Assam ADRE Result: आ गया असम डायरेक्ट रिक्रूटमेंट एग्जाम का रिजल्ट, इस तरह करें चेक

Assam ADRE Result: स्टेट लेवल रिक्रूटमेंट कमीशन (SLRC) ने असम डायरेक्ट रिक्रूटमेंट एग्जाम, ADRE परीक्षा का रिजल्ट जारी कर दिया है. ग्रेड III और ग्रेड IV दोनों परीक्षाओं के रिजल्ट आधिकारिक वेबसाइट assam.gov.in पर घोषित किए गए हैं.

Shilpa Srivastava

Assam ADRE Result: स्टेट लेवल रिक्रूटमेंट कमीशन (SLRC) ने असम डायरेक्ट रिक्रूटमेंट एग्जाम, ADRE परीक्षा का रिजल्ट जारी कर दिया है. ग्रेड III और ग्रेड IV दोनों परीक्षाओं के रिजल्ट आधिकारिक वेबसाइट assam.gov.in पर घोषित किए गए हैं. जो उम्मीदवार इनमें से किसी भी परीक्षा में शामिल हुए थे, वे अब अपना रिजल्ट देख और डाउनलोड कर सकते हैं. 

असम के मुख्यमंत्री ने फरवरी में घोषणा की थी कि असम ADRE रिजल्ट 7 मार्च तक जारी किया जाएगा. ऐसे में आज सुबह रिजल्ट जारी कर दिया गया है. ADRE रिजल्ट 2025 चेक करने के लिए क्या करना है, चलिए जानते हैं.

ADRE रिजल्ट 2025 इन वेबसाइट्स पर करें चेक: 

इन तीन वेबसाइट्स के जरिए आप अपना रिजल्ट चेक कर सकते हैं. slrcg3.sebaonline.org, slrcg4.sebaonline.org और assam.gov.in. 

ADRE एग्जान डेट्स: 

  • ग्रेड IV पेपर- I (HSLC स्तर के पदों के लिए) और पेपर- II (कक्षा VIII स्तर के पदों के लिए) 27 अक्टूबर, 2024 को आयोजित किया गया था.

  • ग्रेड III पेपर- III (HSSLC स्तर के पदों के लिए) परीक्षा 15 सितंबर, 2024 को आयोजित की गई थी.

  • एग्जाम के बाद, SLRC ने प्रोविशनल आंसर की जारी की और इन पर किसी को कोई दिक्कत है तो उसे के लिए भी रिक्वेस्ट की जा सकती है.

असम ADRE रिजल्ट 2025: कैसे चेक करें और डाउनलोड करें:

  • स्टेप 1. ग्रेड 3 (slrcg3.sebaonline.org) या ग्रेड 4 (slrcg4.sebaonline.org) भर्ती के लिए आधिकारिक SLRC वेबसाइट पर जाएं.

  • स्टेप 2. होमपेज पर, संबंधित ADRE ग्रेड 3 या ग्रेड 4 रिजल्ट लिंक पर क्लिक करें.

  • स्टेप 3. अगले स्टेप में, अपना लॉगिन क्रिडेंशियल दर्ज करें और सबमिट करें.

  • स्टेप 4. अपना रिजल्ट देखें और डाउनलोड करें.