menu-icon
India Daily

सर्दियों में क्यों बढ़ जाता है शरीर का वजन? जानें कारण

Weight increase in winter: सर्दियों के मौसम में हमारे रहन सहन में बदलाव आ जाता. इन बदलाव के चलते हमारा वजन बढ़ जाता है. वजन बढ़ने के कई कारण हो सकते हैं.

Gyanendra Tiwari
सर्दियों में क्यों बढ़ जाता है शरीर का वजन? जानें कारण

Weight increase in winter : ठंड के मौसम सर्दी से बचने के लिए बहुत ही सावधानी बरतनी पड़ती है. इस मौसम में खुद को गर्म रखने के लिए गर्म तासीर वाली चीजों का सेवन और गर्म कपड़ों का सहारा लेना होता है. सर्दियों के मौसम में खाने पीने का अपना अलग ही मजा होता है. आपको इस मौसम में बाजार में तरह तरह की चीजें खाने को मिल सकती हैं.


सर्दियों में लोग गर्म चीजें अधिक खाना पसंद करते हैं.. सुबह के नाश्ते में पराठे से बहुत से लोगों की शुरुआत होती है. गोभी पराठे, आलू पराठे, मेथी पराठे, पालक पराठे आदि कई प्रकार के पराठा बनाकार लोग खाना पसंद करते हैं. इसके अलावा इस मौसम में गाजर का हलवा भी बहुत पसंद किया जाता है. सर्दियों में हम खुद को खाने पीने से नहीं रोक पाते, जिसका असर हमें अपने वजन में देखने को मिलता है. सर्दियों में बहुत से लोगों का वजन बढ़ जाता है. सिर्फ खान पीन ही नहीं वजन बढ़ने के कई कारण हो सकते हैं, आइए जानते हैं.


नहीं हो पाती कोई शारीरिक गतिविधी
 


 सर्दियों के मौसम में बहुत कम लोग ही कोई शारीरिक गतिविधी कर पाते हैं. अधिकतर समय हम घर में ही रहते फिर भी एक्सरसाइज नहीं कर पाते, जिस कारण हमारा वजन बढ़ जाता है. हम खुद को ठंड से बचाने के लिए बिस्तर के अंदर रहते हैं या फिर अलाव सेंकते रहते हैं. टहलने से भी बचते हैं. इन्हीं सब कारणों की वजह से हमारा वजन बढ़ जाता है.


अधिक कैलोरी वाली चीजों का सेवन

 

सर्दियों में हम अधिक कैलोरी वाली चीजों का सेवन करते हैं. हम खुद को अधिक कैलोरी वाले खाने से रोक नहीं पाते. गाजर के हलवे से लेकर आलू गोभी के पराठे तक, है एक चीज खाना पसंद करते हैं. इस मौसम में खान-पीन पूरी तरह से बदल जाता है, हम गर्म और पौष्टिक भोजन अधिक खाते हैं. ऐसे भोजन में कैलोरी की मात्रा अधिक पाई जाती है, जिस कारण से ठंड में हमारा वजन बढ़ जाता है. ठंड के मौसम में हमारी चयापचय (मेटाबॉलिज्म) क्रिया धीमी हो जाती है. इस कारण भी हमारा वजन बढ़ जाता है.

Disclaimer: इस लेख में बताई गई जानकारी सामान्य मान्यताओं पर आधारित है. theindiadaily.com किसी भी जानकारी के सही और गलत होने की पुष्टि नहीं करता है.