हाईवे के बीच प्लेन हुआ क्रैश, आग का गोला बनकर चलती सड़क पर जा गिरा; धूं-धूंकर जलने का खौफनाक Video सामने
Italy Plane Crash: नॉर्थ इटली में एक दुखद हादसा हुआ. यहां एक छोटा विमान ब्रेशिया शहर के पास हाइवे पर दुर्घटनाग्रस्त हो गया. यह दुर्घटना A21 कॉर्डामोल-ओस्पिटाले हाइवे पर हुई.
Italy Plane Crash: नॉर्थ इटली में एक दुखद हादसा हुआ. यहां एक छोटा विमान ब्रेशिया शहर के पास हाइवे पर दुर्घटनाग्रस्त हो गया. यह दुर्घटना A21 कॉर्डामोल-ओस्पिटाले हाइवे पर हुई. यह हादसा रोड सिक्योरिटी कैमरा में कैद हो गई. सोशल मीडिया पर वायरल हो रहे इस वीडियो में विमान को गिरते देखा. विमान गिरते ही यह आग के गोले में बदल गया.
इस दुर्घटना में विमान में सवार दोनों लोगों की मौत हो गई. इस दौरान विमान में 75 वर्षीय वकील सर्जियो रवाग्लिया और उनकी 55 वर्षीय पत्नी, अन्ना मारिया डी स्टेफानो मौजूद थे. इन दोनों ने इस विमान में उड़ान भरी थी कि विमान अचानक कंट्रोल से बाहर हो गया और सड़क पर दुर्घटनाग्रस्त हो गया.
विमान गिरने से दो कारों में लगी आग:
दुर्घटनास्थल के पास खड़ी दो कारों में भी आग लग गई. इसमें से एक ड्राइवर बुरी तरह से घायल हो गया. उसे इलाज के लिए अस्पताल ले जाया गया. वहीं, दूसरे व्यक्ति को घटनास्थल पर ही मेडिकल सहायता मिली. वहीं, एक अन्य कार आग की लपटों से बाल-बाल बच गई. वहीं, दूसरी जलते हुए मलबे से कुछ ही मीटर की दूरी पर रुकी.
इमरजेंसी सर्विसेजेज तुरंत घटनास्थल पर पहुंच गईं. दमकलकर्मियों ने आग बुझाने में मदद की और पुलिस समेत एम्बुलेंस सभी घायलों को मेडिकल सुविधा देने में मदद करने लगे. स्थिति जांचने के लिए हाइवे को दोनों तरफ से कई घंटों तक के लिए बंद कर दिया.
अधिकारी अब इस बात की जांच कर रहे हैं कि विमान दुर्घटनाग्रस्त होने का कारण क्या था. कुछ लोग शहरों या व्यस्त राजमार्गों के पास छोटे विमानों की उड़ान की सुरक्षा को लेकर भी चिंता जता रहे हैं.