menu-icon
India Daily

बंगाल में बीजेपी की जीत पर पड़ोसी देश खुश, BNP नेता बोले- सुवेंदु करेंगे सहयोग

बांग्लादेश में सीमा से सटे पश्चिम बंगाल के फैसले पर खुशी है. सत्तारुढ़ बांग्लादेशी नेशनलिस्ट पार्टी के नेता अजीजजुल बारी हेलाल ने उम्मीद जताई है कि पड़ोसी देश से सहयोग के मामले में ममता बनर्जी से बेहतर साबित होंगे सुवेंदु अधिकारी.

Dhiraj Kumar Dhillon
बंगाल में बीजेपी की जीत पर पड़ोसी देश खुश, BNP नेता बोले- सुवेंदु करेंगे सहयोग
Courtesy: AI

यह बात अलग है कि अभी भारतीय जनता पार्टी (बीजेपी) की ओर से अभी मुख्यमंत्री का नाम तय नहीं किया गया है लेकिन माहौल को देखते हुए पड़ोसी बांग्लादेश ने सुवेंदु अधिकारी के साथ बेहतर तालमेल की उम्मीद जताई जा रही है. बांग्लादेश में सत्तारुढ़ बांग्लादेशी नेशनलिस्ट पार्टी (बीएनपी) के नेता अजीजुल बारी हेलाल ने पश्चिम बंगाल में बीजेपी को मिली जीत पर न केवल खुशी जाहिर की है बल्कि यह भी कहा है कि ममता बनर्जी तमाम कार्यों में अड़चन डालती थीं, बीजेपी की सरकार बनने से बांग्लादेश और भारत के रिश्ते बेहतर होंगे.

बोले- विजेता सुवेंदु अधिकारी को बधाई देता हूं

बीएनपी नेता अजीजुल बारी हेलाल ने बंगाल में जीत के लिए सुवेंदु अधिकारी को बधाई दी है. उन्होंने कहा कि सुवेंदु अधिकारी की यह जीत प‌‌श्चिम ब‌ंगाल और बांग्लादेश के बीच पहले की तरह बेहतर संबंधों के ल‌िए काम करेगी. बांग्लादेश और भारत के बीच तीस्ता बैराज समझौता आगे बढ़ेगा. उन्होंने ममता बनर्जी को इसमें बड़ा रोड़ा बताते हुए कहा है कि बांग्लादेश और भारत सरकार के इच्छुक होने के बाद भी ममता बनर्जी के चलते अब तक यह समझौता नहीं हो सका.

बीएनपी के सूचना सचिव ने भी जताई उम्मीद

बीएनपी के सूचना सचिव ने भी तीस्ता बैराज को लेकर बीजेपी सरकार से बड़ी उम्मीद जताई है. उन्होंने ‌कहा कि मोदी सरकार चाहती थी बांग्लादेश के साथ तीस्ता बैराज समझौता हो लेकिन ममता बनर्जी को यह मंजूर नहीं था. उन्होंने कहा कि यह समझौता दोनों देशों के बीच बेहतर संबंधों को नई खुराक देने का काम करेगा.

शुक्रवार को तय होगा मुख्यमंत्री का नाम

बांग्लादेश को उम्मीद है कि सुवेंदु अधिकारी ही पश्चिम बंगाल के अगले मुख्यमंत्री होंगे. मुख्यमंत्री ममता बनर्जी को उनके क्षेत्र में हराने और चुनाव में उनकी भूमिका को देखकर इस बात की काफी उम्मीद भी है, लेकिन अंतिम फैसला शुक्रवार को होने की उम्मीद है. बता दें कि 9 मई को पश्चिम बंगाल की नई सरकार का शपथ ग्रहण समारोह होगा.