नई दिल्ली: साउथ चाइना सी में एक अमेरिकी नेवी का हेलीकॉप्टर और फाइटर जेट क्रैश हो गए. इस हादसे को अमेरिकी अधिकारियों ने इसे रूटीन मिलिट्री ऑपरेशन बताया. इस हादसे में जितने लोग शामिल थे वो सभी बच गए. नेवी के एक ऑफिशियल बयान के मुताबिक, पहला क्रैश 26 अक्टूबर, 2025 को लोकल टाइम के अनुसार दोपहर करीब 2:45 बजे हुआ.
हेलीकॉप्टर मैरीटाइम स्ट्राइक स्क्वाड्रन (HSM) 73 की बैटल कैट्स यूनिट का एक MH-60R सी हॉक हेलीकॉप्टर, एयरक्राफ्ट कैरियर USS निमित्ज से ऑपरेट करते समय क्रैश हो गया. इस दौरान हेलीकॉप्टर की रेगुलर एक्सरसाइज चल रही थी और उसी समय वो अचानक से नीचे पानी में गिर गया. इसके तुरंत बाद कैरियर स्ट्राइक ग्रुप 11 की रेस्क्यू टीमें मौके पर पहुंच गईं. इस हादसे में चीं और हेलीकॉप्टर में सवार तीनों क्रू मेंबर्स को बचा लिया गया.
नेवी ने कन्फर्म किया कि जितने भी लोगों को बचाया गया है वो सभी सुरक्षित हैं और उनकी हालत स्थिर है. इस हादसे के लगभग 30 मिनट बाद एक दूसरी घटना भी हुई. अमेरिकी नेवी का F/A-18F सुपर हॉर्नेट फाइटर जेट भी साउथ चाइना सी में क्रैश हो गया. यह भी उसी एयरक्राफ्ट कैरियर, USS निमित्ज से नॉर्मल ऑपरेशन करते समय क्रैश हुआ. जेट में मौजूद दोनों पायलट, इसके पानी में गिरने से पहले ही बाहर निकल गए.
South China Sea – On October 26, 2025 at approximately 2:45 p.m. local time, a U.S. Navy MH-60R Sea Hawk helicopter, assigned to the “Battle Cats” of Helicopter Maritime Strike Squadron (HSM) 73 went down in the waters of the South China Sea while conducting routine operations
— U.S. Pacific Fleet (@USPacificFleet) October 26, 2025Also Read
नेवी ने एक बयान जारी किया है जिसमें बताया गया है कि दोनों क्रैश के कारणों की जांच की जा रही है. जैसे ही जांच पूरी हो जाएगी, इसकी जानकारी दी जाएगी. बता दें कि ये दोनों हादसे राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप के पहले एशिया दौरे के दौरान हुए हैं.
देखा जाए तो यह पहली बार नहीं है जब ऐसी घटनाएं हुई हैं. इससे पहले 2025 में, दो अमेरिकी नेवी के वॉरप्लेन भी मिडिल ईस्ट में ऑपरेट करते समय USS हैरी एस. ट्रूमैन से समुद्र में गिर गए थे. एक मामले में, एक F/A-18F सुपर हॉर्नेट कैरियर के डेक पर लैंडिंग की नाकाम कोशिश के बाद समुद्र में क्रैश हो गया था. इनमें किसी की जान तो नहीं गई थी, लेकिन अमेरिकी नेवी ने कहा है कि वह भविष्य में ऐसे हादसों को रोकने के लिए सेफ्टी को लेकर रिव्यू करेगी.