Philippines Earthquake: फिलीपींस में विनाशकारी भूकंप में 27 की मौत! मलबे में दबे कई लोग, घायलों की भी लंबी लिस्ट
Philippines Earthquake: फिलीपींस में आए विनाशकारी भूकंप ने भारी तबाही मचाई है. 6.9 तीव्रता के शक्तिशाली भूकंप की वजह से 27 लोगों के जान जाने की खबर है. इनके अलावा कई लोग अभी भी लापता बताए जा रहे हैं.
Philippines Earthquake: फिलीपींस में मंगलवार को तेज भूकंप के झटके ने भयंकर तबाही मचाई है. जानकारी के मुताबिक 6.9 तीव्रता के शक्तिशाली भूकंप ने देश के कई हिस्सों को नुकसान पहुंचाया है. अचानक आए इस विनाशकारी भूकंप के कारण कई इमारतें ढह गई, जिससे 27 लोगों की मौत हो गई.
भूकंप का केंद्र अभी तक स्पष्ट रूप से पता नहीं चल पाया है, लेकिन कई विदेशी मीडिया रिपोर्ट के मुताबिक इस भूकंप ने देश को काफी नुकसान पहुंचाया है. इससे कुछ दिनों पहले रसिया में आए जोरदार भूकंप के झटके ने भी काफी नुकसान पहुंचाया था.
मलबे के नीचे दबे लोग
फिलीपींस के अधिकारियों द्वारा दी गई जानकारी के मुताबिक यह झटका काफी जोरदार था. अचानक आए इस भूकंप की वजह से लोग काफी डर गए और अपने घरों और ऑफिस से निकल कर भागने लगें. भूकंप इतना तेज था कि इमारतें ढहने लगी, खास कर पुराने मकानों में ज्यादा महसूस किया गया. सड़क पर हजारों लोग अपने परिवार के साथ भागने लगे. मीडिया रिपोर्ट के मुताबिक अब तक 27 लोगों की मौत हो चुकी है. वहीं कई लोगों के मलबे में दबे होने की आशंका जताई गई है. हालांकि अभी यह संख्या और भी ज्यादा बढ़ सकता है. राहत एवं बचाव कार्य शुरू कर दिए गए हैं. मलबे में फंसे लोगों को निकालने के लिए टीम दिन रात काम में जुटी है.
अभी भी कई लोग लापता
देश के आपदा प्रबंधन अधिकारियों से मिली जानकारी के मुताबिक अभी कई लोग लापता बताए जा रहे हैं. वहीं कुछ घायलों को अस्पताल में भर्ती कराया गया है. इस तेज भूकंप के झटके की वजह से आम जीवन बुरी तरह प्रभावित हुई है. कई क्षेत्रों में बिजली और संचार सेवाएं ठप हो गई है. लोगों को अपने आम जीवन में भारी परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है. बता दें कि फिलीपींस में भूकंप का खतरा बना रहता है, क्योंकि यह रिंग ऑफ फायर पर स्थित है. जहां भूकंप आते रहते है.
और पढ़ें
- फिलीपींस में 6.9 तीव्रता के भूकंप ने तबाही मचाई, चीखते चिल्लाते घरों से भागे लोग, ढह गया ऐतिहासिक चर्च
- 'मुझे गर्व हुआ': ट्रंप बोले आसिम मुनीर ने की भारत-पाक युद्ध रोकने के लिए मेरी तारीफ, नोबेल पुरस्कार ना मिलने पर कही ये बात
- 'तुमारे पास केवल 3-4 दिनों का समय है', गाजा पीस प्लान पर डोनाल्ड ट्रंप ने हमास को दी गंभीर परिणाम भुगतने की चेतावनी