Bihar BEd CET Result 2025: बिहार बीएड सीईटी रिजल्ट जारी, चौथे राउंड की मेरिट लिस्ट को कैसे करें डाउनलोड
मेरिट लिस्ट जारी होने के बाद चयनित उम्मीदवारों को अब तय समय सीमा के भीतर काउंसलिंग प्रक्रिया पूरी करनी होगी. इस दौरान उन्हें निर्धारित कॉलेज में प्रवेश के लिए जरूरी औपचारिकताएं पूरी करनी होंगी.
Bihar BEd CET Result 2025: बिहार बी.एड. कॉमन एंट्रेंस टेस्ट (CET-B.Ed.) 2025 टेस्ट अगर आपने दिया था तो यह आपके लिए अच्छी खबर है. ललित नारायण मिथिला विश्वविद्यालय (LNMU) ने बिहार बी.एड. कॉमन एंट्रेंस टेस्ट (CET-B.Ed.) 2025 की चौथे राउंड की मेरिट लिस्ट को जारी कर दी है. लंबे समय से इसका इंतजार कर रहे उम्मीदवार अब आधिकारिक वेबसाइट पर जाकर अपना परिणाम देख सकते हैं. विश्वविद्यालय ने मेरिट लिस्ट को पीडीएफ फॉर्मेट में जारी किया है, जिसे उम्मीदवार आसानी से डाउनलोड कर सकते हैं.
इस चौथे राउंड की मेरिट लिस्ट में उन छात्रों के नाम शामिल हैं जिन्होंने काउंसलिंग के लिए आवेदन किया था. उम्मीदवार अपने लॉगिन क्रेडेंशियल्स का उपयोग करके पोर्टल पर लॉगिन कर परिणाम देख सकते हैं. इस सूची के आधार पर आगे कॉलेज आवंटन की प्रक्रिया पूरी होगी.
चौथे राउंड का परिणाम कैसे देखें
- सबसे पहले आपको आधिकारिक वेबसाइट biharcetbed-lnmu.in पर जाना होगा.
- अगले चरण में वेबसाइट के होमपेज पर बिहार बी.एड सीईटी रिजल्ट 2025 लिंक पर क्लिक करें.
- तीसरे चरण में अब लॉगिन क्रेडेंशियल सबमिट करें.
- चौथे राउंड की मेरिट सूची आपकी स्क्रीन पर दिखाई देगी.
- लिस्ट में अपना नाम देखने के बाद अंत में उसका प्रिंटआउट ले लें.
मेरिट लिस्ट जारी होने के बाद चयनित उम्मीदवारों को अब तय समय सीमा के भीतर काउंसलिंग प्रक्रिया पूरी करनी होगी. इस दौरान उन्हें निर्धारित कॉलेज में प्रवेश के लिए जरूरी औपचारिकताएं पूरी करनी होंगी. विश्वविद्यालय की ओर से साफ कहा गया है कि अभ्यर्थियों को समय पर प्रक्रिया में शामिल होना अनिवार्य है, अन्यथा उनका प्रवेश रद्द भी हो सकता है.
काउंसलिंग और एडमिशन प्रक्रिया के दौरान उम्मीदवारों को अपने सभी आवश्यक दस्तावेजों का सत्यापन कराना होगा. साथ ही, आवंटित कॉलेज में रिपोर्टिंग करना भी जरूरी है. विश्वविद्यालय ने सभी अभ्यर्थियों को सलाह दी है कि वे जारी दिशानिर्देशों को ध्यानपूर्वक पढ़ें और समय पर उनका पालन करें, ताकि प्रवेश प्रक्रिया में किसी प्रकार की दिक्कत न हो.