Parliament Budget Session Live Updates: लोकसभा की कार्यवाही का समय शाम 7 बजे तक बढ़ाया गया.

Parliament Budget Session Live Updates: आज यानी 23 मार्च को संसद को दोबारा से रिज्यूम किया जाएगा. लोकसभा और राज्यसभा की कार्यवाही बुधवार को स्थगित कर दी गई थी.

Pinterest
Sagar Bhardwaj

Parliament Budget Session Live Updates: आज यानी 23 मार्च को संसद को दोबारा से रिज्यूम किया जाएगा. लोकसभा और राज्यसभा की कार्यवाही बुधवार को स्थगित कर दी गई थी. इस दिन राज्यसभा ने 20 राज्यों के 59 रिटायर हो रहे सदस्यों को विदाई दी थी. इस दौरान प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने भी भाषण दिया था. साथ ही लोकतंत्र के लिए उनके काम की तारीफ की. आज वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण लोकसभा में कॉर्पोरेट कानून (संशोधन) विधेयक पेश करेंगी. यह विधेयक लिमिटेड लायबिलिटी पार्टनरशिप एक्ट, 2008 और कंपनी एक्ट, 2013 में बदलाव करेगा. आज कई मुद्दों को लेकर बहस हो सकती है.

06:10:52 PM

शाम 7 बजे तक बढ़ाई गई लोकसभा की कार्यवाही

लोकसभा की कार्यवाही को शाम 7 बजे तक के लिए बढ़ाया गया है.

04:22:35 PM

गर्मी का मौसम एक बड़ी चुनौती साबित होगा: पीएम मोदी

पीएम ने कहा कि युद्ध की एक और बड़ी चुनौती यह है कि भारत में ग्रीष्म ऋतु शुरू हो रही है. आने वाले दिनों में तापमान बढ़ने के साथ बिजली की मांग भी बढ़ेगी. फिलहाल, देश भर के सभी बिजली संयंत्रों में पर्याप्त कोयले का भंडार उपलब्ध है.

02:51:40 PM

वित्त मंत्री ने लोकसभा में 'वित्त विधेयक, 2026' किया पेश

02:28:43 PM

लगातार हो रही भारतीयों की मदद- पीएम मोदी

वेस्ट एशिया संघर्ष पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने कहा, "प्रभावित देशों में हमारे मिशन लगातार भारतीयों की मदद करने में लगे हुए हैं. चाहे वहां काम करने वाले भारतीय हों या वहां गए टूरिस्ट, सभी को हर मुमकिन मदद दी जा रही है."

02:27:06 PM

भारतीयों की सुरक्षा का भरोसा- पीएम मोदी

पश्चिम एशिया संघर्ष पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने कहा, "जब से यह युद्ध शुरू हुआ है, प्रभावित देशों में हर भारतीय को मदद दी गई है. मैंने ज्यादातर पश्चिम एशियाई देशों के राष्ट्राध्यक्षों से 2 बार फोन पर बात की है."

02:20:00 PM

1 करोड़ भारतीय खाड़ी देशों में रहते हैं- पीएम मोदी

वेस्ट एशिया विवाद पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने कहा, "भारत के उन देशों के साथ बड़े पैमाने पर ट्रेड रिलेशन हैं जो लड़ाई में हैं और लड़ाई से प्रभावित हैं. जिस इलाके में लड़ाई हो रही है, वह दुनिया भर के दूसरे देशों के साथ हमारे ट्रेड के लिए भी एक जरूरी रास्ता है."

02:11:58 PM

भारत के सामने भी इस युद्ध ने अप्रत्याशित चुनौतियां खड़ी की हैं- पीएम मोदी

प्रधानमंत्री मोदी ने लोकसभा में कहा, "मैं पश्चिम एशिया में चल रहे संघर्ष और इस कारण भारत में आई समस्या पर बात रखने के लिए उपस्थित हुआ हूं."

02:09:00 PM

पश्चिम एशिया की स्थिति चिंताजनक है: PM मोदी

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी लोकसभा में पश्चिम एशिया युद्ध पर बोल रहे हैं. उन्होंने कहा कि पश्चिम एशिया की स्थिति चिंताजनक बनी हुई है और आगे तनाव बढ़ने से रोकने के लिए संयम तथा कूटनीतिक प्रयासों की आवश्यकता पर जोर दिया.

02:07:14 PM

लोकसभा में चल रहे पश्चिम एशिया संघर्ष के प्रमुख पहलुओं पर बोल रहे हैं प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी

01:10:00 PM

राज्यसभा दोपहर 2 बजे तक स्थगित

01:01:13 PM

आज पश्चिम एशिया युद्ध पर बोलेंगे PM मोदी 

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी आज लोकसभा में वेस्ट एशिया वॉर को लेकर दोपहर 2 बजे बोलेंगे.
 

01:01:07 PM

सरकार ने वेस्ट एशिया संघर्ष के असर से निपटने के लिए  बनाया स्पेशल ग्रुप 

CCS की बैठक के दौरान, PM मोदी ने वेस्ट एशिया संघर्ष के नतीजों से निपटने के लिए मंत्रियों और सचिवों का एक विशेष समूह बनाने का निर्देश दिया. उन्होंने जोर देकर कहा कि स्थिति तेजी से बदल रही है और पूरी दुनिया इसके असर को महसूस कर रही है.
 

01:00:59 PM

PM मोदी ने की CCS की उच्च-स्तरीय बैठक की अध्यक्षता

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने रविवार को कैबिनेट कमेटी ऑन सिक्योरिटी की एक अहम बैठक की अध्यक्षता की, जिसमें पश्चिम एशिया में बढ़ते संघर्ष के मद्देनजर भारत की तैयारियों की समीक्षा की गई.

12:23:40 PM

वित्त मंत्री ने लोकसभा में कॉर्पोरेट कानून (संशोधन) विधेयक, 2026 किया पेश

12:02:19 PM

यह संकट की घड़ी है- JMM सांसद महुआ माझी

JMM सांसद महुआ माझी ने कहा, "यह संकट की घड़ी है और कहा जा रहा था कि युद्ध रुक जाएगा लेकिन ऐसा कुछ नजर नहीं आ रहा है। तृतीय विश्व युद्ध की आहट आ रही है... LPG और पेट्रोल की किल्लत है.

11:33:17 AM

पीएम मोदी राजनेता नहीं बल्कि राष्ट्रनेता हैं- दिनेश शर्मा

भाजपा सांसद दिनेश शर्मा ने कहा, "... आज ये(प्रधानमंत्री मोदी) भारत के राजनेता और राष्ट्रनेता नहीं बल्कि वैश्विक नेता के रूप में इन्होंने अपनी पहचान बनाई है."

11:11:18 AM

सभी को डिप्लोमेसी को मौका देने की जरूरत- मनीष तिवारी 

वेस्ट एशिया विवाद पर कांग्रेस सांसद मनीष तिवारी ने कहा, "... सभी को डिप्लोमेसी को मौका देने की जरूरत है."

11:03:09 AM

लोकसभा में कार्यवाही शुरू

11:02:20 AM

राज्यसभा में कार्यवाही शुरू

10:55:45 AM

आज लोकसभा और राज्यसभा में क्या होगा?

09:40:52 AM

निर्मला सीतारमण पेश करेंगी बिल

केंद्रीय वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण प्रस्ताव रखेंगी कि वित्तीय वर्ष 2026-2027 के लिए केंद्र सरकार के वित्तीय प्रस्तावों को लागू करने के लिए वित्त बिल, 2026 पर विचार किया जाए.

09:29:15 AM

वित्त विधेयक 2026-27 चर्चा और पारित होने के लिए तैयार

वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण लोकसभा में यह प्रस्ताव भी पेश करेंगी कि वित्त वर्ष 2026-27 के लिए केंद्र के वित्तीय प्रस्तावों को प्रभावी बनाने वाले विधेयक पर विचार किया जाए.

09:29:06 AM

सरकार आज लोकसभा में पेश करेगी कॉर्पोरेट कानून सुधार बिल

वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण आज लोकसभा में कॉर्पोरेट कानूनों में संशोधन के लिए एक बिल पेश करेंगी. प्रस्तावित कॉर्पोरेट कानून (संशोधन) बिल, 2026 में लिमिटेड लायबिलिटी पार्टनरशिप एक्ट, 2008 और कंपनी एक्ट, 2013 में बदलाव करने का प्रस्ताव है. बता दें कि केंद्रीय कैबिनेट ने 10 मार्च को इस बिल को मंजूरी दे दी थी.

09:28:55 AM

आज फिर शुरू होगी संसद

बुधवार को, राज्यसभा ने 20 राज्यों के 59 रिटायर हो रहे सदस्यों को विदाई दी. प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने भाषण दिया और लोकतंत्र के लिए उनके काम की तारीफ की. इसके बाद, संसद को आज, सोमवार, 23 मार्च तक के लिए स्थगित कर दिया गया.