menu-icon
India Daily

हाथ से भोजन करना क्यों होता है जरूरी? जानें वैज्ञानिक कारण और फायदे

हाथ से भोजन करने से कई सारे फायदे मिलते हैं. इन फायदों से बहुत से लोग अनजान होंगे. आज हम आपको बताएंगे कि आखिर हाथ से खाने खाने के से कौन-कौन से फायदे मिलते हैं और इसके पीछे का वैज्ञानिक कारण भी जानेंगे.

Gyanendra Tiwari
हाथ से भोजन करना क्यों होता है जरूरी? जानें वैज्ञानिक कारण और फायदे

हाइलाइट्स

  • हाथ से भोजन करने से मिलते हैं गजब के फायदे.
  • जानें क्यों करना चाहिए हाथ से भोजन?

भले ही आज के मॉर्डन जमाने में लोग चम्मच से खाना खाते हैं लेकिन हमारे भारत में हाथ से खाने की परंपरा सदियों से चलती आ रही है. प्राचीन काल से ही हम भारतीयों से हाथ से भोजन करते आ रहे हैं. हाथ से भोजन करने से कई सारे फायदे मिलते हैं. इन फायदों से बहुत से लोग अनजान होंगे. आज हम आपको बताएंगे कि आखिर हाथ से खाने खाने के से कौन-कौन से फायदे मिलते हैं और इसके पीछे का वैज्ञानिक कारण भी जानेंगे.


क्यों करना चाहिए हाथ से भोजन?

हाथ से भोजन करने के पीछे अगर हम वैज्ञानिक कारणों की बात करें तो जब हम हाथ से खाना खाते हैं तो हमारी पांचों उंगलियां एक साथ मुंह में जाती है. जब हमारी पांचों उंगलियां एक साथ मुंह के अंदर जाती हैं तो हमारे शरीर के कुछ अंग अच्छे से काम कर पाते हैं. उंगलियों के निर्धारित प्वाइंट्स होते हैं जो हमारे शरीर के अलग-अलग हिस्सों पर प्रभाव डालती हैं. प्रत्येक उंगलियों का अपना आध्यात्मिक महत्व है. आयुर्वेद की मानें तो अंगूठे की उंगली का संबंध अग्नि से जुड़ती है. तर्जनी अंगुली वायु  से जुड़ती है.मध्यमा अंगुली आकाश से जुड़ती है. अनामिका उंगली पृथ्वी से जुड़ती है. छोटी उंगली जल से जुड़ती है.


पाचन क्रिया होती है मजबूत

हाथों से भोजन करने से हमारी पाचन क्रिया मजबूत होती है दरअसल, हमारे उंगलियों और हथेली में नॉर्मल फ्लोरा नाम के कुछ बैक्टीरिया पाएं जाते हैं जो हमें कई प्रकार की बीमारियों से बचाने में मदद करते हैं. आयुर्वेद की मानें तो जब हम उंगलियों को अपने मुंह में योग मुद्रा में डालते हैं तो यह हमारे शरीर को अधिक शक्ति प्रदान करती है.

बढ़ता है ब्लड सर्कुलेशन

ठंड के मौसम में ब्लड सर्कुलेशन बहुत धीमा हो जाता है. हाथ से खाना खाने पर ब्लड सर्कुलेशन बढ़ता है. हाथ से भोजन करने से मांसपेशियों की एक्सरसाइज हो जाती है जो हमारे ब्लड सर्कुलेशन को बढ़ाने में मदद करती हैं.

भोजन के तापमान को कर पाते हैं महसूस

जब हम हाथ से खाना खाते हैं तो हमारी उंगलियों के सभी प्वाइंट्स खाने के तापमान को महसूस करके दिमाग को संकेत भेजते हैं. इससे हमारा दिमाग खुद को वैसा तैयार कर पाता कि हम क्या खाने वाले हैं. आयुर्वेद की मानें तो खाने हाथ से खाना खाने पर हमारा शरीर जरूरी एंजाइम और पाचक रस को प्रोड्यूस करता है.