T20 World Cup 2026

दिल्ली-मुंबई नहीं, इस शहर के कपल हैं 'दगाबाज', करते हैं एक्स्ट्रा मैरिटल अफेयर

हाल ही में कोल्डप्ले के कॉन्सर्ट का एक वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हुआ, जिसमें मशहूर टेक कंपनी एस्ट्रोनॉमर के म CEO और HR हेड के अफेयर की चर्चा हो रही है. इस वीडियो ने एक बार फिर से एक्सट्रा मैरिटल अफेयर के बढ़ते मामले को लेकर बहस शुरू कर दी है.

Pinterest
Princy Sharma

Extramarital Affair: हाल ही में कोल्डप्ले के कॉन्सर्ट का एक वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हुआ, जिसमें मशहूर टेक कंपनी एस्ट्रोनॉमर के म CEO और HR हेड के अफेयर की चर्चा हो रही है. इस वीडियो ने एक बार फिर से एक्सट्रा मैरिटल अफेयर के बढ़ते मामले को लेकर बहस शुरू कर दी है.

आधिकारिक रिपोर्ट के मुताबिक, मैरिज डेटिंग प्लेटफॉर्म एशले मैडिसन ने 2025 के जून महीने में नए यूजर के आधार पर एक आंकड़ा जारी किया है, जिसमें यह सामने आया कि तमिलनाडु का कांचीपुरम, जो पिछले साल 17वें स्थान पर था, अब एक्सट्रा मैरिटल अफेयर के मामले में सबसे आगे है.इसने दिल्ली और मुंबई जैसे बड़े शहरों को भी पीछे छोड़ दिया है.

दिल्ली-NCR के नौ जिले के नाम शामिल

दिल्ली-एनसीआर के नौ जिले इस लिस्ट में शामिल हैं, जिसमें सेंट्रल दिल्ली, साउथ वेस्ट दिल्ली, ईस्ट दिल्ली, और नोएडा जैसे शहर शामिल हैं.दिलचस्प बात यह है कि इस रिपोर्ट में भारत में बेवफाई की दर भी सबसे ज्यादा पाई गई है, खासकर भारत और ब्राजील में, जहां 53% लोग मानते हैं कि उनका अफेयर रहा है.आइए जानते हैं टॉप-20 शहरों की लिस्ट, जिनमें कांचीपुरम सबसे ऊपर है:

  • कांचीपुरम
  • सेंट्रल दिल्ली
  • गुरुग्राम
  • गौतमबुद्धनगर
  • दक्षिण पश्चिम दिल्ली
  • देहरादून
  • पूर्वी दिल्ली
  • पुणे
  • बेंगलुरु
  • दक्षिणी दिल्ली
  • चंडीगढ़
  • लखनऊ
  • कोलकाता
  • पश्चिमी दिल्ली
  • कामरूप
  • उत्तर पश्चिम दिल्ली
  • रायगढ़
  • हैदराबाद
  • गाजियाबाद
  • जयपुर

इस रिपोर्ट ने भारतीय समाज में एक्सट्रा मैरिटल अफेयर की बढ़ती संख्या को लेकर एक नई बहस छेड़ दी है.