तरबूज खरीदते वक्त 5 सेकंड में जान लें मीठा है या खोखला, बाजार में न हो जाए नुकसान

गर्मी में तरबूज खाने का मजा ही कुछ और है, लेकिन कई बार काटने के बाद निराशा हाथ लगती है. बाजार में तरबूज चुनते समय सिर्फ 5 सेकंड में पता लग सकता है कि अंदर से कितना मीठा और रसदार है.

Pinterest
Reepu Kumari

नई दिल्ली: गर्मियों का मौसम आते ही तरबूज की मांग बढ़ जाती है. लेकिन दुकान पर खड़े होकर अक्सर यही कन्फ्यूजन होता है कि कौन सा तरबूज अंदर से लाल-मीठा और रस से भरा होगा. अच्छी खबर यह है कि बिना काटे ही आप 5 सेकंड में सही तरबूज चुन सकते हैं. कुछ खास ट्रिक्स अपनाकर आप हमेशा परफेक्ट तरबूज घर ले जा सकते हैं.ये तरीके किसान और फल विशेषज्ञों के बताए पुराने-नए संकेतों पर आधारित हैं जो वाकई काम करते हैं.

पीला धब्बा (फील्ड स्पॉट) चेक करें

तरबूज को पलटकर नीचे वाला भाग देखें जहां यह जमीन पर पड़ा था. अगर वहां गहरा पीला या क्रीमी ऑरेंज रंग का धब्बा हो तो समझ लें यह अच्छे से पका और मीठा है. सफेद या हल्का पीला धब्बा मतलब तरबूज अभी कच्चा है. यह सबसे भरोसेमंद संकेत माना जाता है. 

वजन उठाकर महसूस करें

एक ही साइज के दो तरबूज उठाकर तुलना करें. जो भारी लगे, वही चुनें. भारी तरबूज में पानी और मिठास ज्यादा होती है. हल्का तरबूज अक्सर सूखा या कम मीठा निकलता है. यह तरीका बाजार में सबसे तेज काम आता है.

थपथपाकर आवाज सुनें

तरबूज को हल्के से मुक्के या उंगलियों से थपथपाएं. अगर गहरी और खोखली आवाज आए तो यह पका और मीठा है. अगर ठोस या सपाट आवाज आए तो बचें. सही आवाज वाला तरबूज अंदर से रसदार और स्वादिष्ट होता है.

छिलके की चमक और धारियां देखें

चमकदार हरा छिलका मत चुनें. अच्छा तरबूज थोड़ा सुस्त-मटमैला दिखता है. अगर छिलके पर भूरी जालीदार निशान (सुगर स्पॉट्स) दिखें तो यह मीठे होने का अच्छा संकेत है. चमकदार तरबूज अक्सर कच्चा रह जाता है. 

तना (स्टेम) का हाल देख लें

तरबूज का तने से भी आप इसका पता लगा सकते हैं. तना सूखा, भूरा और सिकुड़ा हुआ होना चाहिए. हरा या ताजा तना मतलब तरबूज जल्दी तोड़ा गया है और पूरी तरह पका नहीं. सूखा तना मीठे और रस भरे तरबूज की गारंटी देता है.

Disclaimer: यहां दी गई सभी जानकारी सामान्य मान्यताओं और जानकारियों पर आधारित है.  theindiadaily.com  इन जानकारियों की पुष्टि नहीं करता है. किसी भी जानकारी को अमल में लाने से पहले संबंधित विशेषज्ञ से सलाह ले लें.