नई दिल्ली: सरकारी नौकरी का इंतजार कर रहे लाखों उम्मीदवारों के लिए बड़ी खबर सामने आई है. कर्मचारी चयन आयोग (SSC) ने आखिरकार एसएससी सीजीएल 2025 परीक्षा का अंतिम परिणाम जारी कर दिया है. लंबे समय से रिजल्ट का इंतजार कर रहे अभ्यर्थी अब आयोग की आधिकारिक वेबसाइट पर जाकर अपना चयन स्टेटस देख सकते हैं. इस भर्ती प्रक्रिया के जरिए केंद्र सरकार के विभिन्न मंत्रालयों और विभागों में हजारों पदों पर नियुक्तियां की जाएंगी, जिससे सफल उम्मीदवारों के करियर को नई दिशा मिलेगी.
आयोग द्वारा जारी अधिसूचना के अनुसार, ग्रुप ‘बी’ और ग्रुप ‘सी’ के कुल 15,118 पदों के लिए उम्मीदवारों का अस्थायी चयन किया गया है. चयनित अभ्यर्थियों की सूची पीडीएफ फॉर्मेट में जारी की गई है, जिसमें रोल नंबर के आधार पर उम्मीदवार अपनी स्थिति जांच सकते हैं. इसके साथ ही आयोग ने श्रेणीवार रिक्तियों और चयनित उम्मीदवारों का पूरा विवरण भी सार्वजनिक किया है.
एसएससी ने विभिन्न आरक्षण श्रेणियों के अनुसार उम्मीदवारों की सिफारिश की है. जारी आंकड़ों के मुताबिक अनारक्षित वर्ग में सबसे ज्यादा उम्मीदवारों का चयन हुआ है. वहीं अन्य पिछड़ा वर्ग, अनुसूचित जाति, अनुसूचित जनजाति और आर्थिक रूप से कमजोर वर्ग के अभ्यर्थियों को भी बड़ी संख्या में मौका मिला है.
इन सभी श्रेणियों को मिलाकर कुल 15,118 अभ्यर्थियों को नियुक्ति के लिए अनुशंसित किया गया है.
उम्मीदवार कुछ आसान स्टेप्स को फॉलो करके अपना रिजल्ट देख सकते हैं.
फाइनल रिजल्ट जारी होने के बाद अब अगला चरण डॉक्युमेंटेशन और नियुक्ति प्रक्रिया का होगा. आयोग जल्द ही संबंधित विभागों के माध्यम से जॉइनिंग और अन्य औपचारिकताओं से जुड़ी जानकारी जारी करेगा. इसलिए चयनित उम्मीदवारों को सलाह दी गई है कि वे समय-समय पर SSC की आधिकारिक वेबसाइट पर नजर बनाए रखें, ताकि किसी भी महत्वपूर्ण अपडेट को मिस न करें.