New Year Eve 2025 LIVE Updates:राष्ट्रपति मुर्मू ने देशवासियों को दीं नववर्ष की शुभकामनाएं

भारत समेत पूरी दुनिया नए साल का जश्न मनाने को तैयार है. कुछ ही समय में पूरे विश्व में नए साल का जश्न मनना शुरू हो जाएगा. आइए जानते हैं नए साल के स्वागत को लेकर कैसी हैं भारत में तैयारियां...

@SND_China
Sagar Bhardwaj

पूरी दुनिया में नए साल की तैयारियां तेज हो गई हैं. भारत भी नए साल का स्वागत करने के लिए पूरी तरह से तैयार है. कुछ ही समय में पूरे विश्व में नए साल का जश्न मनना शुरू हो जाएगा. नए साल पर लोग अपनी शारीरिक, मानसिक, आर्थिक और भावात्मक तरक्की के लिए प्रतिज्ञा करते हैं. इसके अलावा विश्वभरर में लोग कई तरह से नए साल का जश्न मनाते हैं. कुछ लोग अपनों के घर जाकर, कुछ एक दूसरे को उपहार देकर  और नए-नए पकवान और पार्टी के साथ नए साल का जश्न मनाते है. आइए जानते हैं नए साल के स्वागत को लेकर कैसी हैं भारत में तैयारियां...

11:25:51 PM

सिंगापुर में मना नए साल का जश्न

सिंगापुर में नववर्ष 2026 के जश्न के अवसर पर आतिशबाजी से जगमगा उठा आसमान, देखें वीडियो

 

11:03:35 PM

राष्ट्रपति ने दीं नए साल की शुभकामनाएं

राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू ने देश-विदेश के नागरिकों को नए साल के अवसर पर शुभकामानएं दी हैं. उन्होंने इस अवसर को ऊर्जा, सकारात्मक बदलाव और नई शुरुआत का प्रतीक बताया.

10:58:05 PM

गुलमर्ग में नव वर्ष की पूर्व संख्या पर पर्यटकों की उमड़ी भारी भीड़

नव वर्ष की पूर्व संख्या पर जम्मू कश्मीर के गुलमर्ग में पर्यटकों की भारी भीड़ देखने को मिल रही है.

09:49:07 PM

नए साल के अवसर पर बुर्ज खलीफा पर शानदार लाइट शो

नए साल की पूर्व संध्या पर दुबई का बुर्ज खलीफा एक शानदार लाइट शो और आतिशबाजी से जगमगा उठा


 

09:29:35 PM

मां वैष्णो देवी के दर्शन के लिए उमड़े श्रद्धालु

नए साल के अवसर पर वैष्मो देवी पर जबरदस्त भीड़ देखने को मिल रही है, देश विदेश से बड़ी संख्या में श्रद्धालु दर्शन के लिए पहुंचे हैं.

 

08:51:20 PM

मसूरी मॉल रोड पर उमड़ी भारी भीड़

नव वर्ष की पूर्व संध्या पर उत्तराखंड के मसूरी मॉल रोड पर भारी उमड़ पड़ी, देखें वीडियो

 

07:37:40 PM

सिडनी में मना नए साल का जश्न, देखें वीडियो

सिडनी ने नए साल का जबरदस्त तरीके से स्वागत किया. सोशल मीडिया पर इसका वीडियो वायरल हो रहा है.

 

06:49:46 PM

नव वर्ष की पूर्व संध्या पर हर की पौड़ी पर श्रद्धालुओं का सैलाब

नव वर्ष की पूर्व संध्या पर उत्तराखंड के हरिद्वार में हर की पौड़ी पर गंगा आरती में शामिल होने के लिए श्रद्धालुओं का सैलाब उमड़ पड़ा.

 

05:33:51 PM

ठाणे की उपवन झील पर उमड़ी भारी भीड़

नए साल के अवसर पर बनारस शैली की गंगा आरती देखने के लिए ठाणे की उपवन झील पर लोगों की भारी भीड़ देखने को मिली, देखे वीडियो...

 

05:08:54 PM

धार्मिक स्थलों पर उमड़े श्रद्धालु

नव वर्ष की पूर्व संध्या पर श्रद्धालु प्रार्थना करने के लिए देश भर के धार्मिक स्थलों पर उमड़ पड़े. 
 

04:41:14 PM

 न्यूजीलैंड ने ऑकलैंड में आतिशबाजी के साथ 2026 का स्वागत

 न्यूजीलैंड ने ऑकलैंड में आतिशबाजी के साथ 2026 का स्वागत किया गया है.

04:11:06 PM

पूरी दुनिया में नए साल की तैयारियां तेज

पूरी दुनिया में नए साल की तैयारियां तेज हो गई हैं. नए साल के जश्न के लिए लोग घरों से निकल रहे हैं. भारत में भी इसकी तैयारियां जोरों पर हैं.