टेडी डे को कैसे बनाएं खास? वैलेंटाइन वीक का सबसे क्यूट दिन पर क्या करें?
वैलेंटाइन वीक के चौथे दिन टेडी डे मनाया जाता है. लेकिन ऐसा क्यों इसके पीछे के कारण को जानने के लिए आप इस आर्टिकल को जरूर पढ़े और यहां इस दिन को खास बनाने का तरीका भी बताया गया है.
वैलेंटाइन वीक का आज चौथा दिन यानी टेडी डे है. 7 फरवरी से शुरू हुआ वैलेंटाइन वीक 14 फरवरी को खत्म होगा, इस दौरान हर दिन एक अलग थीम होता है. जिसमें आप अपने पसंदीदा इंसान को खुश करने के लिए अलग-अलग तरीका अपनाते हैं और उन्हें एहसास दिलाने की कोशिश करते हैं कि वो आपके लिए जरूरी है.
टेडी एक ऐसा शॉफ्ट टॉय है, जो अक्सर स्माइल करता नजर आता है. इस दिन आप अपने पसंदीदा इंसान को इसे देकर उन्हें यह कहना चाहते हैं कि आप भी उस टेडी की तरह हंसते रहें. वैलेंटाइन वीक में टेडी के लिए एक खास दिन इसलिए भी बन गया क्योंकि टेडी बहुत ही क्यूट और शॉफ्ट होता है, जो अमूमन सभी को पसंद आता है.
क्यों मनाया जाता है टेडी डे?
आप अपने वैलेंटाइन डे के इस दिन को कई तरीके से खास और यादगार बना सकते हैं. सबसे पहले अपने और अपने पार्टनर के इस दिन को खास बनाने के लिए एक प्यारा सा टेडी बियर चुनें जो आपके पार्टनर की विशेषताओं या व्यवहार से मेल खाता हो. टेडी लेते वक्त इस बात का ध्यान रखें कि आपके पार्टनर को कैसे टेडी पसंद है. बहुत ज्यादा शॉफ्ट या हल्का शॉफ्ट, बहुत बड़ा टेडी या छोटा प्यारा टेडी और उसके रंग का भी ध्यान रखें.
साथ में एक छोटा नोट भी तैयार करें, जिसमें आपकी दिल की बातें लिखी हो यह तरीका आपके दिन को और भी ज्यादा खास बनाएगा. इस दिन को और भी ज्यादा खास बनाने के लिए अपने पार्टनर के साथ फिल्म देखें या फिर कोई आउटडोर गेम भी खेल सकते हैं. कुछ ऐसी एक्टिविटी करें, जो आप दोनों को और भी ज्यादा करीब लाए.
पार्टनर से दूर रहने पर कैसे मनाएं टेडी डे?
वहीं अगर आपकी पार्टनर आपसे दूर रहते हैं तो एक प्यारा से टेडी के साथ एक पर्सनल मैसेज के साथ कार्ड जरूर भेजें. कार्ड में वे सब लिखें जो आप उनसे कहना चाहते हैं. इसके अलावा आप अपने पार्टनर के लिए थोड़ा समय निकाल कर अपनी दिल की बातें फोन कॉल या वीडियो कॉल पर कर सकते हैं.
इस दिन को यादगार बनाने के लिए फोन पर रहते हुए बैकग्राउंड म्यूजिक बजाएं, जो आपकी पार्टनर को पसंद हो. आप चाहें तो ऑनलाइन गेम खेल सकते हैं, कुल मिलाकर अपने पार्टनर के लिए समय निकालने की कोशिश करें. वहीं अगर आप सिंगल हो तो आप छोटे-छोटे टेडी लेकर उन छोटे-छोटे बच्चों या बुजुर्गों के पास जा सकते हो जो अनाथालयों या शेल्टर होम में रहते हों. उनके चेहरे की चमक आपके दिल को ठंडक देगी और आज का आपका दिन और भी ज्यादा खास बनेगा.