांस की टीम इस वक्त भारी दबाव में नजर आ रही है.
12:46:37 AM
सेनेगल 4-3-3 फॉर्मेशन के साथ खेल रहा है
गोलकीपर: ई. मेंडी
डिफेंडर: ई. डियोफ़, एम. निखाते, के. कौलिबली, के. डियाटा
मिडफील्डर: पी. गुये, आई. गुये, एल. कमारा
फॉरवर्ड: एस. माने, एन. जैक्सन, आई. सार
12:44:32 AM
फ्रांस 4-2-3-1 फॉर्मेशन के साथ खेल रहा है
गोलकीपर - एम. मैगनन
डिफेंडर: जे. कौंडे, विलियम सलिबा, डी. उपमेकानो, टी. हर्नांडेज़
मिडफील्डर: ए. टौचामेनी, ए. रैबियोट
फॉरवर्ड: एम. ओलिसे, ओ. डेम्बेले, डी. डौए, के. एम्बाप्पे
12:39:29 AM
बॉल किक-ऑफ हो चुकी है और मैच शुरू हो गया है.