Parliament Budget Session 2026 Highlights: भारत में 7.5% की वृद्धि दर हासिल करने की क्षमता, CEA वी अनंत नागेश्वरन
Parliament Budget Session 2026 Live Updates: संसद का बजट सत्र 2026 शुरू हो गया है, जो देश की राजनीति और अर्थव्यवस्था के लिए बेहद महत्वपूर्ण माना जा रहा है. इस सत्र में कई जरूरी विधेयकों पर चर्चा होगी और सरकार व विपक्ष के बीच तीखी बहस देखने को मिल सकती है.
Parliament Budget Session 2026 Live Updates: संसद का बजट सत्र 2026 शुरू हो गया है, जो देश की राजनीति और अर्थव्यवस्था के लिए बेहद महत्वपूर्ण माना जा रहा है. इस सत्र में कई जरूरी विधेयकों पर चर्चा होगी और सरकार व विपक्ष के बीच तीखी बहस देखने को मिल सकती है. 1 फरवरी को पेश होने वाला केंद्रीय बजट इस सत्र का सबसे अहम हिस्सा रहेगा. इसके साथ ही आज आर्थिक सर्वेक्षण 2026-27 भी संसद में पेश किया. प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने सुबह संसद परिसर में मीडिया से बात करी.
04:53:43 PM
शिक्षा केवल तकनीकी प्रशिक्षण तक सीमित नहीं है
मुख्य आर्थिक सलाहकार डॉ वी अनंत नागेश्वरन. ने कहा कि हम बुनियादी शिक्षा के साथ सॉफ्ट स्किल्स पर ध्यान दें. नर्सिंग, वृद्धों की देखभाल, खाना बनाना जैसे क्षेत्र ऐसे हैं जहां AI का असर नहीं होगा. हमें ऐसे कौशल को बढ़ावा देना चाहिए. प्रोफेशनल और वोकेशनल कोर्सेज को फैशनेबल बनाना होगा ताकि युवा इस ओर आकर्षित हों.
02:42:44 PM
बजट 2025 को लेकर अखिलेश क्या बोले
समाजवादी पार्टी अखिलेश यादव ने बजट सत्र 2025 पर कहा कि पीएम राष्ट्रपति को भाषण दे रहे हैं, जिसमें कहा गया है कि भारत में सबसे बड़ा मेट्रो नेटवर्क बन रहा है, लेकिन उत्तर प्रदेश के सीएम पीएम के निर्वाचन क्षेत्र में मेट्रो का निर्माण नहीं होने दे रहे हैं.
01:52:35 PM
आर्थिक सर्वेक्षण की बड़ी बातें
यहां जानें आर्थिक सर्वेक्षण की बड़ी बातें-
01:49:57 PM
राज्यसभा में भी आर्थिक सर्वेक्षण पेश
केंद्रीय वित्त मंत्री निर्मला सीतारमन ने लोकसभा के बाद राज्यसभा में आर्थिक सर्वेक्षण पेश किया.
01:22:21 PM
केंद्रीय वित्त मंत्री ने लोकसभा में पेश किया आर्थिक सर्वेक्षण
केंद्रीय वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण ने बजट सत्र के दौरान लोकसभा में आर्थिक सर्वेक्षण 2025-26 पेश किया.
12:17:01 PM
लोकसभा 1 फरवरी सुबह 11 बजे तक स्थगित
11:11:02 AM
लोकसभा में प्रश्नकाल शुरू
11:03:42 AM
राज्यसभा की कार्यवाही शुरू
11:03:14 AM
लोकसभा की कार्यवाही शुरू
10:57:33 AM
राष्ट्रपति मुर्मू का भाषण 140 करोड़ भारतीयों की आकांक्षाओं को दर्शाता है- पीएम मोदी
10:45:29 AM
यह सत्र अपने आप में बहुत महत्वपूर्ण सत्र है- पीएम मोदी
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने कहा, "... कल आदरणीय राष्ट्रपति जी ने कई मार्गदर्शन वाली बाते हम सभी के सामने रखी थी.
10:40:34 AM
संसद पहुंचे पीएम मोदी
10:39:57 AM
सत्र से पहले PM मोदी ने मीडिया को किया संबोधित
बजट सत्र से पहले मीडिया को संबोधित करते हुए PM मोदी ने राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू की तारीफ की.
10:15:42 AM
रविवार को पेश किया जाएगा बजट
केंद्रीय बजट 2026 रविवार को पेश किया जाएगा. यही कारण है कि यह संसदीय इतिहास में एक दुर्लभ अवसर बन जाएगा. ऐसा दूसरी बार हो रहा है जब केंद्रीय बजट रविवार को पेश किया जा रहा है. इससे पहले 28 फरवरी, 1999 को तत्कालीन वित्त मंत्री यशवंत सिन्हा ने बजट पेश किया था.
10:13:59 AM
वित्त मंत्री लगातार नौवां रिकॉर्ड बजट पेश करने के लिए तैयार
वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण लगातार अपना नौवां बजट पेश करने जा रही हैं, जो किसी भी वित्त मंत्री द्वारा सबसे ज्यादा है.
08:21:04 AM
सुबह 10 बजे मीडिया ब्रीफिंग करेंगे पीएम मोदी
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी आज सुबह 10 बजे संसद परिसर के हंस द्वार पर मीडिया को संबोधित करेंगे. इस दौरान वे संसद सत्र के प्रमुख एजेंडे और सरकार की प्राथमिकताओं को लेकर जानकारी दे सकते हैं. उनके बयान से यह संकेत मिलने की उम्मीद है कि सत्र के दौरान किन मुद्दों पर चर्चा होगी और सरकार किन योजनाओं पर खास ध्यान देगी.
08:18:09 AM
आज पेश होगा आर्थिक सर्वेक्षण 2026-27
आज संसद में बजट सत्र का दूसरा दिन है. आज ईकोनॉमिक सर्वे 2026-27 पेश होगा. 1 फरवरी को पेश होने वाले बजट से पहले यह एक अहम डॉक्यूमेंट है. इससे अर्थव्यवस्था की स्थिति का पता चलता है.