menu-icon
India Daily

LIVE Parliament Budget Session Live Updates: हरदीप पुरी ने लोकसभा को बताया कि देश में पेट्रोल, डीजल, केरोसिन, एटीएफ या ईंधन तेल की कोई कमी नहीं है

Parliament Budget Session Live Updates: लोकसभा में एलपीजी संकट को लेकर जोरदार हंगामा हो रहा है. विपक्ष संसद परिसर में विरोध प्रदर्शन कर रहे हैं, जिसमें नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी भी शामिल हैं. इसके साथ ही लोकसभा की कार्यवाही भी इस हंगामे के चलते बार-बार बाधित हो रही है. 

Sagar
Edited By: Sagar Bhardwaj
Parliament Budget Session Live Updates: हरदीप पुरी ने लोकसभा को बताया कि देश में पेट्रोल, डीजल, केरोसिन, एटीएफ या ईंधन तेल की कोई कमी नहीं है
Courtesy: Pinterest

Parliament Budget Session Live Updates: लोकसभा में एलपीजी संकट को लेकर जोरदार हंगामा हो रहा है. विपक्ष संसद परिसर में विरोध प्रदर्शन कर रहे हैं, जिसमें नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी भी शामिल हैं. इसके साथ ही लोकसभा की कार्यवाही भी इस हंगामे के चलते बार-बार बाधित हो रही है. 

रेल मंत्रालय के तहत ग्रांट की मांगों पर चर्चा होगी. इस दौरान कोयला, माइंस और स्टील पर स्टैंडिंग कमिटी, माइंस मंत्रालय के तहत ग्रांट की मांगों पर 19वीं रिपोर्ट पेश करेगी. बता दें कि बुधवार को ओम बिरला को लोकसभा के स्पीकर पद से हटाने की मांग वाला प्रस्ताव खारिज कर दिया गया. इसमें विपक्षी सांसदों ने केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह की नेता विपक्ष राहुल गांधी के बारे में की गई टिप्पणी के खिलाफ नारे लगाए. वहीं, कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे ने बुधवार को मांग करते हुए कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी पश्चिम एशिया में संघर्ष के उभरते आर्थिक असर पर संसद में जवाब दें.

06:51:53 PM

युद्ध समाप्ति को लेकर ईरान और अमेरिका से बातचीत जारी: तुर्की

तुर्की के विदेश मंत्री हाकान फिदान ने गुरुवार को कहा कि वह युद्ध समाप्त करने के प्रयास में अमेरिका और ईरान से बातचीत कर रहे हैं.

06:48:22 PM

देश में तेल और गैस की कोई कमी नहीं: हरदीप पुरी

केंद्रीय पेट्रोलियम मंत्री हरदीप सिंह पुरी ने लोकसभा को बताया कि देश में पेट्रोल, डीजल, गैस और केरोसिन तेल की कोई कमी नहीं है.

04:53:25 PM

'अभी तो दर्द की शुरुआत हो रही है', राहुल गांधी ने लोकसभा में उठाया एलपीजी संकट का मुद्दा

राहुल गांधी ने लोकसभा में गुरुवार को एलपीजी संकट का मुद्दा उठाया। उन्होंने कहा, ‘अभी तो दर्द की शुरुआत हुई है। रेस्टोरेंट बंद हो रहे हैं, एलपीजी को लेकर घबराहट है और सड़क किनारे के विक्रेता प्रभावित हो रहे हैं।

04:16:18 PM

अगर कोई योजना लागू ही न हो तो बजट का क्या मूल्य?: सुप्रिया सुले

एनसीपी-एसपी नेता सुप्रिया सुले ने पश्चिम एशिया में चल रहे युद्ध के बीच तुरंत सर्वदलीय बैठक की मांग की. उन्होंने कहा कि सरकार को डोनाल्ड ट्रंप के नए व्यापार समझौते पर भी चर्चा करनी चाहिए कि वह भारत की अर्थव्यवस्था को कैसे प्रभावित करेगा. उन्होंने कहा कि सरकार ने आयातित अमोनिया की जगह हरित अमोनिया का वादा किया था लेकिन इस बाबत कोई प्रगति नहीं हुआ. उन्होंने कहा जब घोषित योजनाएं कभी पूरी ही नहीं होती तो बजट का क्या मतलब है.
 

02:36:21 PM

आज लोकसभा में एलपीजी संकट पर बोलेंगे राहुल गांधी

कांग्रेस MP राहुल गांधी आज दिल्ली में शाम 4:30 बजे लोकसभा में LPG संकट पर बोलेंगे और संबंधित मंत्री राहुल गांधी के भाषण के बाद इस पर जवाब देंगे.

01:55:57 PM

"राहुल गांधी झूठे आरोप लगाने में अब एक्सपर्ट हो गए हैं..."- रामदास अठावले

लोकसभा में विपक्ष के नेता राहुल गांधी के बयान पर केंद्रीय मंत्री रामदास अठावले ने कहा, "राहुल गांधी झूठे आरोप लगाने में अब एक्सपर्ट हो गए हैं..."

01:54:34 PM

मुझे उम्मीद है कि वह सही हैं, लेकिन ऐसा लगता नहीं है- प्रियंका गांधी वाड्रा

देश भर में LPG की कमी की खबरों के बीच PM मोदी के नागरिकों को भरोसा दिलाने पर कांग्रेस MP प्रियंका गांधी वाड्रा ने कहा, "मुझे उम्मीद है कि वह सही हैं, लेकिन ऐसा लगता नहीं है."

01:53:34 PM

विपक्ष को सिर्फ चर्चा करनी है- नरेश म्हस्के

शिवसेना सांसद नरेश म्हस्के ने कहा, "...उनको(विपक्ष को) चर्चा नहीं करनी है, उन्हें सिर्फ हंगामा करना है और सुर्खियों में रहना है..."

01:11:45 PM

राज्यसभा की कार्यवाही स्थगित

12:51:19 PM

विपक्ष ने नियम का पालन नहीं किया, जिसके कारण उन्हें कठिन निर्णय लेने पड़े- ओम बिरला

12:50:31 PM

अविश्वास प्रस्ताव के बाद अलग क्यों हो गए थे ओम बिरला

ओम बिरला ने कहा कि जिस दिन विपक्ष ने हटाने के प्रस्ताव के लिए नोटिस दिया था, उस दिन वह जानबूझकर कार्यवाही से दूर रहे, उन्होंने कांग्रेस के मोहम्मद जावेद, केसी वेणुगोपाल और AIMIM के असदुद्दीन ओवैसी जैसे नेताओं द्वारा लगाए गए पक्षपात के आरोपों का जवाब दिया.

12:39:48 PM

लोकसभा की कार्यवाही 2 बजे तक के लिए स्थगित

12:26:42 PM

पैनिक होने का कारण है- सौगत रॉय

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के बयान पर TMC नेता सौगत रॉय ने कहा, "पैनिक होने का कारण है. सभी जगह होटल बंद होते जा रहे हैं. मिड डे मील बंद हो गया है.

12:25:51 PM

हम पूरी तरह से तैयार हैं- मनन कुमार मिश्रा

भाजपा सांसद मनन कुमार मिश्रा ने कहा, "पूरे विश्व में संकट चल रहा है, तो थोड़ा असर हो सकता है लेकिन हम पूरी तरह से तैयार हैं..."

12:13:17 PM

लोकसभा की कार्यवाही फिर हुई शुरू

11:48:40 AM

अविश्वास प्रस्ताव के बाद ओम बिरला कुर्सी पर लौटे

11:47:55 AM

LPG के मुद्दे पर संसद में चर्चा होनी चाहिए: थरूर

LPG की कमी की खबरों पर कांग्रेस MP शशि थरूर ने कहा, "ऐसे मुद्दों पर पार्लियामेंट में चर्चा होनी चाहिए. सरकार को जानकारी दी जानी चाहिए."

11:24:24 AM

राज्य सभा में उठाए गए शून्यकाल या सभापति की अनुमति से उठाए गए मामले

11:22:53 AM

PM बोल रहे हैं कि पैनिक करने की जरूरत नहीं है- राहुल गांधी

लोकसभा में विपक्ष के नेता राहुल गांधी ने कहा, "PM बोल रहे हैं कि पैनिक करने की जरूरत नहीं है लेकिन वे खुद पैनिक में हैं कई अन्य कारणों की वजह से."

11:06:44 AM

लोकसभा की कार्यवाही दोपहर 12 बजे तक स्थगित

11:04:58 AM

लोकसभा की कार्यवाही शुरू

11:04:38 AM

राज्यसभा की कार्यवाही शुरू

10:54:49 AM

एलपीजी सिलेंडर की कमी को लेकर विपक्ष के विरोध प्रदर्शन में राहुल गांधी शामिल

10:54:01 AM

सीईसी के खिलाफ महाभियोग प्रस्ताव

TMC MP सौगत रॉय ने कहा, "हम भारत के चीफ इलेक्शन कमिश्नर के खिलाफ इंपीचमेंट मोशन लाने जा रहे हैं."

10:51:56 AM

विदेश मामलों और पेट्रोलियम पर पार्लियामेंट्री पैनल की आज होगी मीटिंग

विदेश मंत्रालय की पार्लियामेंट्री कमेटी आज शशि थरूर की अध्यक्षता में मीटिंग करेगी, जिसमें भारत की समुद्री रणनीति का मूल्यांकन करने के चर्चा की जाएगी.

10:50:35 AM

ओम बिरला सुबह 11 बजे स्पीकर की कुर्सी संभालेंगे- सूत्र

सूत्रों के मुताबिक, लोकसभा स्पीकर ओम बिरला गुरुवार को सुबह 11 बजे सदन में कुर्सी संभालेंगे.

10:56:01 AM

आज लोकसभा और राज्यसभा में क्या होगा?

10:22:58 AM

लोकसभा पूरे देश को रिप्रेजेंट करती है, सिर्फ एक पार्टी को नहीं- राहुल गांधी

राहुल गांधी ने कहा कि लोकसभा सभी नागरिकों को रिप्रेजेंट करती है, उन्होंने बहस के दौरान रुकावटों की आलोचना की और प्रधानमंत्री के समझौतों पर चिंता जताई.

10:22:45 AM

ओम बिरला को स्पीकर पद से हटाने का प्रस्ताव खारिज

ओम बिरला को स्पीकर पद से हटाने का प्रस्ताव विपक्ष के विरोध और अमित शाह की अगुवाई में हुई तीखी बहस के बीच लोकसभा में गिर गया.