IPL 2026

US-Israel-Iran War LIVE Updates: ईरान ने अमेरिका को दी होर्मुज से 10 तेल टैंकर गुजरने की अनुमति: ट्रंप का दावा

US-Israel-Iran War LIVE Updates: बुधवार को, ईरान ने मिडिल-ईस्ट में चल रहे युद्ध को रोकने के अमेरिकी प्रस्ताव को ठुकरा दिया. इसके बजाय, ईरान ने अपनी तरफ से एक जवाबी प्रपोजल पेश किया.

Grok AI
Sagar Bhardwaj

US-Israel-Iran War LIVE Updates: बुधवार को, ईरान ने मिडिल-ईस्ट में चल रहे युद्ध को रोकने के अमेरिकी प्रस्ताव को ठुकरा दिया. इसके बजाय, ईरान ने अपनी तरफ से एक जवाबी प्रपोजल पेश किया. बता दें कि अमेरिका के 15 सूत्रीय प्लान में कई मुख्य बातें शामिल थीं. ईरान पर लगे आर्थिक प्रतिबंधों से राहत, ईरान के परमाणु कार्यक्रम को वापस लेना, उसके मिसाइल विकास पर सीमाएं लगाना और होर्मुज जलडमरूमध्य को फिर से खोलना शामिल है. वहीं, ईरान ने अपना प्रस्ताव शेयर किया. उसकी मांगों में उसके टॉप अधिकारियों की हत्याएं रोकना, इस बात की गारंटी कि भविष्य में उसके खिलाफ कोई युद्ध शुरू नहीं किया जाएगा, युद्ध से हुए नुकसान का मुआवजा (हर्जाना) देना, सभी लड़ाइयों को तुरंत खत्म करना और होर्मुज जलडमरूमध्य पर ईरान का पूर्ण कंट्रोल होना शामिल है. आज इस युद्ध में क्या-क्या अपडेट है, यहां जानें

10:41:39 PM

ईरान ने अमेरिका को दी होर्मुज से 10 तेल टैंकर गुजरने की अनुमति

अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने दावा किया है कि युद्धविराम पर चल रही बातचीत के बीच ईरान ने अमेरिका को स्ट्रेट ऑफ होर्मुज से 10 तेल टैंकर गुजरने की अनुमति दी है.

08:40:49 PM

ईरान ने खारिज किया अमेरिका का युद्धविराम प्रस्ताव

ईरान ने अमेरिका का युद्धविराम प्रस्ताव सिरे से खारिज कर दिया है. तेहरान ने कहा कि यह प्रस्ताव पूरी तरह से एकतरफा है.

07:26:40 PM

कोविड जितने गंभीर हो सकते हैं ईरान युद्ध के परिणाम: पुतिन

रूस के राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन ने कहा कि ईरान युद्ध के परिणाम कोविड महामारी जितने ही गंभीर हो सकते हैं.

05:11:36 PM

अमेरिका-ईरान के बीच अप्रत्यक्ष रूप से बातचीत जारी: पाकिस्तान

पाकिस्तान ने कहा कि युद्धविराम समझौते को लेकर ईरान और अमेरिका के बीच अप्रत्यक्ष रूप से बातचीत चल रही है. वहीं ट्रंप ने दावा किया है कि ईरान समझौते के लिए मरा जा रहा है.

04:14:22 PM

होर्मुज से गुजरने वाले जहाजों पर लगेगा शुल्क

स्ट्रेट ऑफ होर्मुज से गुजरने वाले जहाजों पर जल्द ही शुल्क लगाया जा सकता है, ईरान की संसद में इस पर विधेयक लाने की तैयारी की जा रही है.

02:42:43 PM

स्ट्रेट ऑफ होर्मुज बंद करने वाले ईरान के नौसेना चीफ अलीरेजा तंगसिरी की मौत

इजरायल के एक बड़े अधिकारी से मिल रही जानकारी के मुताबिक ईरान के नौसेना चीफ अलीरेजा तंगसिरी हमले में मारे गए हैं. उन्होंने बताया कि स्ट्रेट ऑफ होर्मुज को बंद करने के पीछे इनका सबसे बड़ा हाथ था. पूरी खबर पढ़ने के लिए यहां करें क्लिक

01:58:00 PM

दक्षिणी लेबनान में लड़ाई में मारा गया एक इजराइली सैनिक

गुरुवार को दक्षिणी लेबनान में हुई लड़ाई में एक इजराइली सैनिक मारा गया. यह तब हुआ जब सेना ने घोषणा कर बताया था कि वह ईरान समर्थित हिज्बुल्लाह के खिलाफ जमीनी अभियान चला रही है.

01:56:22 PM

UAE में मिसाइल को रोकने के दौरान निकले टुकड़ों से दो लोगों की मौत

संयुक्त अरब अमीरात में, अबू धाबी के अधिकारियों ने बताया कि एक बैलिस्टिक मिसाइल को रोकने के दौरान निकले टुकड़ों की चपेट में आने से दो लोगों की मौत हो गई और तीन अन्य घायल हो गए.

11:54:28 AM

तेल अवीव के उत्तर में हुए धमाके में दो लोग घायल

एक इजराइली एम्बुलेंस सेवा ने बताया कि वह तेल अवीव के उत्तर में स्थित कफर कासिम में मिसाइल हमले के बाद हुए धमाके में घायल हुए दो लोगों को सहायता पहुंचा रही है.
 

10:44:30 AM

UAE दे रहा मिसाइल और ड्रोन के खतरों का जवाब

Iran War India Daily X @modgovae

10:42:09 AM

लेबनान में एक सैनिक गंभीर रूप से घायल- इजरायल

इजरायल की सेना ने बताया कि सैनिक लेबनान में तैनात सेना पर दागे गए मोर्टार शेल के कारण घायल हुआ है और उसे इलाज के लिए अस्पताल ले जाया गया है.

10:41:57 AM

रूस ने ईरान के बुशेहर न्यूक्लियर रिएक्टर के पास किया हमला

ईरान के बुशेहर न्यूक्लियर पावर प्लांट के पास दूसरे हमले के बाद, रूस के विदेश मंत्रालय ने अमेरिका और इजरायल पर जान-बूझकर न्यूक्लियर आपदा भड़काने की कोशिश करने का आरोप लगाया है.

09:53:17 AM

अमेरिकी F-18 लड़ाकू विमान को बीच हवा में बनाया निशाना, वीडियो किया जारी

09:53:05 AM

भारत समेत ये 5 देश आराम से पार कर सकते हैं स्ट्रेट ऑफ होर्मुज

मिडिल ईस्ट तनाव के कारण स्ट्रेट ऑफ होर्मुज प्रभावित है. हालांकि अब भारत के लिए राहत की खबर आ रही है. ईरान के विदेश मंत्री ने कह दिया है कि भारत समेत इन 5 देशों के जहाजों को रोका नहीं जाएगा. पूरी खबर पढ़ने के लिए यहां करें क्लिक.

09:52:41 AM

ईरानी गांव पर हमले में दो किशोर लड़कों की मौत

ईरान के एक रिहायशी इलाके पर US-इजरायल के हमले में दो किशोर लड़कों की मौत हो गई. यह हमला बुधवार शाम को शिराज के पास एक गांव में हुआ.

09:52:33 AM

व्हाइट हाउस ने शांति वार्ता की खबरों को बताया अटकलें

व्हाइट हाउस ने उन खबरों को खारिज कर दिया है जिनमें कहा गया था कि ईरान के साथ शांति वार्ता पाकिस्तान में हो सकती है. प्रेस सेक्रेटरी कैरोलिन लेविट ने गुरुवार को कहा कि ये खबरें सिर्फ अटकलें हैं.

09:52:26 AM

इजरायल ने ईरान के अंदर बड़े पैमाने पर किए हमले

इजरायली सेना ने कहा कि उसने ईरान के कई हिस्सों में हमले किए, जिसमें इस्फहान भी शामिल था. इसके साथ ही इजरायल ने कहा कि उसकी सेनाओं ने अलग-अलग इलाकों में ईरानी आतंकी शासन के बुनियादी ढांचे को निशाना बनाया.

09:52:16 AM

ईरान की दो-तिहाई हथियार फैक्ट्रियों पर हमला

अमेरिका का कहना है कि उसने ईरान की हथियार बनाने वाली दो-तिहाई से ज्यादा फैक्ट्रियों को नुकसान पहुंचाया है या नष्ट कर दिया है. US सेंट्रल कमांड के प्रमुख, नेवी एडमिरल ब्रैड कूपर ने गुरुवार को जारी एक वीडियो में यह बयान दिया.