West Bengal Assembly Election 2026

US News: 'फ्लाइट में उन्होंने मुझे गलत तरीके से छुआ..', डोनाल्ड ट्रंप की बढ़ सकती हैं मुश्किलें, 82 साल की महिला ने लगाए 'घिनौने' आरोप

US News: अमेरिकी राष्ट्रपति चुनाव के लिए दौड़ में शामिल रिपब्लिकन कैंडिडेट और पूर्व राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप की मुश्किलें बढ़ सकती हैं. 82 साल की एक महिला ने ट्रंप के खिलाफ 'घिनौने' और 'सनसनीखेज' आरोप लगाए हैं. उन्होंने 1970 के दशक में एक फ्लाइट के दौरान ट्रंप पर छेड़खानी का आरोप लगाया है.

pinterest
India Daily Live

US News: अमेरिका के स्प्रिंगफील्ड मिसौरी की रहने वाली 82 साल की एक महिला ने पूर्व अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप पर बड़ा आरोप लगाया है. उन्होंने 1970 के दशक में एक फ्लाइट से यात्रा के दौरान की घटना को याद कर दावा किया कि डोनाल्ड ट्रंप ने उन्हें गलत तरीके से पकड़ा था और उनके साथ अनुचित व्यवहार किया था. उन्होंने एक सवाल के जवाब में कहा कि अब मैं डोनाल्ड ट्रंप के खिलाफ मुकदमा दर्ज करने या फिर नहीं करने के बारे में सोच रही हूं.

जेसिका लीड्स नाम की महिला इससे पहले भी पूर्व राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप के खिलाफ ये आरोप लगा चुकी हैं, जिसे उन्होंने एक बार फिर दोहराया है. जेसिका ने आरोपों में कहा कि 1970 के दशक के अंत में एक फ्लाइट में उन्होंने मेरा सेक्शुअल हैरेसमेंट किया था. एक प्रेस कॉन्फ्रेंस के दौरान जेसिका ने ये आरोप लगाए. जेसिका ने ये भी कहा कि बाद में एक मीटिंग के दौरान ट्रंप ने उनका मजाक उड़ाया था और कहा था कि तुम मुझे याद हो. जेसिका ने कहा कि इसके बाद ट्रंप ने मुझे कई अपमानजनक शब्द भी कहे.

लीड्स बोलीं- मैं पहली नहीं, मैं आखिरी भी नहीं

सीबीएस की रिपोर्ट के मुताबिक, फ्लाइट की घटना को याद करते हुए जेसिका ने बताया कि ट्रंप ने मुझे फ्लाइट में 'दबोच' लिया था और मुझसे शारीरिक छेड़छाड़ करनी शुरू कर दी. लीड्स ने कहा कि उन्होंने 50 साल पहले मुझ पर हमला किया था और आज भी वे मुझ पर हमला कर रहे हैं. उन्होंने ये भी कहा कि अब मैं ये तय कर रही हूं कि ट्रंप पर मुकदमा करना है या नहीं. 

ट्रंप ने हाल ही में जेसिका की ओर से लगाए गए आरोपों पर कहा कि ये आरोप राजनीति से प्रेरित थे, उन्होंने कहा कि ये एक शर्मनाक मामला है... ये विशेष रूप से इसलिए शर्मनाक है क्योंकि ये संयुक्त राज्य अमेरिका के एक पूर्व राष्ट्रपति के बारे में है जो अब फिर से राष्ट्रपति बनने के लिए अपने प्रतिद्वंदी से आगे चल रहे हैं.

ट्रंप पर आरोप लगाने वाली जेसिका लीड्स कौन हैं?

जेसिका लीड्स एक कारोबारी हैं, जिन्होंने कहा कि पूर्व राष्ट्रपति ने 1978 या 1979 में डलास या अटलांटा से न्यूयॉर्क जाते वक्त फ्लाइट में ट्रंप ने मुझसे छेड़खानी की थी. उस वक्त जेसिका 37 साल की थीं. उन्होंने आरोप लगाया कि फ्लाइट में उनकी सीट को फर्स्ट क्लास में प्रमोट कर दिया गया था. मैं वहां अकेली महिला था. डोनाल्ड ट्रंप ने मुझसे खुद को इंट्रोड्यूज किया और मुझे गलत तरीके से छूने लगे. किसी तरह मैंने अपनी जान बचाई थी और जो कुछ हुआ, उसके बारे में किसी को कुछ नहीं बताया.

लीड्स ने बताया था कि मैंने घटना को भूलने की पूरी कोशिश की और फिर स्टॉकब्रोकर के रूप में अपना करियर बनाया.