US Israel Iran War Live Updates: ट्रंप ने कहा ईरान में तख्तापलट बड़ी चुनौती, लोगों के पास हथियार नहीं
US Israel Iran WarLive Updates: ईरान के खिलाफ ऑपरेशन में हिस्सा ले रहा एक अमेरिकी मिलिट्री रीफ्यूलिंग विमान इराक में क्रैश हो गया. 28 फरवरी से मध्य-पूर्व में वॉर चल रही है, तब से अब तक यह चौथा अमेरिकी विमान है जो क्रैश हुआ है.
US Israel Iran War Live Updates: ईरान के खिलाफ ऑपरेशन में हिस्सा ले रहा एक अमेरिकी मिलिट्री रीफ्यूलिंग विमान इराक में क्रैश हो गया. 28 फरवरी से मध्य-पूर्व में वॉर चल रही है, तब से अब तक यह चौथा अमेरिकी विमान है जो क्रैश हुआ है. इजरायली प्रधानमंत्री बेंजामिन नेतन्याहू ने गुरुवार को दावा किया कि इजरायली हमलों में ईरान के टॉप परमाणु वैज्ञानिक मारे गए हैं.
ईरान के खिलाफ युद्ध शुरू होने के बाद अपनी पहली प्रेस कॉन्फ्रेंस में नेतन्याहू ने यह बात कही. ईरान के नए सर्वोच्च नेता, मोजतबा खामेनेई को रिवोल्यूशनरी गार्ड्स की कठपुतली बताया. साथ ही उन्हें जान से मारने की धमकी भी दी. इसके साथ ही नेतन्याहू ने यह भी कहा कि ईरान के साथ युद्ध का मकसद ईरानियों को वहां के धार्मिक शासन को उखाड़ फेंकने में सक्षम बनाना है.
09:31:54 PM
ट्रंप ने कहा ईरान में तख्तापलट बड़ी चुनौती
जब ट्रंप से पूछा गया कि ईरान की सरकार कब गिरेगी? इस पर ट्रंप ने कहा कि मुझे सच में लगता है कि जिन लोगों के पास हथियार नहीं हैं उनके लिए यह एक बहुत बड़ी बाधा है. ऐसा होगा लेकिन शायद तुरंत नहीं
08:22:03 PM
ईरान में क्रैश हुए अमेरिकी सैन्य विमान में सभी 6 क्रू मेंबर्स की मौत
ईरान में क्रैश हुए अमेरिकी सैन्य विमान में सभी 6 क्रू मेंबर्स की मौत हो गई है.
07:09:40 PM
भारत के जहाजों को सुरक्षित निकलने दिया जाएगा: ईरान
ईरान ने मिडिल ईस्ट में जारी जंग के बीच भारत के जहाजों को स्ट्रेट ऑफ होर्मूज से सुरक्षित निकलने दिए जाने का संकेत दिया है. ईरान ने कहा कि भारत हमारा मित्र है और मध्य पूर्व में दोनों देशों के साझा हित हैं.
06:49:45 PM
जहाजों के आवागमन पर आपत्ति जताने की अनुमति नहीं देंगे: अमेरिका
अमेरिका के रक्षा सचिव पीट हेगसेथ ने कहा कि अमेरिका के पास परमाणु हथियारों से निपटने के कई विकल्प हैं, जिनमें ईरान द्वारा उन्हें छोड़ने का निर्णय लेना भी शामिल है. उन्होंने कहा कि अमेरिका ईरान को होर्मुज जलडमरूमध्य में जहाजों के आवागमन पर आपत्ति जताने की अनुमति नहीं देगा.
05:58:13 PM
यून प्रमुख ने किया युद्ध बंद करने का ऐलान
संयुक्त राष्ट्र के महासचिव एंटोनियो गुटेरेस ने बेरूत की अपनी यात्रा के दौरान इजरायल और हिजबुल्लाह से युद्ध रोकने का आह्वान करते हुए कहा कि यह अब सशस्त्र समूहों का समय नहीं है.
05:13:32 PM
मस्कट के हमले में दो भारतीयों की मौत, 10 घायल: MEA
अधिकारियों ने बताया कि मस्कट में हुए हमले में दो भारतीय नागरिकों की मौत हो गई, जबकि भारत खाड़ी देशों से हजारों लोगों को वापस लाने के लिए निकासी अभियान जारी रखे हुए है.
02:20:34 PM
जयशंकर ने की ईरानी विदेश मंत्री सैयद अब्बास अराघची से बात
विदेश मंत्री डॉ. एस. जयशंकर ने ट्वीट किया, "कल रात ईरानी विदेश मंत्री सैयद अब्बास अराघची के साथ एक और बातचीत हुई. द्विपक्षीय मामलों के साथ-साथ ब्रिक्स (BRICS) से जुड़े मुद्दों पर भी चर्चा हुई."
02:04:13 PM
45 ईरानी नाविकों के शव श्रीलंका ने दूतावास को सौंपे
अधिकारियों ने बताया कि शुक्रवार को श्रीलंका ने अपने तट के पास एक ईरानी युद्धपोत पर हुए हमले में मारे गए 45 नाविकों के शव ईरान के दूतावास को सौंप दिए.
01:33:00 PM
सऊदी अरब ने 50 ड्रोन को रोका
एक रिपोर्ट के अनुसार, सऊदी अरब ने शुक्रवार को बताया कि उसके हवाई रक्षा प्रणालियों ने लगभग 50 ड्रोन को रोक दिया, जो शुक्रवार तड़के कुछ ही घंटों के भीतर उसके हवाई क्षेत्र में प्रवेश कर गए थे.
01:30:54 PM
ओमान में ड्रोन के मलबे से दो विदेशियों की मौत
रिपोर्ट के अनुसार, सोहर प्रांत में एक ड्रोन के गिराए जाने के बाद दो विदेशियों की मौत हो गई है. एक सुरक्षा सूत्र का हवाला देते हुए रिपोर्ट में आगे कहा गया है कि ड्रोन अल-अवाही औद्योगिक क्षेत्र में गिरा, जिससे दो विदेशी श्रमिकों की मौत के अलावा कुछ लोग घायल भी हुए.
01:29:54 PM
चीन करेगा ईरान की मदद
चीन की रेड क्रॉस सोसाइटी ने ईरान के रेड क्रेसेंट को आर्थिक मदद देने का दावा किया है. यह मदद 2 लाख डॉलर की होगी. चीनी के विदश मंत्रालय ने कहा है कि वो ईरान को इंसानियत के नाते आर्थिक मदद देना जारी रखेगा.
12:05:18 PM
बेका घाटी में इजरायली हमले में 2 की मौत, 3 घायल
एक रिपोर्ट के अनुसार, लेबनान की बेका घाटी में बार एलियास स्थित एक अपार्टमेंट पर हुए इजरायली हमले में कम से कम दो लोगों की मौत हो गई और तीन गंभीर रूप से घायल हो गए.
10:54:44 AM
US विमानवाहक पोत लिंकन पर हमला
ईरान ने दावा किया है कि उसने US विमानवाहक पोत लिंकन पर हमला किया है.
10:53:00 AM
बेरूत हमले में हिज्बुल्लाह सदस्य को निशाना बनाया गया- इजराइल
इजराइल की सेना ने शुक्रवार को कहा कि उसने कुछ समय पहले लेबनान की राजधानी बेरूत में एक हमले में हिज्बुल्लाह के एक "ऑपरेटिव" को निशाना बनाया था. हालांकि, सेना ने यह नहीं बताया कि उसका हमला सफल रहा या शहर के किस हिस्से में इसे अंजाम दिया गया.
10:51:39 AM
मध्य दुबई में धमाकों की आवाजें
एक रिपोर्ट के अनुसार, मध्य दुबई में धमाकों की आवाजें सुनी गईं और धुआं उठता हुआ भी दिखाई दिया.
08:51:43 AM
इजराइल में हमले से 30 घायल
इजराइल के उत्तरी शहर जरजिर में एक इमारत पर हुए हमले में 30 लोग घायल हो गए. इजराइली प्रसारक कान न्यूज ने आपातकालीन सेवाओं के हवाले से बताया कि 2 लोग शार्पनेल से और बाकी टूटे कांच से हल्के रूप से घायल हुए. 6 लोगों को अस्पताल ले जाया गया, जिसमें 12 और 13 साल के 2 बच्चे शामिल हैं.
08:37:31 AM
ईरान का 44वां मिसाइल हमला
ईरान की इस्लामिक रिवॉल्यूशनरी गार्ड्स (IRGC) ने इजराइल और अमेरिकी ठिकानों पर अपना 44वां मिसाइल हमला किया. फार्स न्यूज एजेंसी के अनुसार, IRGC ने उत्तरी इजराइल के शहरों किर्यात शमोना, हदेरा और हाइफा पर कई मिसाइलें दागीं. साथ ही क्षेत्र में अमेरिकी सैन्य अड्डों और यूएस फिफ्थ फ्लीट को निशाना बनाया.
08:36:35 AM
इराक में अमेरिकी विमान गिराने का दावा
ईरान समर्थित इराकी सशस्त्र समूह ने पश्चिमी इराक में अमेरिकी KC-135 रिफ्यूलिंग विमान गिराने की जिम्मेदारी ली है. समूह ने टेलीग्राम पर कहा कि यह हमला देश की संप्रभुता और हवाई क्षेत्र की रक्षा में किया गया. हालांकि, अमेरिकी सेंट्रल कमांड (CENTCOM) ने कहा कि दो विमान शामिल थे. एक विमान पश्चिमी इराक में गिरा, दूसरा सुरक्षित इजराइल पहुंचा. CENTCOM ने स्पष्ट किया कि यह दुर्घटना दुश्मन या मित्रवत हमले से नहीं हुई.
07:36:10 AM
इराक में अमेरिकी सेना का रीफ्यूलिंग विमान दुर्घटनाग्रस्त
07:35:58 AM
होर्मुज जलडमरूमध्य को बंद नहीं करेंगे- ईरान
ईरान के संयुक्त राष्ट्र राजदूत ने गुरुवार को कहा कि तेहरान होर्मुज जलडमरूमध्य को बंद नहीं करने जा रहा है, लेकिन उन्होंने यह भी जोड़ा कि इस अहम समुद्री मार्ग की सुरक्षा बनाए रखना ईरान का अधिकार है.
07:35:51 AM
मध्य पूर्व में संकट अंतरराष्ट्रीय शांति और सुरक्षा के लिए गंभीर खतरा- एंटोनियो गुटेरेस
07:35:36 AM
सऊदी अरब ने रोके 12 ड्रोन
सऊदी अरब ने अपने हवाई क्षेत्र में घुस रहे 12 ड्रोन को रोक लिया. रक्षा मंत्रालय ने यह जानकारी शुक्रवार को दी. यह घटना ऐसे समय में हुई है जब ईरान, अमेरिका और इजराइल के हमलों के जवाब में तेल-समृद्ध खाड़ी देशों पर हमले कर रहा है.
07:35:27 AM
ईरान से इजरायल की ओर आ रही हैं मिसाइलें
इजरायल ने शुक्रवार को कहा कि ईरान ने इजरायल की ओर मिसाइलों की एक नई खेप दागी है. जो इलाके प्रभावित हैं, उनके लोगों को शेल्टर्स में जाने का निर्देश दिया है.