KVS और NVS में निकली बंपर भर्तियां, एक क्लिक में जानें वैकेंसी से फीस तक हर डिटेल; यहां देखें आवेदन लिंक

KVS और NVS के लिए टीचिंग और नॉन-टीचिंग के लिए आवेदन शुरू हो चुके हैं. इसकी एलिजिबिलिटी क्या है, आवेदन फीस क्या है, कुल वैकेंसी कितनी है, चलिए जानते हैं यहां.

Pinterest
Shilpa Srivastava

नई दिल्ली: केंद्रीय विद्यालय संगठन और नवोदय विद्यालय समिति ने साल 2025 के लिए टीचिंग और नॉन-टीचिंग के कुल 14967 पदों पर बड़ी भर्ती निकाली है. सीबीएसई ने इसकी डिटेल्ड नोटिफिकेशन जारी कर दी है. नोटिफिकेशन के मुताबिक, 14 नवंबर 2025 सुबह 10 बजे से ऑनलाइन आवेदन शुरू हो गए हैं. जो लोग आवेदन करना चाहते हैं वो www.cbse.gov.in, kvsangathan.nic.in या navodaya.gov.in पर जा सकते हैं. 

अप्लाई आवेदन करने और फीस जमा करने की अंतिम तिथि 4 दिसंबर 2025 है. इस बार खास बात यह है कि पूरी भर्ती प्रक्रिया के दौरान नोटिफिकेशन से लेकर लिखित परीक्षा तक CBSE ही आयोजित करेगा. इसका सीधा मतलब यह है कि KVS और NVS की भर्ती एक साथ, कंबाइन तरीके से होगी. आपको बता दें कि फीस सिर्फ ऑनलाइन तरीके से ही भरनी होगी. इन भर्तियों को लेकर यहां जानते हैं कि कुल कितनी वैकेंसी निकली हैं, कैसे अप्लाई कर सकते हैं, आयु सीमा, एजुकेशनल एलिजिबिलिटी, एग्जाम पैटर्न (टियर-1)- KVS/NVS ज्यादातर पद के लिए क्या है.

जानें कुल वैकेंसी की डिटेल्स:

कुल 14967 वैकेंसी- KVS के 9126 पद

  • प्रिंसिपल- 134

  • वाइस प्रिंसिपल- 58

  • असिस्टेंट कमिश्नर- 08

  • PGT- 1465

  • TGT- 2794

  • लाइब्रेरियन- 147

  • PRT (स्पेशल/सामान्य/म्यूजिक)- 3365

  • नॉन-टीचिंग पोस्ट- 1155

NVS के 5841 पद 

  • प्रिंसिपल- 93

  • असिस्टेंट कमिश्नर (एकेडमिक)- 09

  • PGT- 1513

  • PGT (मॉडर्न इंडियन लैंग्वेज)- 18

  • TGT- 2978

  • TGT (थर्ड लैंग्वेज)- 443

  • नॉन-टीचिंग पोस्ट- 787

आयु सीमा:

  • न्यूनतम आयु: 18 वर्ष (सभी पद)

  • PRT: अधिकतम 30 वर्ष

  • TGT: अधिकतम 35 वर्ष

  • PGT: अधिकतम 40 वर्ष

  • वाइस प्रिंसिपल: 35–45 वर्ष

  • प्रिंसिपल: 35–50 वर्ष

  • असिस्टेंट कमिश्नर: अधिकतम 50 वर्ष

  • SC/ST को 5 साल, OBC को 3 साल की छूट

एजुकेशनल एलिजिबिलिटी:

  • PRT: 10+2 में 50% अंक + D.El.Ed/B.El.Ed + CTET पेपर 1 पास

  • JSA: 12वीं पास + 30 WPM इंग्लिश या 25 WPM हिंदी टाइपिंग

  • MTS: 10वीं पास

एग्जाम पैटर्न (टियर-1)- KVS/NVS ज्यादातर पद

  • दो घंटे की OMR आधारित परीक्षा

  • 100 सवाल, कुल 300 नंबर

  • गलत जवाब पर 1 अंक कटेगा

  • सेक्शन: रीजनिंग, संख्यात्मक योग्यता, कंप्यूटर, जीके, इंग्लिश और एक भारतीय भाषा

  • NVS MTS के लिए पैटर्न थोड़ा अलग है, लेकिन कुल अंक और निगेटिव मार्किंग समान

आवेदन शुल्क

  • प्रिंसिपल/वाइस-प्रिंसिपल/असिस्टेंट कमिश्नर: ₹2800

  • JSA/स्टेनो/लैब अटेंडेंट/MTS: ₹1700

  • PGT/TGT/PRT: ₹2000

  • SC/ST/दिव्यांग: ₹500