menu-icon
India Daily

LIVE US Israel Iran War LIVE Updates: खारग द्वीप हमले के बाद बौखलाया ईरान, UAE-बहरीन में अमेरिकी ठिकानों पर किया अटैक

US Israel Iran War LIVE Updates: यूएस-इजरायल और ईरान के बीच युद्ध अब भी जारी है. इस बीच दुबई और बगदाद में जोरदार धमाकों की आवाजें सुनी गईं. इस युद्ध से तेल सप्लाई पर भी खतरा बन गया है, क्योंकि ईरान ने एक अहम समुद्री रास्ते, होर्मुज जलडमरूमध्य से आवाजाही लगभग पूरी तरह रोक दी है.

reepu
Edited By: Reepu Kumari
US Israel Iran War LIVE Updates: खारग द्वीप हमले के बाद बौखलाया ईरान, UAE-बहरीन में अमेरिकी ठिकानों पर किया अटैक
Courtesy: Grok AI

US Israel Iran War LIVE Updates: यूएस-इजरायल और ईरान के बीच युद्ध अब भी जारी है. इस बीच दुबई और बगदाद में जोरदार धमाकों की आवाजें सुनी गईं. इस युद्ध से तेल सप्लाई पर भी खतरा बन गया है, क्योंकि ईरान ने एक अहम समुद्री रास्ते, होर्मुज जलडमरूमध्य से आवाजाही लगभग पूरी तरह रोक दी है. अमेरिका ने कहा है कि उसने अब दूसरे देशों को रूसी तेल खरीदने की इजाजत दे दी है.

इसके अलावा बता दें कि ईरान के खिलाफ एक ऑपरेशन चल रहा था, जिसमें अमेरिका का एक मिलिट्री रीफ्यूलिंग विमान इराक में क्रैश हो गया. मध्य-पूर्व में संघर्ष शुरू होने के बाद से यह अमेरिका के किसी विमान का चौथा ऐसा क्रैश है. वहीं, इजरायल के प्रधानमंत्री बेंजामिन नेतन्याहू ने दावा किया कि इजरायली हमलों में ईरान के शीर्ष परमाणु वैज्ञानिक मारे गए हैं. उन्होंने अयातुल्ला अली खामेनेई के बेटे को रिवोल्यूशनरी गार्ड्स की कठपुतली भी कहा. चलिए जानते हैं मिडिल-ईस्ट वॉर के लेटेस्ट अपडेट्स.

11:48:51 PM

ईरान ने इजरायल पर मिसाइल से किया हमला

ईरान ने इजरायल पर मिसाइल से हमला किया है.

10:55:15 PM

इस्फहान में हवाई अटैक में 15 लोगों की मौत, ईरान बोला- जब तक हमले बंद नहीं होते, तब तक युद्धविराम नहीं होगा

ईरान के इस्फहान में हवाई अटैक में 15 लोगों की मौत हो गई.

09:18:13 PM

'स्ट्रेट ऑफ होर्मुज खोलने के लिए अपने युद्धपोत भेजें...', अमेरिकी राष्ट्रपति ने कई देशों को भेजा मैसेज

अमेरिकी राष्ट्रपति ने कई देशों से कहा कि स्ट्रेट ऑफ होर्मुज खोलने के लिए अपने युद्धपोत भेजें.

07:25:30 PM

मिडिल ईस्ट तनाव के बीच दो भारतीय जहाजों ने होर्मुज किया पार

मिडिल ईस्ट तनाव के बीच दो भारतीय जहाजों ने होर्मुज स्ट्रेट को पार कर लिया है.

04:35:56 PM

'राख के ढेर में बदल देंगे...', मिडिल ईस्ट में तनाव के बीच ईरान ने राष्ट्रपति ट्रंप को दी धमकी

ईरान ने धमकी देते कहा कि अमेरिका से जुड़ी तेल सुविधाओं को राख का ढेर बना देंगे.

02:54:09 PM

अकासा एयर ने फ्यूल सरचार्ज किया लागू

भारत की अकासा एयर ने कहा है कि वह 15 मार्च से अपने घरेलू और अंतरराष्ट्रीय रूट्स पर 199 रुपये से लेकर 1,300 रुपये तक का फ्यूल सरचार्ज लागू करेगी.

01:39:45 PM

UAE के फुजैराह बंदरगाह पर ऑयल स्टोरेज फैसिलिटी में लगी आग- रिपोर्ट

एक रिपोर्ट के अनुसार, शनिवार सुबह यूएई में हमले के बाद फुजैराह बंदरगाह पर स्थित ऑयल स्टोरेज फैसिलिटी में आग लग गई.

12:59:55 PM

LPG टैंकर ले जा रहे 2 भारतीय जहाजों ने पार किया होर्मुज जलडमरूमध्य पार

भारत का झंडा लगे शिपिंग कॉर्पोरेशन ऑफ इंडिया (SCI) के दो LPG टैंकर आज होर्मुज जलडमरूमध्य पार करके भारत की ओर बढ़ रहे हैं. इन जहाजों के नाम शिवालिक और नंदा देवी हैं.

12:17:28 PM

खार्ग द्वीप पर अमेरिकी हमलों में तेल के बुनियादी ढांचे को कोई नुकसान नहीं: रिपोर्ट

रिपोर्ट के अनुसार, खार्ग द्वीप पर अमेरिकी हमलों में तेल के बुनियादी ढांचे को कोई नुकसान नहीं हुआ है.

12:16:34 PM

हमास ने ईरान से पड़ोसी देशों को निशाना बनाने से बचने का किया आग्रह

हमास ने ईरान से पड़ोसी देशों को निशाना बनाने से परहेज करने की अपील की. साथ ही इजराइल और संयुक्त राज्य अमेरिका के खिलाफ अपना बचाव करने के तेहरान के अधिकार की पुष्टि भी की.

10:24:27 AM

ईरान एक समझौता चाहता है, लेकिन वह नहीं जिसे मैं स्वीकार करूंगा- ट्रंप

10:23:06 AM

बगदाद में अमेरिकी दूतावास पर हमला

खबरों के अनुसार, शनिवार को बगदाद में अमेरिकी दूतावास पर एक ड्रोन से हमला किया गया.

08:37:26 AM

भारत में फंसे विदेशियों को फ्री वीजा एक्सटेंशन

08:36:28 AM

बगदाद में वाहन पर हमले में 1 की मौत: सूत्र

शनिवार को इराक की राजधानी बगदाद में एक वाहन पर हवाई हमला हुआ, जिसमें ईरान समर्थित एक समूह का सदस्य मारा गया.

08:35:13 AM

कतर ने की एहतियाती निकासी शुरू

07:46:06 AM

दुबई में इंडियन कॉन्सूलेट ने बनाया 24x7 कंट्रोल रूम

मध्य पूर्व में तनाव बढ़ने के साथ ही, दुबई में इंडियन कॉन्सूलेट ने घर लौटने की कोशिश कर रहे हजारों भारतीयों की मदद के लिए अपने प्रयास तेज कर दिए हैं.

07:45:55 AM

सऊदी अरब पर ईरान के हमले में US एयरफोर्स के 5 विमान क्षतिग्रस्त: रिपोर्ट

वॉल स्ट्रीट जर्नल ने शुक्रवार को दो अमेरिकी अधिकारियों के हवाले से बताया कि सऊदी अरब के प्रिंस सुल्तान एयर बेस पर US एयरफोर्स के पांच रीफ्यूलिंग विमानों पर हमला हुआ, जिससे वो क्षतिग्रस्त हो गए.

07:45:45 AM

अमेरिका ने की मोजतबा खामेनेई के बारे में जानकारी देने पर 10 मिलियन डॉलर इनाम की घोषणा

07:45:31 AM

ईरान ने इजरायल पर फिर किया मिसाइलों से हमला

तेहरान में शनिवार आधी रात के बाद ईरान ने इजरायल की ओर मिसाइलों से हमला किया.

07:45:22 AM

बगदाद में धमाकों की सुनी गईं आवाजें

सूत्रों के अनुसार, शनिवार को इराक की राजधानी बगदाद में धमाकों की आवाजें सुनी गईं.

07:45:12 AM

मध्य दोहा में धमाकों की सुनी गईं आवाजें

रिपोर्ट्स के अनुसार, शनिवार तड़के दोहा में धमाकों की आवाजें सुनी गईं. इससे पहले कतर के गृह मंत्रालय ने कहा था कि वह कुछ अहम इलाकों को खाली करवा रहा है.

07:45:00 AM

ईरान की लगभग 90% मिसाइलें तबाह: ट्रंप 

एक रिपोर्ट के अनुसार, अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने ईरान के खिलाफ सैन्य हमले और तेज करने की कसम खाई. उन्होंने कहा कि अमेरिकी सेना ने ईरान की 90 प्रतिशत मिसाइलें पहले ही नष्ट कर दी हैं.

07:44:46 AM

अमेरिका ने ईरान के खिलाफ ऑपरेशन के लिए किए B-2 बॉम्बर तैनात

यूनाइटेड स्टेट्स सेंट्रल कमांड (CENTCOM) ने शुक्रवार को कहा कि B-2 स्टेल्थ बॉम्बर 'ऑपरेशन एपिक फ्यूरी' के तहत एक मिशन को अंजाम देने के लिए रवाना हो गए हैं.