US-Israel-Iran War Live Updates: 'खामेनेई हमारे नेता, हम शहीदों की औलाद', ईरान में महिलाओं ने लगाए नारे
US-Israel-Iran War Live Updates: ईरान और US-इजराइल के बीच लड़ाई बढ़ती ही जा रही है. आज सांतवे दिन भी हमले जारी हैं. रिपोर्ट्स के मुताबिक, पिछले छह दिनों में चल रही लड़ाई में ईरान में 1000 से ज्यादा लोग मारे जा चुके हैं.
US-Israel-Iran War Live Updates: ईरान और US-इजराइल के बीच लड़ाई बढ़ती ही जा रही है. आज सांतवे दिन भी हमले जारी हैं. रिपोर्ट्स के मुताबिक, पिछले छह दिनों में चल रही लड़ाई में ईरान में 1000 से ज्यादा लोग मारे जा चुके हैं. लेबनान की बात करें तो यहां 70 से ज्यादा लोग और इजरायल में करीब एक दर्जन लोग मारे जा चुके हैं. इस लड़ाई से मिडिल ईस्ट और उससे आगे के 14 और देश प्रभावित हो रहे हैं.
ईरान के जवाबी हमलों के बाद कुवैत में US एम्बेसी बंद हो गई है. यह ईरान में लड़ाई बढ़ने पर काम पूरी तरह रोकने वाला दूसरा अमेरिकी डिप्लोमैटिक मिशन बन गया है. इस बीच, US प्रेसिडेंट डोनाल्ड ट्रंप ने कहा है कि ईरान के अगले सुप्रीम लीडर को चुनने में उनकी भूमिका होनी चाहिए, जिससे यह सवाल उठ रहा है कि क्या वॉशिंगटन और इजराइल सरकार बदलना चाहते हैं या पॉलिसी में छूट चाहते हैं क्योंकि यह लड़ाई तेजी से आगे बढ़ती दिख रही है.
11:00:52 PM
'खामेनेई हमारे नेता, हम शहीदों की औलाद'
खामेनेई की मौत के बाद ईरान में पहली जुमे की नमाज अदा की गई. कुछ शहरों में महिलाओं ने नारे लगाए कि खामेनेई हमारे नेता हम शहीदों की औलाद हैं.
08:50:27 PM
ईरान जब तक बिना शर्त सरेंडर नहीं कर देता तब तक कोई समझौता नहीं-ट्रंप
डोनाल्ड ट्रंप ने सोशल मीडिया प्लेटफ़ॉर्म टुथ पर लिखा कि ईरान के साथ किसी भी तरह का समझौता तभी संभव होगा जब वह बिना शर्त आत्मसमर्पण करेगा.
08:29:54 PM
नेतन्याहू ने ईरानी मिसाइल हमले वाली जगह का दौरा किया
इजरायल के प्रधानमंत्री बेंजामिन नेतन्याहू ने बेर्शेबा में ईरानी मिसाइल हमले वाली जगह का दौरा किया. इसी के साथ संकेत दिया कि इज़राइल ईरान और लेबनान में उसके प्रॉक्सी हिज़्बुल्लाह के खिलाफ लड़ाई तेज़ करना चाहता है.
07:24:26 PM
ईरान ने इजराइल के खिलाफ मिसाइलों की 22वीं खेप दागी
अमेरिकी सैन्य बेस को सुसाइड ड्रोन से निशाना बनाकर हमला करने का दावा किया
06:11:03 PM
ढाका में पेट्रोल पंपों पर लंबी लाइनें देखी गईं
बांग्लादेश की राजधानी ढाका में ईरान-इजरायल तनाव के कारण बांग्लादेश की एनर्जी सप्लाई पर असर दिख रहा है. यहां पेट्रोल पंपों पर लंबी लाइनें देखी गईं.
06:10:13 PM
इज़रायल का एयरस्पेस रविवार से खुलेगा
'हर घंटे दो फ्लाइट, हर फ्लाइट में 50 यात्री. रविवार से इज़राइल का एयरस्पेस धीरे-धीरे फिर से खुलेगा.
05:51:54 PM
इजरायल ने ईरान के लोगों को “अर्जेंट वॉर्निंग” की जारी
इजरायल ने एयरस्ट्राइक से पहले ईरान के लोगों को “अर्जेंट वॉर्निंग" जारी की है.IDF ने तेहरान के दक्षिण में कोम के एक इंडस्ट्रियल ज़ोन में ईरानियों को प्लान किए गए एयरस्ट्राइक से पहले ये चेतावनी जारी की.
04:51:47 PM
खामेनेई के अंडरग्राउंड बंकर तबाह
ईरान के पूर्व सुप्रीम लीडरअली खामेनेई का अंडरग्राउंड बंकर शुक्रवार सुबह इज़राइली एयर फ़ोर्स ने तबाह कर दिया.लगभग 50 IAF फ़ाइटर जेट्स ने उस जगह पर लगभग 100 बम गिराए, जिसके बारे में IDF का कहना है कि वह तेहरान में ईरान के “लीडरशिप कॉम्प्लेक्स” के नीचे था.
03:46:39 PM
लेबनान के तटीय शहर को इजरायल ने बनाया निशाना-रिपोर्ट
लेबनानी मीडिया की रिपोर्ट में कहा गया है कि इजरायली हमले में तटीय शहर सिडोन का एक अपार्टमेंट निशाना बना है. हालांकि IDF की तरफ से इस पर कोई प्रतिक्रिया नहीं मिली है.
02:41:55 PM
ईरान में नए सुप्रीम लीडर के चुनाव पर की चर्चा
ईरान की लीडरशिप काउंसिल ने नए सुप्रीम लीडर के चुनाव पर चर्चा की. वहां की सरकारी मीडिया ने ये जानकारी दी है. ईरानी सरकारी टेलीविजन ने बताया कि मीटिंग में इस बात पर चर्चा की कि देश की एक्सपर्ट्स की असेंबली की मीटिंग कैसे की जाए, जो देश के नए सुप्रीम लीडर का चुनाव करेगी. बता दें इजरायल और US ने पिछले शनिवार को पूर्व सुप्रीम लीडर अली खामेनेई को मार डाला था. लीडरशिप काउंसिल में प्रेसिडेंट मसूद पेजेशकियन, ज्यूडिशियरी चीफ गुलाम हुसैन मोहसेनी एजेही और मौलवी अयातुल्ला अली रेजा अराफी शामिल हैं.
01:50:37 PM
पिछले 24 घंटों में 140 घायल लोग घायल
हेल्थ मिनिस्ट्री ने एक रिपोर्ट जारी की है, जिसके अनुसार पिछले 24 घंटों में ईरान के साथ लड़ाई की वजह से 140 घायल लोगों को हॉस्पिटल ले जाया गया है. इनका इलाज हॉस्पिटल में चल रहा है. इनमें से एक ही हालत सीरियस बताई जा रही है. वहीं, 19 की हालत मॉडरेट बनी हुई है और 114 लोगों की हालत ठीक है.
12:50:24 PM
हिजबुल्लाह के ईरान का साथ देने से भड़का IDF
हिजबुल्लाह के ईरान का साथ देने से इजरायल भड़क गया है. आईडीएफ ने कहा कि उसने लेबनान में 500 से ज्यादा ठिकानों पर हमला किया है.
11:44:02 AM
करीब 200 बच्चों की मौत: UNICEF
UNICEF ने एक्स पर पोस्ट करते हुए कहा है कि इस वीकेंड मिलिट्री बढ़ोतरी के बाद से इस इलाके में 190 से ज्यादा बच्चों के मारे जाने की खबर है.
11:41:17 AM
श्रीलंका के राष्ट्रपति दिसानायके ने पश्चिम एशिया संघर्ष के बीच की शांति की अपील
10:27:53 AM
इलाके में युद्ध बढ़ाने के अभियान का हिस्सा नहीं- कुर्दिस्तान
10:27:00 AM
इजराइल ने युद्ध में नए दौर का दिया संकेत
इजराइल ने घोषणा कर बताया है कि ईरान के साथ संघर्ष में नया दौर आ गया है. इजराइली मिलिट्री चीफ लेफ्टिनेंट जनरल इयाल जमीर ने कहा कि और ऑपरेशन की योजना बनाई गई है. उन्होंने कहा, "हमारे पास आगे और भी सरप्राइज हैं जिनके बारे में मैं बताना नहीं चाहता."
10:16:29 AM
नेतन्याहू ने युद्ध से महीनों पहले अली खामेनेई की हत्या की बनाई थी योजना
इजराइल के रक्षा मंत्री इजराइल कैट्ज ने दावा किया कि प्रधानमंत्री बेंजामिन नेतन्याहू ने पिछले साल नवंबर में ही ईरान के दिवंगत सुप्रीम लीडर अली खामेनेई की हत्या का मकसद तय कर लिया था.
09:27:05 AM
ईरान ने तेल अवीव पर मिसाइल और ड्रोन से किया हमला
ईरान के इस्लामिक रिवोल्यूशनरी गार्ड कॉर्प्स ने इजराइल के कमर्शियल हब, तेल अवीव को निशाना बनाकर मिसाइल हमलों की एक नई लहर की घोषणा की है.
09:25:15 AM
ईरान के मिसाइल हमले में बहरीन की राजधानी मनामा के होटल और रिहायशी इमारतें तबाह
09:07:25 AM
हिज्बुल्लाह ने दी इजराइलियों को जगह खाली करने की चेतावनी
हिज्बुल्लाह ने लेबनान बॉर्डर के 5 किलोमीटर के अंदर रहने वाले इजराइलियों को जगह खाली करने की चेतावनी जारी की है.
08:59:25 AM
नौसैनिक संघर्ष बढ़ने पर US ने ईरानी ड्रोन कैरियर पर हमला
07:56:43 AM
मिडिल ईस्ट में चल रहे युद्ध के बीच 280 से ज्यादा भारतीय उड़ानें रद्द
भारत का एविएशन सेक्टर मिडिल ईस्ट में बढ़ते संकट के असर से जूझ रहा है. घरेलू एयरलाइन कंपनियों ने 281 फ्लाइट्स कैंसिल कर दीं. वहीं, सिविल एविएशन मिनिस्ट्री (MoCA) इस खराब हालात पर कड़ी नजर रखे हुए है.
07:54:17 AM
30 से ज्यादा ईरानी जहाजों को तबाह किया- US
30 से ज्यादा ईरानी जहाजों को तबाह किया- US
US सेंट्रल कमांड के कमांडर एडमिरल ब्रैड कूपर ने कहा कि पिछले 24 घंटों में ईरानी हमलों में बड़ी कमी आई है. बैलिस्टिक मिसाइल लॉन्च 90% और ड्रोन हमले 83% कम हुए हैं. US ने ईरानी नेवी के खिलाफ ऑपरेशन तेज किया, 30 जहाज डुबोए और एक ड्रोन जहाज को आग लगाई.
07:50:30 AM
हमने अभी लड़ाई शुरू ही की है': पीट हेगसेथ
US के वॉर सेक्रेटरी पीट हेगसेथ ने कहा कि मिलिट्री ऑपरेशन तेज होने के बावजूद वॉशिंगटन अपने मिशन के लिए पूरी तरह से कमिटेड है. उन्होंने कहा कि अमेरिका का बढ़ता स्ट्रेटेजिक फायदा और हथियारों का मजबूत स्टॉक उसे जरूरत के हिसाब से लंबे समय तक कैंपेन चलाने देगा.
07:50:24 AM
ईरान US को 'डील करने' के लिए बुला रहा है, लेकिन उनसे कहा कि 'बहुत देर हो चुकी है': ट्रंप
राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने कहा कि ईरान ने चल रहे युद्ध के बीच डील कैसे करें यह पूछने के लिए अमेरिका से संपर्क किया है, लेकिन कहा कि यह रिक्वेस्ट थोड़ी देर से आई है क्योंकि अमेरिका अब उनसे ज्यादा लड़ना चाहता है.
07:27:38 AM
इजराइल ने दी बेरूत के दक्षिणी इलाकों को खाली करने की चेतावनी
इजराइल ने बेरूत के दक्षिणी इलाकों के लोगों को हिज्बुल्लाह के ठिकानों पर नए हमलों से पहले तुरंत खाली करने की चेतावनी दी. इलाके के अस्पतालों से मरीजों और स्टाफ़ को निकाल लिया गया है.
07:27:25 AM
रूस से 30 दिन तेल खरीद सकता है भारत- US
07:27:12 AM
ईरान ने US के साथ बातचीत से किया मना
ईरान के विदेश मंत्री अब्बास अराघची ने उन खबरों को खारिज कर दिया जिनमें कहा गया था कि तेहरान वॉशिंगटन के साथ सीजफायर चाहता है. उन्होंने कहा, "हमें US के साथ बातचीत करने का कोई कारण नहीं दिखता."
07:27:03 AM
इजराइल ने की एयरस्ट्राइक
लेबनान में बढ़ते तनाव के बीच इजराइल ने बेरूत के दक्षिणी इलाकों को निशाना बनाकर कम से कम दो नए एयर रेड किए हैं.
07:26:45 AM
ईरान का अगला सुप्रीम लीडर को चुनना चाहते हैं ट्रंप
US प्रेसिडेंट डोनाल्ड ट्रंप ने कहा कि उनका मानना है कि ईरान के अगले सुप्रीम लीडर को तय करने में यूनाइटेड स्टेट्स की भूमिका होनी चाहिए, क्योंकि US-इजराइल अलायंस और तेहरान के बीच युद्ध जारी है.