US Israel Iran War

मिडटाउन मैनहट्टन में हुई गोलीबारी, पुलिस अधिकारी समेत 5 लोगों की मौत

Midtown Manhattan Shooting: सोमवार शाम मिडटाउन मैनहट्टन में हुई गोलीबारी की घटना में एक पुलिस अधिकारी और संदिग्ध समेत पांच लोगों की मौत हो गई. बंदूकधारी ने पार्क एवेन्यू स्थित एक कॉर्पोरेट कार्यालय के पास गोलीबारी की.

Shilpa Srivastava

Midtown Manhattan Shooting: न्यूयॉर्क के मिडटाउन मैनहट्टन में गोलीबारी की घटना सामने आई. इस दौरान एक पुलिस अधिकारी समेत 5 लोगों की मौत हो गई. बताया जा रहा है कि संदिग्ध को भी मार गिराया गया है. बता दें कि बंदूकधारी ने पार्क एवेन्यू स्थित एक कॉर्पोरेट ऑफिस के पास गोलीबारी की.

पुलिस ने बताया, "मिडटाउन मैनहट्टन में हुई गोलीबारी में न्यूयॉर्क पुलिस डिपार्टमेंट के एक अधिकारी समेत चार लोग मारे गए." उन्होंने यह भी बताया कि संदिग्ध बंदूकधारी की मौत  हो गई है. उसकी मौत खुद को लगी चोट के चलते हुई है. न्यूयॉर्क पुलिस डिपार्टमेंट की आयुक्त जेसिका टिश के अनुसार, हमलावर की मौत हो गई है. 

 

न्यूयॉर्क शहर के मेयर एरिक एडम्स ने निवासियों से आग्रह किया है कि वो उस इलाके से दूर रहे. उन्होंने कहा- न्यूयॉर्कवासियों: मिडटाउन में अभी एक एक्टवि शूटर की जाच चल रही है. अगर आप आस-पास हैं तो कृपया सुरक्षा उपाय करें और अगर आप पार्क एवेन्यू और ईस्ट 51वीं स्ट्रीट के पास हैं तो बाहर न जाए.