T20 World Cup 2026

Delhi के इन जगहों से करें शॉपिंग, कम दामों में आपको मिलेगी डिजाइनर कुर्ती और ट्रेंडी कपड़े

Delhi: आज हम आपको दिल्ली के कुछ मार्केट के बारे में बताएंगे जहां से आप कुर्ती या फिर कुछ भी इंडियन खरीद सकते हैं. यहां फैशनेबल कपड़ों के साथ आपको किफायती दाम भी मिलेगा.

Priya Singh

नई दिल्ली: देश की राजधानी दिल्ली कई चीजों को लेकर फेमस है. अच्छा खाना हो, या फिर घूमना या फिर शॉपिंग करना, दिल्ली से अच्छी जगह आपको कहीं नहीं मिलेगी. यहां से आप सस्तें दामों के साथ अच्छा और ट्रेंडी कपड़े खरीद सकते हैं. काफी कम दामों में आप फैशन को फॉलो कर सकते हैं. सिर्फ कपड़े नहीं बल्कि जूलरी भी आपको काफी सस्ती मिल जाएगी. ऐसे में आज हम आपको दिल्ली के कुछ मार्केट के बारे में बताएंगे जहां से आप कुर्ती या फिर कुछ भी इंडियन खरीद सकते हैं. यहां फैशनेबल कपड़ों के साथ आपको किफायती दाम भी मिलेगा.

दिल्ली के इन जगहों पर करें शॉपिंग

जनपथ मार्केट

दिल्ली के बाजारों में जनपथ मार्केट काफी फेमस है. अगर आप ट्रेडिशनल लेने का विचार बना रहे हैं तो यह आपके लिए अच्छा ऑप्शन हैं. यहां आपको कुर्ती, टॉप्स, सेट्स हर चीज मिल जाएगी. अगल आप अच्छे से मोल-भाव कर सकते हैं तो आपको यहां काफी अच्छे दामों में सही और सस्ता कपड़ा मिल जाएगा. 

सरोजनी नगर मार्केट

सरोजनी नगर मार्केट तो काफी मशहूर है, दिल्ली की सबसे किफायती मार्केट में इसकी गिनती होती है. यहां से आप काफी सस्ते दाम में कुर्ती, उसकी मैचिंग के जूलरी, ठंड के लिए ट्रेंडी जैकेट्स, फुटवेअर, जींस, टॉप्स खरीद सकते हैं. हालांकि, आपको बता दें कि सोमवार को सरोजनी बंद रहता है.

लक्ष्मी नगर मार्केट

पूर्वी दिल्ली में स्थित लक्ष्मी नगर मार्केट भी आप जानते होंगे. यहां नोएडा, ग्रेटर नोएडा, फरीदाबाद और गुरुग्राम से भी लोग अक्सर शॉपिंग करने आते हैं. इस मार्केट में कुर्ती, सूट के अलावा, प्लाजो सूट मिल सकता है.यह मार्केट भी सोमवार को बंद रहता है.

लाजपत नगर मार्केट

लाजपत नगर मार्केट दिल्लीवासियों की सबसे फेवरेट जगह है. यहां आपको सस्ते के साथ अच्छे कपड़े मिल जाएंगे. मेट्रो स्टेशन के पास मौजूद इस मार्केट में कुर्ती के साथ ही बेहतरीन एक्सेसरीज, लेटेस्ट ड्रेसेस, भी खरीदे जा सकते हैं.

करोल बाग मार्केट

करोल बाग मार्केट के बारे में तो आप सबने सुना होगा यह दिल्ली का हब है. यहां आपको वॉरड्रोब अपडेट से जुड़ी सारी चीजें काफी कम सही रेट में मिल जाती है. अगर आपके घर में शादी है तो यहां से शॉपिंग करना सबसे बेस्ट ऑप्शन है.