menu-icon
India Daily

3 ऐसे फूड जो चुपके से आपके दिमाग को कर रहे छोटा! फ्लोरिडा के न्यूरोसाइंटिस्ट ने बताई वजह

फ्लोरिडा के न्यूरोसाइंटिस्ट रॉबर्ट लव ने चेतावनी दी है कि कुछ आम खाद्य पदार्थ धीरे-धीरे दिमाग को नुकसान पहुंचाते हैं. इनमें रिफाइंड शुगर, अल्कोहल और प्रोसेस्ड सीड ऑयल शामिल हैं, जो ब्रेन सेल्स को कमजोर करते हैं.

Kuldeep Sharma
Edited By: Kuldeep Sharma
3 ऐसे फूड जो चुपके से आपके दिमाग को कर रहे छोटा! फ्लोरिडा के न्यूरोसाइंटिस्ट ने बताई वजह
Courtesy: canva

साथ ही आप जो खाते हैं, उसका असर सिर्फ शरीर पर ही नहीं बल्कि दिमाग पर भी गहराई से पड़ता है. हाल ही में फ्लोरिडा के न्यूरोसाइंटिस्ट रॉबर्ट लव ने ऐसे तीन खाद्य पदार्थों का खुलासा किया है, जो धीरे-धीरे हमारे मस्तिष्क को नुकसान पहुंचाते हैं.

साथ ही समय के साथ उसकी कार्यक्षमता घटा सकते हैं. अल्जाइमर की रोकथाम पर काम करने वाले लव का कहना है कि ये चीजें न सिर्फ मेमोरी कमजोर करती हैं, बल्कि नींद और ध्यान केंद्रित करने की क्षमता पर भी बुरा असर डालती हैं.

सीड ऑयल से बढ़ती है सूजन

रॉबर्ट लव के अनुसार, मूंगफली का तेल, कैनोला ऑयल और अन्य रिफाइंड या प्रोसेस्ड वेजिटेबल ऑयल दिमाग के लिए बेहद हानिकारक हैं. वे बताते हैं कि ये तेल अत्यधिक प्रोसेस किए जाते हैं, जिससे शरीर में सूजन (inflammation) बढ़ती है और यही सूजन दिमाग के लिए सबसे बड़ा खतरा है. यह अल्जाइमर जैसी बीमारियों का एक मुख्य कारण मानी जाती है. उन्होंने लोगों को चेतावनी दी कि अल्ट्रा-प्रोसेस्ड फूड से बचें, क्योंकि इनमें ये ऑयल बड़ी मात्रा में मौजूद होते हैं.

रिफाइंड शुगर से बिगड़ता है इंसुलिन और मेमोरी सिस्टम

लव का कहना है कि शरीर प्राकृतिक रूप से इतनी अधिक मात्रा में रिफाइंड शुगर को पचाने के लिए बना ही नहीं है. वे बताते हैं कि फलों में मिलने वाली प्राकृतिक शुगर दिमाग के लिए फायदेमंद होती है, लेकिन जब हम रिफाइंड शुगर का सेवन करते हैं तो यह इंसुलिन और ब्लड ग्लूकोज को तेजी से बढ़ा देती है. यही प्रक्रिया शरीर में सूजन उत्पन्न करती है, जो अंततः दिमाग की कोशिकाओं को नुकसान पहुंचाती है और मेमोरी को कमजोर करती है.

अल्कोहल से घटती याददाश्त और नींद की गुणवत्ता

न्यूरोसाइंटिस्ट के मुताबिक, शराब न केवल दिमाग को नुकसान पहुंचाती है बल्कि याददाश्त को भी प्रभावित करती है. अमेरिका में 21 साल से ऊपर के लगभग 50 प्रतिशत लोग नियमित रूप से अल्कोहल का सेवन करते हैं. रॉबर्ट लव बताते हैं कि यह न केवल नींद की गुणवत्ता को घटाता है, बल्कि 'गट बैक्टीरिया' यानी आंत के अच्छे जीवाणुओं को भी नुकसान पहुंचाता है. चूंकि 'गट हेल्थ' और 'ब्रेन हेल्थ' आपस में जुड़ी होती हैं, इसलिए इसका असर सीधा दिमाग पर पड़ता है.

पोषण और दिमाग का गहरा रिश्ता

लव कहते हैं कि शरीर और मन एक-दूसरे से गहराई से जुड़े हुए हैं. अगर शरीर का कोई सिस्टम असंतुलित या सूजनग्रस्त होता है, तो उसका असर दिमाग पर भी होता है। इसलिए संतुलित आहार, नियमित नींद और प्राकृतिक फूड्स का सेवन मस्तिष्क के स्वास्थ्य के लिए जरूरी है। वे सलाह देते हैं कि रिफाइंड या प्रोसेस्ड फूड की जगह ताजे फल, सब्जियां और हेल्दी फैट्स को आहार में शामिल करना चाहिए।

सलाह कब और कैसे मानें?

यह जानकारी केवल जागरूकता के उद्देश्य से दी गई है. रॉबर्ट लव ने यह बात सोशल मीडिया पर शेयर किए गए एक वीडियो में कही थी. यह किसी मेडिकल सलाह का विकल्प नहीं है. अपने स्वास्थ्य या डाइट में किसी बदलाव से पहले डॉक्टर या विशेषज्ञ की सलाह जरूर लें.