Parliament Budget Session Live Updates: संसद ने जन विश्वास विधेयक 2026 पारित किया, 717 अपराधों को अपराध की श्रेणी से बाहर किया गया, जुर्माने की राशि 1 करोड़ रुपये तक सीमित की गई.

Parliament Budget Session Live Updates: आज लोकसभा में केंद्रीय सशस्त्र पुलिस बल (सामान्य प्रशासन) विधेयक, 2026 पर चर्चा की जाएगी. आज बजट सत्र का आखिरी दिन है. बता दें कि यह विधेयक इससे पहले राज्यासभा में पारित हो चुका है.

Pinterest
Sagar Bhardwaj

Parliament Budget Session Live Updates: आज लोकसभा में केंद्रीय सशस्त्र पुलिस बल (सामान्य प्रशासन) विधेयक, 2026 पर चर्चा की जाएगी. आज बजट सत्र का आखिरी दिन है. बता दें कि यह विधेयक इससे पहले राज्यासभा में पारित हो चुका है. अब निचले सदन में चर्चा के लिए आने की उम्मीद है. इस विधेयक के प्रावधानों और इसे पेश करने के समय को लेकर राजनीतिक बहस छिड़ी हुई है.

इस विधेयक को पेश करने के समय को लेकर भी आलोचना हो रही है. कांग्रेस सांसद मणिकम टैगोर ने आरोप लगाया है कि इसे ठीक उसी दिन पेश किया जा रहा है, जिस दिन विपक्ष के नेता राहुल गांधी असम में चुनाव प्रचार करने वाले हैं. सत्र के आखिरी दिन अन्य महत्वपूर्ण विधायी और संसदीय कार्यों पर भी चर्चा होने की उम्मीद है.

07:23:33 PM

संसद ने जन विश्वास विधेयक 2026 पारित किया

संसद ने गुरुवार को जन विश्वास (प्रावधान संशोधन) विधेयक, 2026 को मंजूरी दे दी, जो एक व्यापक कानून है जिसका उद्देश्य छोटे अपराधों को अपराध की श्रेणी से बाहर करना और व्यापारिक माहौल को बेहतर बनाने के लिए कई क्षेत्रों में अनुपालन को सुव्यवस्थित करना है।

05:18:04 PM

अमरावती को आंध्र प्रदेश की स्थायी राजधानी बनाने वाला विधेयक पारित

 राज्यसभा ने अमरावती को आंध्र प्रदेश की स्थायी राजधानी बनाने वाला विधेयक पारित किया.

03:52:35 PM

राज्य सभा में आंध्र प्रदेश पुनर्गठन (संशोधन) विधेयक 2026 पारित

राज्य सभा में आंध्र प्रदेश पुनर्गठन (संशोधन) विधेयक 2026 पारित किया गया.

02:13:34 PM

विपक्ष 30 साल तक पास नहीं कर सका यह अधिनियम, पीएम मोदी के नेतृत्व में 2 दिन में हुआ पारित- जेपी नड्डा

01:38:23 PM

राज्यसभा में 'आंध्र प्रदेश पुनर्गठन (संशोधन) विधेयक, 2026' हुआ पेश

गृह राज्य मंत्री नित्यानंद राय ने राज्यसभा में विचार और पारित करने के लिए 'आंध्र प्रदेश पुनर्गठन (संशोधन) विधेयक, 2026' पेश किया.

01:13:52 PM

केंद्रीय राज्य मंत्री ने दिए सवालों के जवाब

केंद्रीय राज्य मंत्री ने युवा विज्ञान कार्यक्रम (युविका) के संबंध में राज्यसभा में प्रश्नकाल के दौरान सदस्यों द्वारा पूछे गए सवालों के जवाब दिए.

12:05:02 PM

 विपक्ष के लोग अनावश्यक देश में अराजकता फैलाने का प्रयास कर रहे हैं- मनन कुमार

भाजपा सांसद मनन कुमार मिश्रा ने कहा, "प्रधानमंत्री जो कह रहे हैं उसी को प्राथमिकता देनी है. जब देश के प्रधानमंत्री कह रहे हैं कि कोई दिक्कत नहीं है, कोई संकट नहीं है तो ये विपक्ष के लोग अनावश्यक देश में अराजकता फैलाने का प्रयास कर रहे हैं."

12:03:29 PM

भाजपा राजनीतिक फायदा अर्जित करती है- प्रियंका चतुर्वेदी

शिवसेना(UBT) सांसद प्रियंका चतुर्वेदी ने CAPF रेगुलेशन बिल पर कहा, "जिस तरह से पूरे देश में धर्म व जाति के आधार पर भाजपा राजनीतिक फायदा अर्जित करती है, उसी तरह से हम देख पा रहे हैं कि हमारे सुरक्षा सेवाओं में भेदभाव करके कहीं न कहीं वे(भाजपा) राष्ट्रीय सुरक्षा को कमजोर कर रहे हैं."

12:01:55 PM

विपक्ष वाले बात का बतंगड़ बनाने की कोशिश कर रहे हैं- नरेश म्हस्के 

शिवसेना सांसद नरेश म्हस्के ने कहा, "सरकार कोशिश कर रही है... ईंधन से जुड़ी चीजों का सप्लाई हमारे देश में आ रहा है. विश्व में दिक्कत है जहां निर्माण होता है वहां भी दिक्कत है. विपक्ष वाले बात का बतंगड़ बनाने की कोशिश कर रहे हैं."

11:19:53 AM

लोकसभा में प्रश्नकाल शुरू

11:19:24 AM

राज्यसभा में शून्यकाल शुरू

11:12:22 AM

विश्व में जो लड़ाई चल रही है, उससे पूरे विश्व में संकट है- नरहरि हीरालाल अमीन

भाजपा सांसद नरहरि हीरालाल अमीन ने कहा, "विश्व में जो लड़ाई चल रही है, ईरान-इज़राईल और अमेरिका के बीच, उससे पूरे विश्व में संकट है... एकमात्र भारत देश ऐसा है जहां पीएम मोदी पहले जनता के बारे में सोचते हैं..."

11:10:59 AM

लोकसभा की कार्यवाही शुरू

11:10:40 AM

राज्यसभा की कार्यवाही शुरू

10:34:25 AM

लोकसभा में आज क्या होगा?

10:33:57 AM

राज्यसभा में आज क्या होगा?

10:33:19 AM

आज पेश होगा CAPF बिल

आज लोकसभा में केंद्रीय सशस्त्र पुलिस बल (सामान्य प्रशासन) विधेयक, 2026 को पेश किया जाएगा. इस पर गहन चर्चा और विपक्ष के हंगामे की भी उम्मीद जताई जा रही है.