JSSC Vacancy 2025: झारखंड की जेल व्यवस्था को सुदृढ़ बनाने के लिए गृह, जेल एवं आपदा प्रबंधन विभाग ने बड़ी भर्ती प्रक्रिया का ऐलान किया है. इसके तहत कुल 1778 पदों पर नियुक्ति की जाएगी, जिसमें कक्षपाल (1733 पद) और सहायक कारापाल (45 पद) शामिल हैं. इस भर्ती प्रक्रिया को झारखंड कर्मचारी चयन आयोग (JSSC) के माध्यम से संचालित किया जाएगा. इच्छुक उम्मीदवार 7 नवंबर 2025 से 8 दिसंबर 2025 तक आधिकारिक वेबसाइट www.jssc.jharkhand.gov.in पर ऑनलाइन आवेदन कर सकेंगे.
भर्ती प्रक्रिया में शारीरिक दक्षता और लिखित परीक्षा दोनों शामिल होंगी. पुरुष अभ्यर्थियों को 1600 मीटर दौड़ 6 मिनट में और महिला अभ्यर्थियों को 10 मिनट में पूरी करनी होगी. वहीं, शैक्षणिक योग्यता के तौर पर कक्षपाल पद के लिए 10वीं पास होना अनिवार्य है. सहायक कारापाल पद पर चयन शारीरिक दक्षता परीक्षा पास करने के बाद ही लिखित परीक्षा में भाग लेकर संभव होगा.
कुल 1778 पदों में कक्षपाल के 1733 और सहायक कारापाल के 45 पद शामिल हैं. इनमें से 606 पद भूतपूर्व सैनिक व गृह रक्षकों के लिए आरक्षित हैं. वहीं, नियमित नियुक्ति में 1634 पुरुष और 64 महिला कक्षपाल होंगे. बैकलॉग पदों में 19 पुरुष और 16 महिला अभ्यर्थियों के लिए अवसर है.
कक्षपाल पद के लिए न्यूनतम आयु 18 वर्ष रखी गई है. अधिकतम आयु सीमा अलग-अलग वर्गों के लिए इस प्रकार है;
सहायक कारापाल पद के लिए न्यूनतम आयु 21 वर्ष तय है. वहीं, अनारक्षित पुरुषों के लिए अधिकतम आयु 35 वर्ष और एससी/एसटी उम्मीदवारों के लिए यह सीमा 40 वर्ष तक रहेगी.
झारखंड कर्मचारी चयन आयोग ने आरक्षी नियुक्ति प्रतियोगिता परीक्षा-2023 का विज्ञापन रद्द कर दिया है. अब भर्ती प्रक्रिया को नई नियमावली संयुक्त भर्ती नियमावली-2025 के तहत संचालित किया जाएगा. हालांकि, पहले परीक्षा शुल्क जमा करने वाले अभ्यर्थियों को भविष्य की भर्ती में अतिरिक्त शुल्क नहीं देना होगा.