नई दिल्ली: केंद्रीय विद्यालय संगठन और नवोदय विद्यालय समिति ने साल 2025 के लिए टीचिंग और नॉन-टीचिंग के कुल 14967 पदों पर बड़ी भर्ती निकाली है. सीबीएसई ने इसकी डिटेल्ड नोटिफिकेशन जारी कर दी है. नोटिफिकेशन के मुताबिक, 14 नवंबर 2025 सुबह 10 बजे से ऑनलाइन आवेदन शुरू हो गए हैं. जो लोग आवेदन करना चाहते हैं वो www.cbse.gov.in, kvsangathan.nic.in या navodaya.gov.in पर जा सकते हैं.
अप्लाई आवेदन करने और फीस जमा करने की अंतिम तिथि 4 दिसंबर 2025 है. इस बार खास बात यह है कि पूरी भर्ती प्रक्रिया के दौरान नोटिफिकेशन से लेकर लिखित परीक्षा तक CBSE ही आयोजित करेगा. इसका सीधा मतलब यह है कि KVS और NVS की भर्ती एक साथ, कंबाइन तरीके से होगी. आपको बता दें कि फीस सिर्फ ऑनलाइन तरीके से ही भरनी होगी. इन भर्तियों को लेकर यहां जानते हैं कि कुल कितनी वैकेंसी निकली हैं, कैसे अप्लाई कर सकते हैं, आयु सीमा, एजुकेशनल एलिजिबिलिटी, एग्जाम पैटर्न (टियर-1)- KVS/NVS ज्यादातर पद के लिए क्या है.
कुल 14967 वैकेंसी- KVS के 9126 पद
प्रिंसिपल- 134
वाइस प्रिंसिपल- 58
असिस्टेंट कमिश्नर- 08
PGT- 1465
TGT- 2794
लाइब्रेरियन- 147
PRT (स्पेशल/सामान्य/म्यूजिक)- 3365
नॉन-टीचिंग पोस्ट- 1155
NVS के 5841 पद
प्रिंसिपल- 93
असिस्टेंट कमिश्नर (एकेडमिक)- 09
PGT- 1513
PGT (मॉडर्न इंडियन लैंग्वेज)- 18
TGT- 2978
TGT (थर्ड लैंग्वेज)- 443
नॉन-टीचिंग पोस्ट- 787
आयु सीमा:
न्यूनतम आयु: 18 वर्ष (सभी पद)
PRT: अधिकतम 30 वर्ष
TGT: अधिकतम 35 वर्ष
PGT: अधिकतम 40 वर्ष
वाइस प्रिंसिपल: 35–45 वर्ष
प्रिंसिपल: 35–50 वर्ष
असिस्टेंट कमिश्नर: अधिकतम 50 वर्ष
SC/ST को 5 साल, OBC को 3 साल की छूट
PRT: 10+2 में 50% अंक + D.El.Ed/B.El.Ed + CTET पेपर 1 पास
JSA: 12वीं पास + 30 WPM इंग्लिश या 25 WPM हिंदी टाइपिंग
MTS: 10वीं पास
दो घंटे की OMR आधारित परीक्षा
100 सवाल, कुल 300 नंबर
गलत जवाब पर 1 अंक कटेगा
सेक्शन: रीजनिंग, संख्यात्मक योग्यता, कंप्यूटर, जीके, इंग्लिश और एक भारतीय भाषा
NVS MTS के लिए पैटर्न थोड़ा अलग है, लेकिन कुल अंक और निगेटिव मार्किंग समान
आवेदन शुल्क
प्रिंसिपल/वाइस-प्रिंसिपल/असिस्टेंट कमिश्नर: ₹2800
JSA/स्टेनो/लैब अटेंडेंट/MTS: ₹1700
PGT/TGT/PRT: ₹2000
SC/ST/दिव्यांग: ₹500