भारतीय सेना ने 25000+ पदों पर अग्निवीरों की निकाली बंपर भर्ती, देश की सेवा करने का गोल्डन चांस, यहां जानें हर अपडेट
देश की सेवा का सपना देखने वाले लोगों के लिए सुनहरा मौका है. भारतीय सेना ने अग्निवीर भर्ती 2026 के लिए आधिकारिक अधिसूचना जारी की है.
देश की सेवा का सपना देखने वाले युवाओं के लिए बड़ी खुशखबरी आई है. मिल रही जानकारी के मुताबिक भारतीय सेना ने अग्निवीर भर्ती 2026 के लिए आधिकारिक अधिसूचना जारी कर दी है. यह योजना अग्निपथ स्कीम के तहत चल रही है. इसमें जनरल ड्यूटी (जीडी), ट्रेड्समैन, क्लर्क, टेक्निकल और अन्य पदों पर 25,000 से अधिक पदों पर भर्ती होगी. इन पदों पर 8वीं, 10वीं या 12वीं पास युवा आवेदन कर सकते हैं.
अधिसूचना के मुताबिक ऑनलाइन आवेदन प्रक्रिया 13 फरवरी 2026 से शुरू हो चुकी है, अंतिम तिथि 1 अप्रैल 2026 है. जिसका कॉमन एंट्रेंस एग्जाम (सीईई) 1 जून 2026 से 15 जून 2026 के बीच होगा. इसके लिए सभी उम्मीदवारों को 250 रुपये की परीक्षा शुल्क जमा करनी होगी. शुल्क ऑनलाइन माध्यम से आसानी से भरा जा सकता है.
कौन कर सकता है इस पद पर आवेदन?
विभिन्न पदों के लिए अलग-अलग योग्यता है. जनरल ड्यूटी (जीडी) के लिए 10वीं पास जरूरी है. इसके लिए उम्मीदवार को कुल 45% अंक होने चाहिए और प्रत्येक विषय में कम से कम 33% अंक होने चाहिए. वहीं गोरखा उम्मीदवारों के लिए सिर्फ 10वीं पास काफी है. ट्रेड्समैन, क्लर्क और टेक्निकल पदों पर 8वीं या 12वीं पास युवा आवेदन कर सकते हैं. जिन छात्रों ने 10वीं की परीक्षा हाल ही में दी हो और रिजल्ट का इंतजार हो, तो वे भी फॉर्म भर सकते हैं. रैली में मूल मार्कशीट दिखानी होगी. उम्मीदवार की उम्र 17.5 वर्ष से 21 वर्ष (या 22 वर्ष तक कुछ स्रोतों में) के बीच होनी चाहिए. उम्मीदवार की जन्म तिथि 1 जुलाई 2005 से 1 जुलाई 2009 के बीच होना अनिवार्य है. हालांकि कुछ मामलों में ऊपरी उम्र में छूट है.
उम्मीदवार को शारीरिक रूप से मजबूत होना जरूरी है. जिसमें न्यूनतम ऊंचाई 162 सेमी होना चाहिए. हालांकि पूर्वोत्तर राज्यों, गोरखा, गढ़वाली और आदिवासी उम्मीदवारों को 4 सेमी की छूट मिलती है. सीना कम से कम 5 सेमी फुलाव वाला होना चाहिए और वजन बीएमआई के अनुसार फिट होना चाहिए. फिजिकल फिटनेस टेस्ट (पीएफटी) में 1.6 किमी दौड़ 7 मिनट 45 सेकंड में पूरी करनी होगी. लंबी कूद 10 फीट और ऊंची कूद 3 फीट होनी चाहिए.
दो चरणों में होगा चयन
उम्मीदवारों का चयन दो चरणों में होगा. जिसमें पहला चरण ऑनलाइन कॉमन एंट्रेंस एग्जाम (सीईई) और दूसरा चरण लिखित परीक्षा पास करने वालों को रैली के लिए बुलाया जाता है. रैली में फिजिकल टेस्ट, मेडिकल जांच, माप-तौल और दस्तावेज सत्यापन होता है. सेना ने स्पष्ट कहा है कि प्रक्रिया पूरी तरह निष्पक्ष और मेरिट आधारित है. अग्निवीर को चार साल की सेवा मिलती है. पहले साल 30,000 रुपये मासिक वेतन. दूसरे साल 33,000, तीसरे साल 36,500 और चौथे साल 40,000 रुपये का वेतन दिया जाता है. इसके अलावा रिस्क, हार्डशिप, राशन, ड्रेस और ट्रैवल अलाउंस भी मिलते हैं. इस पद पर आवेदन करने के लिए आधिकारिक वेबसाइट www.joinindianarmy.nic.in पर जाएं. नए यूजर को पहले रजिस्ट्रेशन करना होगा और लॉगिन करके फॉर्म भरने होंगे.
और पढ़ें
- आखिरी 20 मिनट में शेयर बाजार में तूफानी तेजी, निफ्टी पहुंचा 24,800 के पार, जानें क्या रहे कारण
- झारखंड में गर्मी होने वाली है 'छूमंतर', मार्च में गर्मी से परेशान लोगों की मिलेगी बारिश से राहत
- अर्जुन और सानिया की शादी में लगा सितारों का मेला, हाथों में हाथ डाले पहुंचे अभिषेक-ऐश्वर्या राय, जानें कौन-कौन हुआ शामिल