US Israel Iran War LIVE Updates: ट्रंप ने कहा शांति चाहता है ईरान, परमाणु हथियार ना बनाने पर हुआ सहमत

​​​​​​​US Israel Iran War LIVE Updates: ईरान युद्ध 24वें दिन में पहुंच चुका है और स्थिति शांत होने के बजाय और भी गंभीर होती नजर आ रही है. ईरान और इजरायल-यूएस एक-दूसरे को लगातार चेतावनियां दे रहे हैं. 

Grok AI
Sagar Bhardwaj

US Israel Iran War LIVE Updates: ईरान युद्ध 24वें दिन में पहुंच चुका है और स्थिति शांत होने के बजाय और भी गंभीर होती नजर आ रही है. ईरान और इजरायल-यूएस एक-दूसरे को लगातार चेतावनियां दे रहे हैं. हाल ही में ईरान ने चेतावनी देते हुए था कि वो होर्मुज जलडमरुमध्य को पूरी तरह से बंद कर सकता है. ईरान ने यह चेतावनी तब दी जब अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने ईरान को 48 घंटे की डेडलाइन दी थी, जिसमें कहा गया था कि वो इस मार्ग को फिर से खोल दे अन्यथा उसे अपने बिजली संयंत्रों पर बड़े हमलों का सामना करना पड़ेगा.

अब तक तो यह देखा जा ही चुका है कि ईरान इस तरह की धमकियों से डरने वाला नहीं है. ऐसे में ईरान ने इसका कड़ा जवाब देते हुए कहा है कि अगर उसके प्रमुख बुनियादी ढांचे को निशाना बनाया गया, तो वह इस क्षेत्र में मौजूद अमेरिका और इजराइल की सुविधाओं पर जवाबी हमला करेगा.इसी बीच, इजराइल का कहना है कि ईरान की मिसाइलों ने डिमोना स्थित उसके परमाणु स्थल के पास के इलाकों समेत अराद शहर को निशाना बनाया था. इससे कई लोग घायल हुए हैं. आज इन देशों के बीच चल रहे युद्ध में क्या कुछ हो रहा है, यहां देखिए ताजा अपडेट्स.

11:28:42 PM

परमाणु हथियार ना बनाने पर सहमत हुआ ईरान: ट्रंप

सोमवार को डोनाल्ड ट्रंप ने कहा कि ईरान शांति चाहता है और वह परमाणु हथियार न बनाने पर सहमत हो गया है.

10:10:17 PM

बाजारों को हेरफेर करने के लिए गलत खबर फैला रहे हैं ट्रंप: ईरान

ईरान ने कहा कि अमेरिका के साथ उनकी कोई बातचीत नहीं हुई है. उन्होंने कहा कि डोनाल्ड ट्रंप बाजारों को हेरफेर करने के लिए गलत खबर फैला रहे हैं.

09:24:43 PM

ट्रंप ने कहा जल्द दोबारा खुलेगा स्ट्रेट ऑफ होर्मुज

ट्रंप ने कहा कि स्ट्रेट ऑफ होर्मुज जल्द दोबारा खुलेगा. उन्होंने कहा कि उम्मीद है कि इसे अमेरिका और ईरान द्वारा संयुक्त रूप से कंट्रोल किया जाएगा.

07:39:10 PM

समझौता करने को मरा जा रहा है ईरान: ट्रंप

डोनाल्ड ट्रंप ने ईरान के वार्ता ना करने के दावे को खारिज करते हुए कहा कि ईरान समझौता करने के लिए मरा जा रहा है. इससे पहले ईरान ने कहा था कि उसकी युद्ध पर समझौते को लेकर अमेरिका से कोई बातचीत नहीं हुई.

06:18:45 PM

ईरान ने ट्रंप के वार्ता के दावों को किया खारिज

ईरान ने ट्रंप के वार्ता के दावों को खारिज करते हुए उन्हें शैतान कहा है.सूत्रों की मानें तो युद्ध को रोकने को लेकर ईरान की डोनाल्ड ट्रंप से कोई बातचीत नहीं हुई है.

05:40:16 PM

ट्रंप के ऐलान के साथ ही औंधे मुंह गिरे तेल के दाम

डोनाल्ड ट्रंप के इस ऐलान के साथ कि वह अगले 5 दिनों तक ईरान के पावर प्लांटों पर हमला नहीं करेंगे, तेल के दानों में 13% की तेज गिरावट देखी गयी.

04:55:15 PM

ईरान युद्ध को लेकर ट्रंप का बड़ा बयान, तेहरान पर हमले रोके

ईरान युद्ध को लेकर अमेरिका के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने बड़ा ऐलान किया है. ट्रंप ने कहा है कि फिलहाल ईरान पर हमले रोक दिए गए हैं. आगे का प्लान बातचीत के बाद तय होगा.

01:45:38 PM

नॉर्थ इजराइल में IDF की गोलीबारी से एक व्यक्ति की मौत

इजराइली ब्रॉडकास्टिंग अथॉरिटी की रिपोर्ट के अनुसार, नॉर्थ इजराइल के मिसगाव एम समुदाय में एक इज़राइली व्यक्ति की हत्या की जांच से यह निष्कर्ष निकला है कि उसकी मौत इज़राइली गोलीबारी के कारण हुई थी.

01:17:00 PM

तबरीज में घरों और पार्क पर हमलों में मारे गए आठ लोग- ईरान

ईरान के पूर्वी अजरबैजान प्रांत में संकट प्रबंधन के महानिदेशक, माजिद फर्शी ने कहा है कि तबरीज शहर पर दो जानलेवा हमले हुए हैं. इस दौरान 8 लोग मारे गए.

12:22:19 PM

ईरान तरफ से आई इनडायरेक्ट धमकी

एक रिपोर्ट के अनुसार, ईरान ने एक परोक्ष धमकी जारी की है, जिसमें उसके मीडिया ने मिडिल-ईस्ट के कई बिजली और पानी के स्टेशनों की सूची जारी की है.

12:20:52 PM

नॉर्थ इजराइल में सुनाई दीं सायरन की आवाजें

नॉर्थ इजराइल में सायरन की आवाजें सुनाई दे रही थीं, जिसे इजराइली अधिकारियों का मानना ​​है कि यह हिज्बुल्लाह और ईरान द्वारा नॉर्थ इजराइल को एक साथ निशाना बनाकर किया गया एक संयुक्त हमला है.

11:41:38 AM

मिसाइल को रोकने के बाद इजराइली शहर में गिरे टुकड़े

इजराइली सेना ने ईरान से दागी गई मिसाइलों को रोक दिया है, जिसके बाद उनके टुकड़े उत्तरी शहर सफेद में गिरे.

10:57:10 AM

ईरान से आ रही मिसाइलों को रोका- इजरायल

इजरायल की सेना ने सोमवार सुबह कहा कि वह ईरान से दागी गई मिसाइलों को रोकने का काम कर रही है, और लोगों से सुरक्षित जगहों पर पनाह लेने की अपील की.

10:37:41 AM

इंडोनेशिया की $4.7 अरब की बचत पर नजर

सरकार के अनुसार, इंडोनेशिया मिडिल-ईस्ट में चल रहे युद्ध के दुष्प्रभावों से अपनी अर्थव्यवस्था को बचाने के लिए 80 ट्रिलियन रुपये तक की बचत करने पर विचार कर रहा है.

10:08:44 AM

तटीय इलाके में ब्रॉडकास्टर पर हमले में 1 की मौत

रिपोर्ट्स के अनुसार, दक्षिणी ईरान में एक ब्रॉडकास्ट स्टेशन पर हुए हमले में कम से कम एक व्यक्ति की मौत हो गई.

10:07:26 AM

खाड़ी देशों पर फिर से हमले

सऊदी अरब और संयुक्त अरब अमीरात ने सुबह बताया कि उन पर फिर से हमले हुए हैं. यहां पर धमाकों की आवाजें सुनाई दीं, जिससे सायरन बज उठे. सऊदी रक्षा मंत्रालय ने बताया कि दो बैलिस्टिक मिसाइलों में से एक को रोक दिया गया और दूसरी एक निर्जन इलाके में जा गिरी.

10:05:27 AM

सऊदी अरब ने 2 बैलिस्टिक मिसाइलें कीं डिटेक्ट

Iran War India Daily X

09:08:38 AM

खुर्रमाबाद में हवाई हमले के बाद निवासी कर रहे मलबे में खोजबीन

09:08:27 AM

अमेरिका और इजराइल ने ईरान के सरकारी रेडियो केंद्र पर किया हमला

रिपोर्ट्स के अनुसार, अमेरिका और इजराइल ने ईरान के सरकारी रेडियो नेटवर्क के एक ट्रांसमिशन केंद्र पर हमला किया है. यह हमला दक्षिणी बंदरगाह शहर बंदर अब्बास में हुआ. 

09:08:15 AM

पाकिस्तान में हाई-ऑक्टेन पेट्रोल 200% महंगा

हॉर्मुज संकट और वैश्विक तेल संकट के बीच पाकिस्तान सरकार ने हाई-ऑक्टेन ईंधन पर शुल्क 100 से बढ़ाकर 300 रुपये प्रति लीटर कर दिया. इससे लग्जरी गाड़ियों की लागत 200% बढ़ेगी, लेकिन आम परिवहन पर असर नहीं पड़ेगा. पूरी खबर पढ़ने के लिए यहां करें क्लिक

09:07:44 AM

अमेरिका-ईरान के बीच अब शुरू होने वाला है प्रचंड युद्ध!

अमेरिका और ईरान के बीच तनाव बढ़ता जा रहा है. इसी बीच अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने दूसर देश में रह रहे अपने नागरिकों के लिए अलर्ट जारी किया है. जिसमें सबसे ज्यादा मिडिल ईस्ट के लोगों को सतर्क रहने की सलाह दी गई है. पूरी खबर पढ़ने के लिए यहां करें क्लिक

09:07:12 AM

 क्या होर्मुज में शुरू होने वाली है 'टैंकर वॉर'?

अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप द्वारा दी गई धमकी पर ईरान का पलटवार आया है. ईरान ने साफ कहा कि अगर उनके पावर प्लांट पर हमले होते हैं, स्टेट्र ऑफ होर्मुज पूरी तरह से बंद हो जाएगा. क्या इसे 'टैंकर वॉर' की आहट समझा जा सकता है? पूरी खबर पढ़ने के लिए यहां करें क्लिक