menu-icon
India Daily

LIVE Himanta Biswa Sarma CM Oath Ceremony: असम में दूसरी बार CM बने हिमंत बिस्वा सरमा

Himanta Biswa Sarma CM Oath Ceremony: हिमंत बिस्वा सरमा लगातार दूसरी बार असम के मुख्यमंत्री बनने जा रहे हैं. NDA गठबंधन की राज्य में बड़ी जीत के बाद इन्हें विधायी दल का नेता चुना गया. यहां पर NDA तीसरी बार सत्ता में आ रही है. बता दें कि असम विधानसभा में 126 सीटों में से असम में NDA ने 102 सीटें जीतीं. इसमें से बीजेपी की सीटें 82 हैं. 

Shilpa Shrivastava
Himanta Biswa Sarma CM Oath Ceremony: असम में दूसरी बार CM बने हिमंत बिस्वा सरमा
Courtesy: Grok AI

Himanta Biswa Sarma CM Oath Ceremony: हिमंत बिस्वा सरमा लगातार दूसरी बार असम के मुख्यमंत्री बनने जा रहे हैं. NDA गठबंधन की राज्य में बड़ी जीत के बाद इन्हें विधायी दल का नेता चुना गया. यहां पर NDA तीसरी बार सत्ता में आ रही है. बता दें कि असम विधानसभा में 126 सीटों में से असम में NDA ने 102 सीटें जीतीं. इसमें से बीजेपी की सीटें 82 हैं. 

इस शपथ ग्रहण समारोह में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी, रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह, गृह मंत्री अमित शाह और वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण के शपथ ग्रहण समारोह में शामिल होने की उम्मीद है. इनके अलावा, 22 NDA-शासित राज्यों के मुख्यमंत्री, BJP के वरिष्ठ नेता, विदेशी राजदूत, उद्योगपति और धार्मिक नेता सहित कई अन्य महत्वपूर्ण लोग भी इस अवसर पर उपस्थित रहेंगे.

12:11:04 PM

जपा के अजंता नेओग ने ली शपथ

12:10:38 PM

डोलैंड पीपल्स फ्रंट के नेता चरण बोरो ने ली शपथ

12:10:18 PM

असम गण परिषद (AGP) के अध्यक्ष अतुल बोरा ने ली शपथ

12:09:52 PM

रामेश्वर तेली ने ली शपथ

11:58:02 AM

लगातार दूसरी बार असम के मुख्यमंत्री के रूप में ली शपथ

11:57:38 AM

हिमंत बिस्वा सरमा ने असम के मुख्यमंत्री पद की शपथ ग्रहण की

11:41:14 AM

डॉ. हिमंत बिस्वा सरमा वेटरनरी कॉलेज मैदान पहुंचे

11:34:34 AM

महाराष्ट्र के मुख्यमंत्री देवेन्द्र फडणवीस ने क्या कहा?

महाराष्ट्र के मुख्यमंत्री देवेन्द्र फडणवीस ने कहा, "आज बहुत खुशी का दिन है। असम में तीसरी बार भाजपा की सरकार बनी है। लोगों ने प्रधानमंत्री मोदी और हिमंत बिस्वा सरमा पर जो विश्वास दिखाया है."

11:33:55 AM

दिल्ली की मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता का क्या है कहना?

दिल्ली की मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता ने कहा, "हम सबके लिए बहुत सुखद दिन है। असम में तीसरी बार भाजपा सरकार प्रधानमंत्री के नेतृत्व में बन रही है."

11:30:37 AM

असम में लगातार तीसरी बार भाजपा सरकार- विष्णु देव साय

छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने कहा, "असम में लगातार तीसरी बार भाजपा सरकार बनी है. हिमंत बिस्वा सरमा दूसरी बार मुख्यमंत्री पद की शपथ लेने वाले हैं..."

11:29:30 AM

हिमंत बिस्वा सरमा के परिवार खानापारा स्थित वेटरनरी कॉलेज मैदान पहुंचे

11:24:49 AM

प्रधानमंत्री के नेतृत्व में NDA और BJP काफी प्रगति कर रहे हैं- प्रफुल्ल पटेल

हिमंत बिस्वा सरमा के नेतृत्व वाली असम सरकार के शपथ ग्रहण समारोह के अवसर पर NCP सांसद प्रफुल्ल पटेल ने कहा-

11:03:15 AM

शपथ ग्रहण समारोह के लिए पहुंचे अमित शाह 

केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह, असम की नई सरकार के शपथ ग्रहण समारोह से पहले, खानापारा स्थित वेटरनरी फील्ड पहुंचे.

10:46:24 AM

NDA सरकार के पक्ष में भारी मतदान- देवजीत सैकिया

असम: BCCI सचिव देवजीत सैकिया ने कहा, "... असम की जनता ने डॉ. हिमंत बिस्वा सरमा और NDA सरकार के पक्ष में भारी मतदान किया है..."

10:35:33 AM

असम में बीजेपी ने किया 5 लाख करोड़ निवेश का बड़ा वादा, घोषणापत्र में किए गए ये बड़े ऐलान

बीजेपी ने असम चुनाव 2026 के लिए घोषणापत्र जारी कर पांच लाख करोड़ निवेश, दो लाख नौकरियां, बाढ़ नियंत्रण, महिलाओं को ज्यादा आर्थिक सहायता और भूमि सुरक्षा जैसे बड़े वादे किए हैं. पूरी खबर पढ़ने के लिए क्लिक करें यहां

10:33:48 AM

हिमंत बिस्वा सरमा आज लेंगे शपथ, CM के साथ जानें किन 4 मंत्रियों का भी होगा शपथग्रहण?

असम में आज हिमंत बिस्वा सरमा मुख्यमंत्री पद की शपथ लेने वाले हैं. उनके साथ 4 मंत्री भी शपथ लेंगे. आइए जानते हैं कौन है ये मंत्री और किस पार्टी से है उनका लिंक. पूरी खबर पढ़ने के लिए क्लिक करें यहां

10:32:52 AM

CM बनते ही पूरे किए जाएंगे वादे! शपथ ग्रहण समारोह से पहले बोले हिमंत बिस्वा सरमा

आज दूसरी बार हिमंत बिस्वा सरमा असम के मुख्यमंत्री पद की शपथ लेने जा रहे हैं. इससे पहले उन्होंने कहा है कि सीएम बनने के बाद वो लोगों से किए गए वादों को पूरा करेंगे. पूरी खबर पढ़ने के लिए क्लिक करें यहां

10:31:53 AM

पीएम मोदी के नेतृत्व में भाजपा की बड़ी जीत- सुवेंदु अधिकारी

असम: पश्चिम बंगाल के मुख्यमंत्री सुवेंदु अधिकारी ने कहा, "असम की जनता को मैं बधाई देता हूं. बंगाल चुनाव में पीएम मोदी के नेतृत्व में भाजपा की बड़ी जीत हुई है..."

10:29:19 AM

उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ पहुंचे एयरपोर्ट

10:27:42 AM

पहले से बहुत अच्छा बहुमत है- पहले से बहुत अच्छा बहुमत है

पंजाब के राज्यपाल गुलाब चंद कटारिया ने असम की नव-निर्वाचित सरकार के शपथ ग्रहण समारोह पर कहा, "आज वे(हिमंत बिस्वा सरमा) मुख्यमंत्री पद की शपथ लेंगे. आज मैं यहां उपस्थित हूं... पहले से बहुत अच्छा बहुमत है."

10:18:03 AM

असम की जनता ने तीसरी बार किया विश्वास- नितिन गडकरी

केंद्रीय मंत्री नितिन गडकरी ने कहा, "असम की जनता ने तीसरी बार भाजपा पर जो विश्वास रखा है निश्चित रूप से हिमंत बिस्वा सरमा उस विश्वास को सार्थक करेंगे."

10:17:13 AM

सुवेंदु अधिकारी गुवाहाटी के लिए रवाना

पश्चिम बंगाल के मुख्यमंत्री सुवेंदु अधिकारी हिमंत बिस्वा सरमा के नेतृत्व वाली असम सरकार के शपथ ग्रहण समारोह में शामिल होने के लिए असम के गुवाहाटी के लिए रवाना हुए.

08:53:06 AM

भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष नितिन नवीन ने मां कामाख्या मंदिर में पूजा-अर्चना की.

08:52:24 AM

दिल्ली की मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता ने मां कामाख्या मंदिर में पूजा-अर्चना की.

08:24:04 AM

सर्जियो गोर पहुंचे गुवाहाटी

भारत में अमेरिकी राजदूत सर्जियो गोर हिमंत बिस्वा सरमा के नेतृत्व वाली असम सरकार के शपथ ग्रहण समारोह में शामिल होने के लिए गुवाहाटी पहुंचे.

07:06:33 AM

कहां होगा शपथ ग्रहण समारोह: 

शपथ ग्रहण समारोह खानापारा स्थित वेटरनरी कॉलेज मैदान में होगा. यहां हजारों पार्टी कार्यकर्ताओं, राजनीतिक नेताओं, गणमान्य व्यक्तियों और नागरिकों के लिए अलग-अलग बैठने की जगहें, सुरक्षा व्यवस्था, बड़ी LED स्क्रीन और सांस्कृतिक मंच तैयार किए गए हैं.

07:06:23 AM

राज्यपाल लक्ष्मण प्रसाद आचार्य दिलाएंगे शपथ

असम के राज्यपाल लक्ष्मण प्रसाद आचार्य, हिमंत बिस्वा सरमा और चुने हुए मंत्रियों को पद और गोपनीयता की शपथ दिलाएंगे. 

07:06:15 AM

इस कार्यक्रम में कौन-कौन शामिल होंगे?

इस शपथ ग्रहण समारोह में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी, रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह, गृह मंत्री अमित शाह और वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण के शपथ ग्रहण समारोह में शामिल होने की उम्मीद है. 

07:06:05 AM

असम में NDA को मिला जनादेश

NDA गठबंधन ने असम विधानसभा में 126 सीटों में से असम में NDA ने 102 सीटें जीतीं. इसमें से बीजेपी की सीटें 82 हैं.