US-Israel-Iran Live Updates: अमेरिका, इजराइल और ईरान के बीच चल रहे युद्ध का आज 38वां दिन है. इसके रुकने का फिलहाल कोई संकेत नहीं दिख रहा है. अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने ईरान को दी गई अपनी डेडलाइन 24 घंटे के लिए बढ़ा दी है. ट्रुथ सोशल पर एक पोस्ट में उन्होंने लिखा, "मंगलवार, रात 8:00 बजे (ईस्टर्न टाइम)!" उन्होंने चेतावनी देते हुए कहा है कि अगर ईरान स्ट्रेट ऑफ होर्मुज को फिर से नहीं खोलता है, तो उसे नरक का सामना करना पड़ेगा, जिसमें बिजली संयंत्रों और पुलों पर संभावित अमेरिकी हमले भी शामिल हैं.
ईरान ने कड़ा जवाब देते हुए कहा कि वह किसी भी अमेरिकी हमले का जवाब जैसे को तैसा देगा. जमीनी हालात लगातार बिगड़ते जा रहे हैं. अमेरिका ने पुष्टि की है कि ईरान के अंदर एक लड़ाकू विमान के मार गिराए जाने के बाद उसने अपने दूसरे पायलट को भी सुरक्षित बचा लिया है. इस बात का डर बढ़ता जा रहा है कि यह संघर्ष और भी ज्यादा फैल सकता है. साथ ही यह चेतावनी भी दी गई है कि अगर हालात और बिगड़ते हैं, तो बाब अल-मंडेब जलडमरूमध्य को भी निशाना बनाया जा सकता है.
11:01:43 PM
डोनाल्ड ट्रंप ने सोमवार को प्रेस कॉन्फ्रेंस कर कहा कि ईरान को हम एक ही रात में खत्म कर सकते हैं और हो सकता है कि वह रात शायद कल हो.
08:49:47 PM
ईरान ने अमेरिका का युद्धविराम प्रस्ताव खारिज कर दिया है और स्थायी युद्धविराम की मांग की है.
07:14:13 PM
एक्सियोस की रिपोर्ट के मुताबिक, राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने ईरान के 45 दिन के सीजफायर प्लान को नामंजूर कर दिया है.
06:04:57 PM
इजरायल ने ईरान की सबसे बड़ी पेट्रोकेमिकल सुविधा पर हमला किया है. इस हमले के बाद फैक्ट्री में परिचालन बंद हो गया है.
04:22:25 PM
ईरान ने कहा है कि उसे अस्थायी युद्धविराम मंजूर नहीं है. उसने कहा कि अगर अस्थायी युद्धविराम समझौता हुआ तो स्ट्रेट ऑफ होर्मुज को नहीं खोला जाएगा.
02:19:20 PM
ईरान के स्वास्थ्य मंत्रालय ने बताया है कि फरवरी के अंत में अमेरिका-इजरायल के हवाई हमले शुरू होने के बाद से तेहरान के आठ अस्पतालों को खाली कराया गया है.
02:18:33 PM
कतर के प्रधानमंत्री शेख मोहम्मद बिन अब्दुल रहमान बिन जसीम अल थानी ने मध्य पूर्व संघर्ष के शांतिपूर्ण समाधान का आह्वान किया है. उन्होंने चेतावनी दी कि सैन्य तनाव में और वृद्धि के गंभीर परिणाम हो सकते हैं.
02:18:21 PM
भारत में ईरान के राजदूत डॉ. मोहम्मद फतहाली ने कहा कि ईरान फिलहाल अपनी रक्षा पर ध्यान केंद्रित कर रहा है. हालांकि, अगर शर्तें सही हों और राष्ट्रीय हितों की पूर्ति करती हों, तो वह बातचीत के लिए तैयार है.
02:18:12 PM
ईरान के पहले उपराष्ट्रपति मोहम्मद रजा आरिफ ने अमेरिका पर तेहरान की शरीफ यूनिवर्सिटी ऑफ टेक्नोलॉजी पर हमला करने के लिए बंकर-बस्टर बम का इस्तेमाल करने का आरोप लगाया है.
02:07:45 PM
खाड़ी क्षेत्र में तनाव के बावजूद भारतीय झंडे वाले जहाज हॉर्मुज जलडमरूमध्य को सुरक्षित पार कर रहे हैं, जिससे ऊर्जा आपूर्ति को लेकर चिंताएं कम हुई हैं. आठवें भारतीय झंडे वाले जहाज के रूप में ग्रीन आशा ने सफलतापूर्वक अपनी यात्रा पूरी कर ली है. पूरी खबर पढ़ने के लिए यहां करें क्लिक
01:04:37 PM
ईरान के बहरेस्तान में अमेरिकी-इजरायली हमलों में रिहायशी इमारतों के निशाना बनने से 13 लोगों की मौत हो गई.
01:04:31 PM
Drone strikes reportedly hit positions of Kurdish separatists in Iraq’s Sulaymaniyah province.
— Press TV 🔻 (@PressTV) April 6, 2026
Follow https://t.co/B3zXG73Jym pic.twitter.com/zSAKnrm4Lr
11:07:40 AM
ईरान ने पड़ोसी खाड़ी देशों में स्थित लक्ष्यों के विरुद्ध अपने ऑपरेशन ट्रू प्रॉमिस-4 की 97वीं लहर शुरू की.
10:27:02 AM
Abu Dhabi authorities have responded to an incident of falling debris on the Raneen Systems company in ICAD in the Musaffah area, following a successful interception by air defence systems. The incident resulted in moderate injuries to a Ghanaian national.
— مكتب أبوظبي الإعلامي (@ADMediaOffice) April 6, 2026
The public is…
10:26:20 AM
रक्षा मंत्रालय ने पुष्टि की है कि UAE इस समय ईरान की ओर से आ रहे मिसाइल हमलों और ड्रोन का सामना कर रहे हैं. मंत्रालय ने यह भी बताया कि देश के अलग-अलग हिस्सों में धमाकों की आवाजें सुनी गईं.
09:47:01 AM
इजरायली सेना ने बताया है कि ईरान ने इजरायल की ओर कई मिसाइलें दागीं, जिसके बाद प्रभावित इलाकों में आम नागरिकों को तुरंत सुरक्षित जगहों पर पनाह लेने की चेतावनी जारी की गई.
09:46:54 AM
ईरान के विदेश मंत्रालय के प्रवक्ता इस्माइल बगाई ने अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप की धमकियों की कड़ी निंदा की है. उन्होंने इन धमकियों को आपराधिक मानसिकता का संकेत बताया.
09:43:38 AM
ईरान और अमेरिका-इजरायल के बीच कुछ मीडिएटर्स सुलह कराने की कोशिश कर रहे हैं, जिसका पहला फेज 45 दिनों के युद्धविराम पर सहमत होना होगा. पूरी खबर पढ़ने के लिए करें क्लिक
09:43:05 AM
अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने ईरान को कड़ी चेतावनी दी है. उन्होंने उस दिन और समय का संकेत दिया है, जब अमेरिकी सेना ईरान के महत्वपूर्ण नागरिक बुनियादी ढांचे पर हमला कर सकती है… पूरी खबर पढ़ने के लिए करें क्लिक
09:41:52 AM
अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने ईरान को एक बार फिर से चेतावनी देते हुए मंगलवार तक स्ट्रेट ऑफ होर्मुज को खोलने के लिए कहा है. हालांकि ईरान ने ट्रंप की इस चेतावनी का जवाब उसके पुराने असफल ऑपरेशन का जिक्र करके दिया है. पूरी खबर पढ़ने के लिए करें क्लिक
09:41:27 AM
ईरान में फंसे अमेरिकी पायलट को बचाने के लिए चलाए गए मिशन में अमेरिका को अपने ही दो विमान नष्ट करने पड़े. पायलट को सुरक्षित बचा लिया गया. पूरी खबर पढ़ने के लिए करें क्लिक